मुख्यमंत्री ने जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के जीर्णोद्धार हेतु डेढ़ करोड़ रुपए सहित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास भवन निर्माण की घोषणा की जगदलपुर-रायपुर : शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूल परिवार को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। भारत देश में प्राचीन काल से ही शिक्षा का महत्व रहा हैं। देश…
Read MoreTag: #शिक्षा_विकास
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल : छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम – 5000 शिक्षक भर्ती का मार्ग हुआ प्रशस्त
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है,…
Read Moreसीईओ अभिषेक कुमार ने संकल्प शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को किया मोटिवेट— जेईई और नीट की पुस्तकों का किया वितरण
डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने भी विद्यार्थियों को किया प्रेरित जशपुर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने गुरुवार को संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर पहुँचकर कक्षा 11वीं और 12वीं पढ़ने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें इंजीनियरिंग तथा चिकित्सा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मोटिवेट किया। इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों से फिजिक्स और केमिस्ट्री के कई बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर बात की। सीईओ अभिषेक कुमार ने जेईई और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को पहली बार मिला ₹61 करोड़ का सीएसआर फंड, अस्पताल, तीरंदाजी केंद्र और स्कूलों का होगा निर्माण
6 करोड़ 19 लाख से होगा आठ स्कूलों भवनों का निर्माण दो साल में विकास की नई उंचाई छू रहा है जिला जशपुर, 6 अक्टूबर 2025 / लगभग दो साल पहले जब जशपुर के बगिया के विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार सम्हाला था तो जिलेवासियों को पिछड़ेपन से मुक्ति की नई उम्मीद जागी थी। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले जिला प्रवास के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को वायदा भी किया था कि जिले के विकास की ऐतेहासिक रोडमैप तैयार की जाएगी। अपने इस वायदे…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय : दिव्यांगजनों का ₹24.50 करोड़ ऋण माफ, स्पेशल एजुकेटर भर्ती नियमों में छूट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी ऋण सुविधा
रायपुर, 30 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक राज्य के विकास और जनहित के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रही। बैठक में दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए ₹24.50 करोड़ के बकाया ऋण की एकमुश्त वापसी का निर्णय लिया गया। साथ ही, राज्य के सरकारी कर्मचारियों को वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की मंजूरी दी गई। शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में भी सरकार ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा और स्वास्थ्य के विस्तार के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ किया अहम एमओयू, अम्बिकापुर और धरमजयगढ़ में निःशुल्क अस्पतालों की योजना, कहा- प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध
स्वास्थ्य विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मध्य एमओयू सम्पादित अम्बिकापुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और धरमजयगढ़ में 100 बिस्तर अस्पताल स्थापित करेगा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप और 2500 शिशुगृह संचालित करने फाउंडेशन की योजना रायपुर 19 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के विषय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं…
Read Moreब्रेकिंग जशपुर : जशपुर में शिक्षा का कायाकल्प ! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बगिया और बंदरचुआं स्कूलों के जीर्णोद्धार और अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 3.04 करोड़ की मिली स्वीकृति
जशपुर, 19 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने की नीति के परिणामस्वरूप जशपुर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिलने के साथ ही विकासकार्य तीव्र गति से संचालित हो रहे हैं। इससे जिले का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है और इसकी तस्वीर तेजी से बदल रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा जिले के चार स्कूलों के जीर्णोद्धार सहित अन्य कार्य तथा एक स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण…
Read Moreजशपुर : शाला स्वच्छता तिहार के माध्यम से सभी स्कूलों, आश्रम छात्रावास की की गई साफ सफाई, 8 से 14 जून तक चलाया गया अभियान
जशपुर 14 जून 2025/ जशपुर जिले में सभी शालाओं आश्रम छात्रावास में विगत दिवस 8 जून से 14 जून तक “शाला स्वच्छता तिहार” का आयोजन जनभागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शनिवार को महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में “शाला स्वच्छता तिहार” का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, श्री गंगाराम भगत, अध्यक्ष जनपद पंचायत जशपुर, शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड स्रोत समन्वयक,…
Read Moreछत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
रायपुर, 31 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती होगी। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।…
Read Moreजशपुर : समर कैंप के बच्चों को जिला संग्राहालय का कराया गया भ्रमण, जनजाति समुदाय के जीवन शैली से संग्रहित पुरातत्व चीजों का अवलोकन कर ली जानकारी
जशपुर, 22 मई 2025/ जिला प्रशासन एवं शिक्षा विकास के संयुक्त तत्वाधान से जिले के बच्चों के लिए समर कैम्प का आयोजन संचालित किया जा रहा है। जहां बच्चों को अनके गतिविधियॉ में शामिल कर उनका बौद्धिक विकास किया जा रहा है। ग्रीष्म कालीन समर कैंप में बच्चों को स्विमिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट, नृत्य, गीत संगीत, चित्रकला, कैरम, शतरंज, बेडमिंटन, क्राफ्ट हस्तशिल्प, आदि गतिविधियां भी कराई जा रही है। बच्चों अपने हुनर और रूचि के अनुसार इन गतिविधियां में शामिल होकर समर कैंप का आनंद ले रहे हैं। समर कैंप के…
Read More