पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर–रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर चुके सदस्यों के पुनर्वास हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में मजबूत कदम…
Read MoreTag: #बस्तरसमाचार
बस्तर पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय—वन मंत्री और शिक्षा मंत्री के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
जगदलपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर सोमवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी पहुँचे। एयरपोर्ट पर बस्तर सांसद महेश कश्यप,विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया गया। जगदलपुर स्थित जगतू माहरा बस्तर हाई स्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह…
Read Moreअबूझमाड़ में विकास की नई दस्तक: नारायणपुर पुलिस ने धोबे में खोला 17वां सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप
नक्सल मुक्त अबूझमाड़ की दिशा में एक साल के भीतर 17वां कैम्प ग्राम धोबे में, नारायणपुर पुलिस सड़क और मोबाईल नेटवर्क के माध्यम से लोगों को जोड़ रही है वैश्विक सोसाइटी से माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत ग्राम धोबे में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप। नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी 44वीं बटालियन ने खोला धोबे में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प। नारायणपुर : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल…
Read Moreभगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बस्तर में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री साय ने सुनाया ‘उलगुलान’ की कथा, जनजातीय विकास पर बड़े ऐलान
छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण:जनजातीय गौरव दिवस पर बस्तर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और एक विशाल गजमाला भेंट…
Read Moreसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025 : जिले में धान खरीदी की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर गठित
जगदलपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष का विधिवत गठन करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय नया रायपुर से प्राप्त निर्देशों और जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल की अनुशंसा के आधार पर यह पहल किया गया है। इस सेल का प्राथमिक उद्देश्य धान खरीदी के दौरान संभावित अनियमितताओं पर नियंत्रण…
Read Moreबस्तर में स्वास्थ्य क्रांति की कहानी! जहां कभी सुविधाओं का अभाव था, वहां अब मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की चमक
बस्तर जिले में 25 वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेखनीय विकास, स्वास्थ्य क्रांति से लाखों जीवन हुए सुरक्षित रायपुर : राज्य गठन के बाद बीते 25 वर्षों में बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक परिवर्तन और उल्लेखनीय सुधार देखने को मिले हैं। पहले जहां ग्रामीण और अंदरूनी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित थीं, वहीं अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक आधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से सुसज्जित हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर बस्तर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण व्यवहार : नन्ही बच्ची भूमिका बघेल को दुलारते हुए खिलाया महुआ लड्डू
रायपुर 21 सितम्बर 2025/ धुरवा समाज के नुआखाई मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण रूप सभी ने देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धुरवा समाज की नन्हीं बच्ची भूमिका बघेल को स्नेहपूर्वक अपने गोद में बिठाकर दुलार किया और उसे महुआ लड्डू खिलाया। जगदलपुर विकासखंड के उलनार निवासी भूमिका बघेल अपने दादा सोनसारी बघेल के साथ कार्यक्रम में पहुंची थी। पारंपरिक पोशाक में सजी-धजी भूमिका ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्नेहपूर्वक उसका नाम पूछते हुए कहा—”बिटिया, किस कक्षा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में माहरा समाज का 1.63 करोड़ का नवनिर्मित सामाजिक भवन “लोकार्पित”, समाज ने किया भव्य स्वागत
एक करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बना सामाजिक भवन मुख्यमंत्री ने जगतू माहरा एवं धरमू माहरा के योगदान सहित माहरा समाज के गौरवशाली इतिहास को किया रेखांकित जगदलपुर, 21 सितंबर, 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में नवनिर्मित माहरा समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण एक करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर माहरा समाज के लोगों ने पारंपरिक मोहरी बाजा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री…
Read Moreजगदलपुर में धुरवा समाज के संभाग स्तरीय नुआखाई मिलन समारोह एवं नवनिर्मित सामाजिक भवन “ओलेख ” के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- जनजातीय समाज के विकास के लिए कटिबद्ध है सरकार
धुरवा समाज के लिए 05 स्थानों पर डोम निर्माण हेतु 75 लाख रुपए की घोषणा जगदलपुर, 21 सितम्बर 2025/ राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है और इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए राज्य के साथ ही भारत सरकार की मदद से अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी बहुल गांवों के विकास के कोई कमी नहीं हो, धन की कोई समस्या नहीं हो, इसे ध्यान रखकर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना शुरू किया है जो जनजातीय बहुल गांवों के विकास…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिला बस्तर दशहरा 2025 का न्यौता, 75 दिन चलने वाले इस पर्व की है विश्वभर में ख्याति
देश-विदेश में है 75 दिनों तक मनाए जाने वाले “बस्तर दशहरा” की विशेष ख्याति रायपुर, 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति, जगदलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से प्रारंभ होकर आश्विन शुक्ल पक्ष…
Read More