जशपुर 27 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कुनकुरी विकासखंड ग्राम पंचायत केराडीह में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रतिज्ञा संकुल संगठन में बिहान की दीदियो के द्वारा रंगोली एवं रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया और लोगों को मतदान करने के लिए अपील की गई।
Read MoreTag: #मतदान_जागरूकता
जशपुर में नगर पंचायत आम चुनाव 2025: ईवीएम प्रदर्शन और जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम से बढ़ाई जा रही मतदान जागरूकता
जशपुर 27 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार नगर पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत पत्थलगांव अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय और सभी वार्ड में ईवीएम का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा और मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है ।
Read Moreजशपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता संदेश: अतिरिक्त जिला न्यायधीश श्री जनार्दन खरे ने दिया संदेश, नए मतदाताओं और निर्वाचन कर्मियों का सम्मान
शासकीय रामभजन राय एन. ई. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन जशपुर, 25 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 25 जनवरी को शासकीय रामभजन राय एन. ई. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में नए मतदाताओं, बूथ लेबल अधिकारियों एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री जनार्दन खरे ने मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री जनार्दन खरे ने कार्यक्रम…
Read More