बिलासपुर को मिला आधुनिक संभागायुक्त कार्यालय, सीएम विष्णुदेव साय ने जनता को समर्पित किया नया प्रशासनिक भवन

रायपुर-बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय भवन में बेसमेंट सहित भूतल तथा प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल में 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किए गए हैं। इसी प्रकार प्रथम तल में 12 कक्ष, एक…

Read More

छात्रों को मिली प्रेरणा और प्रोत्साहन : राठौर समाज सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री ने बांटे 15 लाख, रायपुर से बिलासपुर तक गूंजा राठौर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, 143 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान.

प्रेरणा छात्रों को आत्मविश्वास और शैक्षिक कार्य में सक्षम बनाती है – केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने की भवन विस्तार के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा. विधायक श्री अग्रवाल ने की तीन लाख रूपए देने की घोषणा. क्षत्रिय राठौर समाज के 143 प्रतिभावान विद्यार्थी किये गए सम्मानित. रायपुर. 15 सितंबर 2025 : रायपुर में आयोजित क्षत्रिय राठौर समाज राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के 143 मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन…

Read More

पूजा अर्चना के साथ आलोक ठाकुर ने संभाला भाजपा किसान मोर्चा का दायित्व, प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, 23 अगस्त 2025 : भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए पदभार ग्रहण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक अभिन्न अंग है जो पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करता है। जब पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया  उस समय सभी मोर्चा प्रकोष्ठों को पार्टी के द्वारा एक लक्ष्य दिया गया जिसमे किसान मोर्चा को भी एक लक्ष्य दिया…

Read More

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की महत्वपूर्ण मुलाकात, छत्तीसगढ़ की शिक्षा व विकास पर चर्चा

नई दिल्ली-रायपुर, 12 अगस्त 2025 : केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से  मुलाक़ात की। इस दौरान बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने, खेल सुविधाओं का विस्तार करने और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस पहल करने…

Read More