जशपुर में जंगल की लूट बेनकाब: ट्रक और हाइड्रा में भरी 16 नग सेमल लकड़ियाँ जप्त, झारखंड के तस्कर शामिल, मालिक कुनकुरी का – वन विभाग ने तोड़ी तस्करों की कमर!

जशपुर, 01 अगस्त 2025/ जशपुर वनमंडल द्वारा अवैध काष्ठ परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की गई। मनोरा परिक्षेत्राधिकारी की टीम ने अवैध रूप से काष्ठ ले जा रहे एक वाहन तथा हाइड्रा को जप्त किया है। वाहन में 16 नग सेमल लकड़ी के लट्ठे लोड पाए गए। वनमण्डलाधिकारी जशपुर से मिली जानकारी के अनुसार परिक्षेत्राधिकारी मनोरा के द्वारा मनोरा परिक्षेत्र के परिसर ओरडीह के निरीक्षण के दौरान ग्राम तलोरा के पास टाटा ट्रक वाहन कमांक CG15 CW 3791 में सेमल लकड़ी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान — ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनें, जैविक विरासत को बचाएं

नवा रायपुर में वेटलैण्ड एवं जैव विविधता संरक्षण पर उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर, 14 जुलाई 2025/ जैव विविधता एवं आर्द्रभूमियों (वेटलैण्ड्स) के संरक्षण के उद्देश्य से आज नवा रायपुर स्थित दण्डकारण्य अरण्य भवन में एक उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा सहित कैबिनेट के सभी मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि…

Read More

हाथियों से दोस्ती की ओर कदम! जशपुर में गजरथ यात्रा बनी सहजीवन की सीख, स्कूलों में गूंजे सुरक्षा और समझदारी के संदेश

किसानों को सागौन से समृद्धि का रास्ता, मेंढरबहार में 500 पौधों का रोपण — वन विभाग ने दी मुफ्त सहायता और देखरेख की गारंटी जशपुर, 4 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा गजरथ यात्रा का शुभारंभ 21 जून 2025 को हरी झंडी दिखाकर किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में हाथियों के प्रति संवेदनशील होना और हाथी के व्यवहार की सही जानकारी देना है ताकि सहअस्तित्व की दिशा में ग्रामीण आगे बढ़ सके। वर्तमान में गजरथ द्वारा तपकरा परिक्षेत्र के तपकरा, सिंगीबहार, जबला आदि 14 ग्रामों में भ्रमण…

Read More

जशपुर: आधी रात को जंगल में तस्करी करते पकड़ा गया लकड़ी माफिया, 6.5 घन मीटर वनोपज समेत दो वाहन जब्त, आरोपी अंधेरे में भागा

जशपुर, 11 जून 2025/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09.06.2025 एवं 10.06.2025 के मध्य रात्रि में मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि ताम्बाकछार परिसर के कक्ष कमांक आर.एफ. 1089 एवं पी.एफ. 1253 में पेड़ों की अवैध कटाई कर आयशर माजदा वाहन कमांक CG04PA7429 (ट्रक) वाहन चालक श्री सतपाल राम वल्द लुथरू राम, ग्राम- सुतरी, तहसील-बगीचा एवं हाडड्रा कमांक CG18Q 5631 वाहन चालक श्री विमल एक्का वल्द प्रदीप एक्का, ग्राम-डांडपानी, तहसील-दुलदुला के द्वारा अवैध वनोंपज को वाहन में लोड किया जा रहा है। जिसकी सूचना तत्काल वनमण्डलाधिकारी जशपुर एवं…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विश्व वानिकी दिवस पर विधानसभा में आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल, कहा – ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़

फॉरेस्ट्स एण्ड फूड्स थीम पर आधारित है वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस रायपुर, 21 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित विश्व वानिकी दिवस संगोष्ठी में शामिल होकर प्रदेशवासियों को वन संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ‘ऑक्सिजोन’ बनकर पूरे भारत को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जो न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि…

Read More

जशपुर: 15 फरवरी से अग्नि सीजन की शुरुआत, वनों को बचाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी

वनों को अग्नि से बचाना विभाग की पहली प्राथमिकता जशपुर 21 जनवरी 2025/ अग्नि सीजन 15 फरवरी 2025 से प्रारम्भ हो रहा है, तथा 15 जून 2025 तक वनों को अग्नि से बचाना वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की पहली प्राथमिकता है। वन विभाग द्वारा जिले अंतर्गत अग्नि सीजन में वन अग्नि घटना को रोकने हेतु वनक्षेत्रों में घटने वाली अग्नि घटनाओं की सूचना के लिए विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 18002337000 जारी किया गया है। जिसमें आमजनों द्वारा अग्नि घटनाओं की सूचना जा सकता है। जिससे की समय पर…

Read More