छत्तीसगढ़ में नशामुक्ति का जनसैलाब! 6.70 लाख लोगों ने उठाई शपथ, 19,958 जगहों पर गूँजी एक ही आवाज़—‘नशा छोड़ो भारत गढ़ो’

नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) की 5वीं वर्षगाँठ पर छत्तीसगढ़ में 19,958 स्थलों पर 6.70 लाख से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ रायपुर : नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगाँठ छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी और जागरूकता के अद्भुत संगम के रूप में मनाई गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों के समन्वय से पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रायपुर स्थित होटल मैरियट में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़…

Read More

जशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर भव्य शपथ समारोह, हजारों नागरिकों ने ली नशा न करने की प्रतिज्ञा

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जशपुर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज व्यापक स्तर पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। शपथ समारोह में जनप्रतिनिधियों, विषय विशेषज्ञों, स्कूल, महाविद्यालय, स्वेच्छिक संस्थाएं और धार्मिक संगठनों के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर नशे के विरूद्व ऑनलाईन और ऑफलाईन शपथ कार्यक्रम कराया गया।

Read More

देशभक्ति से गूंजा जशपुर! सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हजारों नागरिकों का 10 किमी का ऐतिहासिक यूनिटी मार्च

विधायक, सांसद, कलेक्टर – एसएसपी सहित हजारों नागरिकों ने बंदरचुआँ से 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दोकड़ा सेजेस स्कूल तक पूर्ण की पदयात्रा एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के संदेश के साथ लोगों में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनी भगत सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन हुए शामिल जशपुर : भारत रत्न एवं देश के प्रथम उप–प्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जशपुर जिले में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया। रैली ग्राम बंदरचुआँ चौक…

Read More

ऑपरेशन अंकुश में उजागर हुई थी तस्करी की साजिश : घर के सोफे, कूलर और स्कॉर्पियो में छिपा रखा था 16 किलो गांजा, गांजा तस्करी में पूरा परिवार निकला सम्मिलित ! जशपुर पुलिस ने उड़ीसा से फरार मां-बेटे-बहू को किया गिरफ्तार, भेजा जेल.

गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला सहित एक पुरुष सम्मिलित, सभी हैं एक ही परिवार के सदस्य, मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुकरगांव, मोहनीपूरी का. दिनांक 24 अगस्त 2025 को पुलिस ने आरोपी निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव के कुकरगांव स्थित घर में पुलिस ने मारा था छापा. पुलिस की छापेमारी के दौरान, राम प्रताप यादव  की पत्नी, बेटी व बहु ने पुलिस से किया था विवाद, घर को ताला बंद कर हो गए थे फरार, पुलिस ने जब विधिवत ताला तोड़, ली घर की तलाशी, तब सोफा, कूलर व स्कॉर्पियो में…

Read More

“शराब की नदियाँ, भ्रष्टाचार की लहरें” – रंजना साहू बोलीं, भूपेश सरकार ने घर-घर बाँटी शराब, लूटा खजाना

रायपुर, 3 अक्टूबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजना साहू ने नशे के गोरखधंधे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर “सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद” की कहावत को चरितार्थ कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के भूपेश-राज में प्रदेश को नशे का गढ़ बनाकर दोनों हाथों से लूटा गया, सरकारी खजाने पर डाका डाला गया, वह कांग्रेस आज घड़ियाली आँसू बहा रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साहू ने…

Read More

जशपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुआ भव्य वरिष्ठजन सम्मान समारोह — विधायक रायमुनी भगत ने कहा, ‘बुजुर्गों का अनुभव ही नई पीढ़ी की सच्ची पूंजी’

वरिष्ठजनों के अनुभवों का लाभ ले नई पीढ़ी – विधायक श्रीमती रायमुनी भगत अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वरिष्ठजन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कार्यक्रम शामिल होकर किया वरिष्ठजनों का सम्मान जशपुर, 01 अक्टूबर 2025/ अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वरिष्ठजन सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला पंचायत सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, कलेक्टर रोहित व्यास,…

Read More

दो करोड़ का नशा हुआ राख ! जशपुर में 25 एनडीपीएस मामलों के जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण, एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में जशपुर में 650 किलो गांजा सहित हजारों नशीले पदार्थ जला कर किए गए नष्ट.

नष्टीकरण में सम्मिलित है मादक पदार्थों में 650 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, 228 नग प्रतिबंधित नशीला कफ सिरफ व 551 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल. इंदिरा पावर जेन प्राइवेट लिमिटेड, नयनपुर, गिरवरगंज सूरजपुर की भट्टी में नष्ट किया गया, जप्त मादक पदार्थों को. जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह व सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर, जिला आबकारी अधिकारी तथा पर्यावरण संरक्षण अधिकारी रहे नष्टीकरण के दौरान उपस्थित. नष्टीकरण में किया गया है सभी निर्देशों का पालन, कराई गई है फोटो ग्राफी व…

Read More

जशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन, 500 से अधिक बच्चों और नागरिकों की भागीदारी

विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जशपुर, 21 सितम्बर 2025 : सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज जशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान को बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणादायक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नागरिकों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन दौड़ जशपुर जयस्तंभ चौक से शुरू होकर रणजीता स्टेडियम में समापन किया गया। इस आयोजन में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला…

Read More

जशपुर की सड़कों पर दौड़ेगा बदलाव का संदेश, नशामुक्त भारत अभियान के लिए हजारों कदम एक साथ

जशपुर : मद्यपान, मादक द्रव्यों व नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु नशामुक्त भारत अभियान थीम के तहत् 21 सितम्बर को मैराथन आयोजित जशपुर, 19 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार ‘‘सेवा पखवाड़ा दिवस 202‘‘ के तहत् मद्यपान एवं अन्य मादक द्रव्यों व पदार्थो तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु समाज में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए नशामुक्त भारत अभियान थीम अंतर्गत् 21 सितम्बर 2025 को मैराथन आयोजित किया गया है। जो प्रातः 8.00 बजे से जय स्तम्भ चौक से प्रांरभ होकर पुरानीटोली होते हुए…

Read More

जशपुर में भावुक पल: दिव्यांग बच्चे की बिगड़ी ड्रेस मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने हाथों से सुधारी, बच्चे की मासूम मुस्कान ने छू लिया सबका दिल

दिव्यांग बच्चे की बिगड़ी ड्रेस को मंत्री ने किया सुधारा, बच्चे ने दी प्यारी सी मुस्कान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समर्थ दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों से की चर्चा मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नशामुक्ति केंद्र का भी किया निरीक्षण जशपुर, 12 सितंबर 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान वे जशपुर पहुंची। जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र का निरिक्षण किया। उन्होंने यहां के बच्चों से मुलाकात की एवं…

Read More