आकाशीय बिजली और डबरी में डूबने से दो महिलाओं की मौत—जशपुर प्रशासन ने परिजनों को 8 लाख रुपए की बड़ी राहत दी

जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम केन्दापानी निवासी स्व. भगवती बाई का डबरी के पानी में डूबने से 29 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता द्वारिका सिंह हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बगीचा अंतर्गत ग्राम बम्बा निवासी स्व. मीरा बाई का आकाशीय…

Read More

जशपुर में सड़क सुरक्षा की बड़ी पहल! लाइसेंस शिविर में 103 ग्रामीणों को मिला कानूनी वाहन संचालन का अधिकार

ग्रामीण युवाओं को सड़क सुरक्षा और परिवहन सुविधा से जोड़ने लाइसेंस शिविर आयोजित स्वामी आत्मानंद स्कूल पतराटोली में 103 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण युवाओं को वाहन संचालन संबंधी कानूनी अनुमति एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के उद्देश्य से आज तहसील दुलदुला अंतर्गत ग्राम पतराटोली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 103 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को…

Read More

जशपुर : धान खरीदी व्यवस्था पर कमिश्नर दुग्गा की पैनी नज़र—किसानों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने दुलदुला धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, सुविधाओं की ली जानकारी किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखें जशपुर : सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शनिवार को दुलदुला धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और धान खरीदी व्यस्था की जानकारी ली। उन्होंने निरिक्षण के दौरान खरीदी केन्द्र में नया और पुराने बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही किसानों का समय पर टोकन काटने और खरीदी केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं…

Read More

कलेक्टर व्यास की पहल: सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए 21 नवंबर को दुलदुला में आयोजित होगा विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली तहसील दुलदुला में आगामी 21 नवम्बर 2025 शुक्रवार को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस हेतु किसी भी लोक सेवा केंद्र या च्वाइस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in से भी स्वयं आवेदन किया जा सकता है। आवेदक 21 नवम्बर को अपॉइंटमेंट लेकर स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली तहसील दुलदुला…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश गुप्ता के पिता स्वर्गीय मथुरा साव को दी श्रद्धांजलि, कहा – उनका सरल और सेवाभावी जीवन समाज के लिए प्रेरणा है

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दुलदुला पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश गुप्ता के पिताश्री स्वर्गीय मथुरा साव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रही।

Read More

विकास की गाड़ी दौड़ेगी अब सुदूर अंचलों तक! CM विष्णुदेव साय ने दी 9.42 करोड़ की सौगात, दुलदुला क्षेत्र में दो नई सड़कों को मंजूरी

जशपुर, 22 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के सुदूर अंचलों में सड़क सुविधा विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।अब जिले के दुलदुला क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल गई है, निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दी जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से न सिर्फ ग्रामीण अंचलों का संपर्क बेहतर होगा, बल्कि लोगों को आवागमन में भी बड़ी राहत मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक जिले…

Read More

बाल सुरक्षा पर बड़ा अभियान! जशपुर में स्कूली बच्चों को सिखाई गई गुड-टच, बैड-टच और आत्मरक्षा की तकनीकें

जशपुर 3 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शासकीय पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय नीमगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड – हेल्प लाईन एवं पूर्व माध्यमिक शाला राजापारा भागलपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग आईसीपीएस के द्वारा स्कूली बच्चों बाल सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ बाल-विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल स्पोंसरशीप योजना, गुड -टच, बैड-टच, पोषण देखरेख एवं 1098 हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही बच्चों को संरक्षित…

Read More

10 साल का रिकॉर्ड टूटा! जशपुर में सिर्फ 85 दिनों में 8514.2 मिमी बारिश, कुनकुरी बना सबसे भीगा इलाका

जशपुर, 25 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 8514.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 25 अगस्त तक की स्थिति में 7818.2 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 144.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 982.3 मिमी, मनोरा में 1046.3 मिमी, कुनकुरी में 1218.3 मिमी, दुलदुला में 530.9 मिमी, फरसाबहार में 683.1 मिमी, बगीचा में 929.0 मिमी, कांसाबेल में 798.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

फसल चक्र परिवर्तन से बदलेगी खेती की तस्वीर, गिनाबहार-दुलदुला कार्यशाला में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन

कार्यशाला में तरल यूरिया एवं तरल डीएपी के प्रयोग हेतु किसानों को किया गया प्रोत्साहित जशपुर, 17 अगस्त 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत डीसीडीसी द्वारा अनुमोदित वार्षिक कैलेंडर अनुसार विकासखंड कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम गिनाबहार तथा विकासखंड दुलदुला में फसल चक्र परिवर्तन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषकों को फसल चक्रण के लाभ एवं तरीकों से अवगत कराते हुए इसके संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गयी। कृषकों की इस संबंध में जिज्ञासाओं का भी विशेषज्ञों द्वारा निराकरण किया गया। विशेषज्ञों द्वारा कृषकों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बंदरचुवा और दुलदुला में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, 1.99 करोड़ की स्वीकृति

जशपुर, 17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। उनके कार्यभार संभालते ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं तेज़ी से ज़मीन पर उतर रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री घोषणा मद से जशपुर जिले के बंदरचुवा में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड तथा दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण हेतु कुल 1 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान…

Read More