रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री निर्मल सिन्हा, श्री कैलाश साहू, श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, श्री…
Read MoreTag: #रायपुरखबर
नशे का काला कारोबार बेनकाब: 7 किलो गांजा ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, ‘गब्बर’ और उसके साथी की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क सामने आया!
रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर…
Read Moreरायपुर में पुलिस का मेगा ऑपरेशन : फुल-स्केल छापेमारी ! हत्या–बलात्कार सहित गंभीर मामलों के फरार आरोपी दबोचे गए, कातिलों से धोखाधड़ी तक 275 वारंटी एक ही दिन में गिरफ्तार.
कुल 275 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल – इनमें, कई वर्षों से फरार हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की, की गई तामिली. पिछले 24 घंटे में कुल 275 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार. अभियान कार्यवाही में रायपुर पुलिस के अलग-अलग थाना के प्रभारियों एवं अधिकारी/कर्मचारी की लगभग 100 टीमों द्वारा चलाया गया अभियान. वारंटियों में 7 वर्ष से अधिक फ़रार आरोपियों को भी किया गया गिरफ़्तार, अभियान कार्यवाही के दौरान गुण्डा/बदमाशों की भी…
Read Moreमुख्यमंत्री साय ने समझी मौन की पीड़ा – रमन निर्मलकर को जनदर्शन में सौंपा श्रवण यंत्र, एक पल में बदल गई जिंदगी!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम – रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र “अब फिर से सुन पा रहा हूं”— जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय की त्वरित मदद से बदली श्री निर्मलकर की जिंदगी रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी श्री रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र सौंपा। जनदर्शन में पहुँचे श्री निर्मलकर ने बताया कि बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के…
Read Moreडंगनिया पॉवर कंपनी के औषधालय में लगा निःशुल्क लिवर जांच शिविर, 86 कर्मचारियों का हुआ विशेष फाइब्रोस्कैन परीक्षण
रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित औषधालय में निःशुल्क लिवर जांच शिविर का आयोजन किया गया। पॉवर कंपनी के 86 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसका लाभ उठाया। ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के लिए संचालित डंगनिया औषधालय में समय-समय पर विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी तहत पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. जोगेश विशनदासानी (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. तुषार बहादुरे (किडनी रोग विशेषज्ञ) के आतिथ्य में यह शिविर संपन्न हुआ। शिविर में विशेष परीक्षण हेतु निःशुल्क फाइब्रोस्कैन की व्यवस्था की गई,…
Read Moreस्वास्थ्य केंद्र में पहुंची खराब दवा! CGMSC ने पूरे छत्तीसगढ़ में मेटफॉर्मिन-ग्लाइमपिराइड टैबलेट की सप्लाई पर रोक लगाई
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचना से मिली दवा की शिकायत, CGMSC ने वितरण और उपयोग पर लगाया रोक रायपुर : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचना ने सीजीएमएससी को पत्र लिखकर मेटफॉर्मिन 500mg + ग्लैमपिराइड 2mg सस्टेन्ड रिलीज़ टैबलेट के एक बैच की टैबलेट के स्ट्रिप से निकलने पर टूटने की शिकायत की थी। इस पत्र के मिलते ही सीजीएमएससी ने इस दवा पर तत्काल प्रभाव से उपयोग और वितरण पर रोक लगाई गई है। साथ ही, उपलब्ध स्टॉक को आवश्यक कार्रवाई के लिए दवा गोदामो को वापस भेजने के निर्देश…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नकली कफ सिरप कांड का खुलासा: कुलेश्वर मेडिकल स्टोर के संचालक गिरफ्तार, FDA की बड़ी कार्रवाई
रायपुर : खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा नकली दवाओं की रोकथाम हेतु निरंतर निरीक्षण एवं सघन अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में औषधि बेस्टो कॉफ ड्राई कॉफ फार्मूला जिसमे बैच नंबर, निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि वर्णित नहीं था का नमूना संकलन औषधि निरीक्षक गरियाबंद द्वारा किया जाकर जाँच हेतु औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया था। जिसे जाँच उपरांत अमानक घोषित किया गया था। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए औषधि के लेबल में लिखित निर्माता फर्म से संपर्क किया गया जिसमे ज्ञात हुआ की यह औषधि…
Read Moreरायपुर में उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न, पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने लिए अहम निर्णय
रायपुर, 16 सितम्बर 2025/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव…
Read More