मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा दोकड़ा : ग्राम में नवरात्रि उत्सव का जश्न चरम पर, भक्तिमय गरबा और डांडिया की धूम से गूंजा पूरा गांव, पारंपरिक परिधानों में गरबा-डांडिया कर रहे श्रद्धालु, भक्ति और उत्सव का संगम.

ग्रामीण अंचलों में नवरात्रि का उल्लास, दोकड़ा में गरबा-डांडिया की मची धूम, जमकर थिरके श्रद्धालु. कुनकुरी/दोकड़ा. 29 सितंबर 2025 : नवरात्रि पर्व को लेकर ग्रामीण अंचलों में भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। ग्राम दोकड़ा में इस वर्ष नवरात्रि पर्व की धूम देखते ही बनती है। बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और मंदिर पारा में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक पंडाल, रंगीन रोशनी और गरबा-डांडिया के उत्सव से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा है। हर शाम पारंपरिक…

Read More

जशपुर के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में आस्था का महासंगम : एकादशी पर्व पर दीपों की रौशनी ने बांधा अद्भुत नजारा, दीपों से जगमगाया जगन्नाथ मंदिर, परवर्तिनी एकादशी पर हुआ भव्य द्वीप प्रज्वलन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब.

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में परवर्तिनी एकादशी पर्व पर द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु. जशपुर.03 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में परवर्तिनी एकादशी पर्व के अवसर पर द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही ग्रामीण और भक्त मंदिर पहुंचे, भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। संध्या आरती के बाद मंदिर शिखर पर दीप प्रज्वलन हुआ, जिससे पूरा प्रांगण आलोकित हो गया और श्रद्धालुओं ने इसे दिव्य अनुभूति के रूप…

Read More

भक्ति का अनोखा संगम : दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर में एकादशी पर्व पर दीपों से सजा आध्यात्मिक दरबार, एकादशी की रात जगमगाए हजारों दीपक, दोकड़ा के जगन्नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब.

एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में निभाई गई द्वीप प्रज्वलन परंपरा. भजन संध्या का हुआ आयोजन, जुटे श्रद्धालु. कुनकुरी/दोकड़ा. 20 अगस्त 2025 : एकादशी पर्व के अवसर पर ग्राम दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। परंपरागत द्वीप प्रज्वलन की प्राचीन परंपरा के निर्वहन के साथ मंदिर प्रांगण सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। भजन-कीर्तन की स्वर-लहरियों और “हरे कृष्ण, हरे राम” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण कर…

Read More

दोकड़ा में ऐतिहासिक देव स्नान महोत्सव आज : धार्मिक उत्सव का महासंगम, दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव में दिखी पूरी धाम की झलक, भक्ति, शोभायात्रा और महाप्रसाद से गूंजा मंदिर परिसर.

ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में आज होगा देव स्नान महोत्सव : पूरी धाम की परंपराओं संग होगी भव्य पूजा. दोकड़ा/कुनकुरी. 11 जून 2025 : आज दोकड़ा के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान महोत्सव का आयोजन भव्यता और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। यह अनूठा पर्व ओडिशा के पूरी धाम की पारंपरिक विधियों के अनुसार संपन्न हो रहा है, जहां भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी को पवित्र जल से स्नान कराकर उन्हें श्रृंगारित किया जाएगा। इस आध्यात्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे…

Read More

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा बना भक्ति का तीर्थस्थल : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी की उपस्थिति, 24 घंटे का अखंड कीर्तन, हजारों श्रद्धालु, अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर, श्रीमती कौशल्या साय ने कीर्तन में की सहभागिता.

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का हुआ शुभारंभ. मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं सम्मिलित, श्रद्धालुओं ने भक्तिरस से परिपूर्ण किया वातावरण. दोकड़ा/कुनकुरी. 26 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के कुनकुरी ब्लॉक स्थित दोकड़ा ग्राम में श्री जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। इस भव्य आयोजन के अंतर्गत अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जिसमें ओडिशा, झारखंड व छत्तीसगढ़ की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read More

दोकड़ा में इतिहास रचेगा श्री जगन्नाथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ : जीर्णोद्धारित जगन्नाथ मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक होंगे सम्मिलित.

पुरी के पंडित, कलश यात्रा, वेद मंत्रों का गूंजता समागम, दोकड़ा में 8 दशकों बाद फिर प्राण प्रतिष्ठित होंगे श्री जगन्नाथ प्रभु. भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में पुरी के पंडितों के समूह द्वारा कराई जाएगी पूजा जशपुर. 16 मई 2025  : जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत दोकड़ा गांव स्थित प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में 21 से 27 मई 2025 तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Read More

रामनवमी पर दोकड़ा में भक्ति का संगम : ओडिशा-झारखंड की मंडलियों ने कीर्तन से किया वातावरण को मंत्रमुग्ध,हरि नाम संकीर्तन से थमा वक्त, गरियादोहर मंदिर में भक्तों का जनसैलाब, ‘हरे कृष्ण हरे राम’ संकीर्तन से गूंजा क्षेत्र.

श्री रामनवमी पर्व पर अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन प्रारंभ, हरे कृष्ण हरे राम की कीर्तन धुन से भक्तिमय हुआ का पूरा क्षेत्र, ओडिशा-झारखंड से कीर्तन मंडली हो रही सम्मिलित. दोकड़ा. 7 अप्रैल 2025 : विकास खंड काँसाबेल के ग्राम गरियादोहर में स्थित बजरंग बली मंदिर के प्रांगण में आज, सोमवार को श्री रामनवमी के पावन अवसर पर अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का आयोजन हुआ। यह कीर्तन सुबह 8:00 बजे प्रारंभ हुआ और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल छा गया। इस कीर्तन का आयोजन राम नवमी के उपलक्ष्य में किया जा…

Read More

जशपुर में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्यवाही, दोकड़ा में 60 बोरी धान जप्त

जशपुर, 5 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में, जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत, प्रशासन की संयुक्त टीम राजस्व अमला और खाद्य विभाग के साथ बार्डर इलाकों के चेकपोस्ट और धानखरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रही है ताकि किसी भी गड़बड़ी को रोका जा सके। ग्राम दोकड़ा में बड़ी कार्रवाई : इसी कड़ी में, राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ओडिशा से अवैध रूप से आ रहे धान का पीछा करते हुए ग्राम दोकड़ा में…

Read More