लोकसभा निर्वाचन 2024 : व्यय प्रेक्षक आशुतोष प्रधान ने ओड़ीसा बार्डर स्थित कोलावल एवं बदलावंड सहित अन्य चेक पोस्ट का लिया जायजा

स्थैतिक निगरानी दलों को नकदी,आभूषण एवं शराब के अवैध परिवहन पर कड़ाई से जांच करने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 10 बस्तर (अजजा) के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री आशुतोष प्रधान ने ओड़ीसा सीमा पर स्थित इंटरस्टेट चेक पोस्ट कोलावल एवं बदलावंड सहित करपावंड और बकावंड चेक पोस्ट का गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण कर इन चेक पोस्ट में तैनात स्थैतिक निगरानी दलों के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और स्थैतिक निगरानी दलों को वाहनों का सघन जांच…

Read More

स्ट्राॅंग रूम में मतदान सामग्री को किया गया सीलिंग, प्रेक्षक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया सीलिंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत बस्तर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान सम्पन्न होने के पश्चात इव्हीएम, बैलेट यूनिट और व्हीव्हीपेट सहित अन्य मतदान सामग्रियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और तीनों प्रेक्षक श्री सुब्रत गुप्ता, श्री आरएच ठाकरे, श्री सुदेश कुमार मोखटा और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. की उपस्थिति में शासकीय आदर्श महाविद्यालय में स्थित स्ट्रांग रूम में सीलिंग की कार्यवाही की गई। मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने के उपरांत सभी मतदान दल रात्रि 12 बजे तक वापस जगदलपुर पहुंच गए थे,…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : मतदान प्रक्रिया को निर्विघ्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जगदलपुर शहर के मतदान केंद्रों का लिया जायजा, वृद्धजनों,गर्भवती, नवजात बच्चों की माँ को वोट देने में प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

एक परिसर में स्थित दो से अधिक मतदान केंद्र सहित दिव्यांग, संगवारी और संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया  निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. मतदान दिवस के मतदान प्रक्रिया को निर्विघ्न करवाने के लिए जगदलपुर शहर के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर अधिकारी और पीठासीन अधिकारी को वृद्धजनों,गर्भवती, नवजात बच्चों की माँ को वोट देने में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मतदान दलों के कर्मियों से उनके द्वारा मतदान प्रक्रिया में कोई कमीपेशी हो रही हो उसका संज्ञान…

Read More

धान उपार्जन हेतु तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न : सीमांत, छोटे किसानों के धान खरीदी को देवें प्राथमिकता – कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 01 नवंबर से जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी जोरों से की जा रही है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने धान खरीदी हेतु की जा रही तैयारियों की सोमवार की शाम समीक्षा  बैठक में कहा कि सीमांत, छोटे किसानों के धान खरीदी को प्राथमिकता दें। उन्होंने इस खरीफ वर्ष चार नए उपार्जन केंद्र उलनार, कोसली, घाटपदमुर और  सिवनी (हिरलाभाटा) बनाए गए हैं उनमें समुचित व्यवस्था बनाए रखने…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : मतदान कार्य को निर्बाध संपादित करने के लिए प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझें – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के.

कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी-1 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में मतदान कार्य को निर्बाध संपादित करने के लिए प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझें। ताकि मतदान के दिन यदि कोई समस्या आई तो तत्काल उसका निराकरण आपके द्वारा किया जा सके। सभी प्रशिक्षाणार्थी ईवीएम और वीवीपेट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखे। बुधवार को कलेक्टर श्री विजय शहर के विद्या ज्योति स्कूल…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : कलेक्टर ने शहर के मतदान व्यवस्था के लिए एक परिसर में चिन्हाकित मतदान केंद्रों का लिया जायजा

मतदान केंद्रों में प्रवेश और बाहर निकासी के अलग रास्ता बनाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने जगदलपुर के मतदान व्यवस्था के तहत एक परिसर में चिन्हाकित 3-4 मतदान केन्द्रों की आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एक जगह में संचालित मतदान केंद्रों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भीमराव अंबेडकर स्कूल में चिन्हाकित 5 मतदान केंद्रों के लिए अलग-अलग कक्षों की व्यवस्था करवाने कहा। इसके अलावा उन्होंने स्वामी विवेकानंद स्कूल,…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : लगातार दूसरी रात जिले के अन्य सीमा चौकी पहुँचे कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., सएसटी( स्टेटिक सर्विलांस टीम)के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. लगातार दो रात जिले के सीमावर्ती जाँच नाकों पर तैनात एसएसटी( स्टेटिक सर्विलांस टीम) के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मंगलवार की रात्रि 11.30 बजे से 3.30 बजे तक बस्तर जिले के  (छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की) सीमावर्ती जांच नाका तारापुर-बोरगांव, बकावंड, बदलावंड,करपावंड और कोलावल सीमा में पहुंच कर तैनात वाहन जांच दल की कार्यवाही का अवलोकन किया। उन्होंने मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन जाँचकर  वाहनों का विस्तृत जानकारी पंजी में…

Read More

रात्रि 12 बजे कलेक्टर पहुँचे सीमा जाँच नाका धनपुंजी, वाहनों की सघन जाँच के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. सोमवार की रात्रि 12 बजे बस्तर जिले के  (छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की) सीमावर्ती धनपुंजी नाका पहुंच कर तैनात वाहन जांच दल की कार्यवाही का अवलोकन किया। उन्होंने वाहनों की सघन जाँचकर करने के निर्देश दिए। साथ ही गुजरने वाले सभी वाहन चालक का नाम, पता, संपर्क नंबर को पंजी में संधारित करते हुए, कहाँ से आ रहे है और कहां जाना है का पूरा विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के साथ पहुँचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने अधिकारियों को देवड़ा…

Read More

जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक में प्राथमिकता क्षेत्र के व्यवसायों हेतु साख उपलब्ध कराने पर बल

हर घर किसान क्रेडिट कार्ड हेतु 31 दिसम्बर तक चलेगा अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट के आस्था सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिले में प्राथमिकता क्षेत्र यथा कृषि एवं उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन इत्यादि आनुषांगिक धन्धों के लिए किसानों और ग्रामीणों को साख की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश बैंकर्स तथा विभागीय अधिकारियों को दिए गए। इस दिशा में 01 अक्टूबर से…

Read More

जगदलपुर के बादल संस्था में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय बहुभाषा शिक्षा कार्यक्रम प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, प्रदेश के 60 से अधिक प्रतिभागी हो रहे हैं शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर के बादल संस्था में  शनिवार को राज्य स्तरीय तीन दिवसीय  ‘बहुभाषा शिक्षा कार्यक्रम’ के अंतर्गत प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ । जिसमें बहुभाषा शिक्षा कार्यक्रम के अगले चरण की तैयारी के लिए प्रदेश के समस्त जिलों से आये लगभग 60 से अधिक जिला स्तरीय कोर ग्रुप का प्रशिक्षण लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन एवं  रूम टू रीड फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रारंभ हुआ। उक्त बहुभाषा शिक्षा कार्यक्रम’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बस्तर जिले से डीएमसी श्री अखिलेश मिश्र और खंड स्रोत समन्वयक जगदलपुर, बकावंड तथा बस्तर उपस्थित…

Read More