सुहेला में गूँजा स्वागत का जोश! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर से आगमन, जनप्रतिनिधियों ने फूलों से किया अभिनंदन

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकाप्टर से तहसील मुख्यालय सुहेला पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्य्मंत्री अरुण साव एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी थे। दुर्गोत्सव मैदान हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मन्त्री श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किये। कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर अगवानी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल, वर–वधू को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के सुपुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने वर -वधु को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन का दी शुभकामनायें बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को भाटापारा के पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा के सुपुत्र चि.डॉ. अभिनव के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने विकासखंड सिमगा के नारायणी फार्म एंड रिजॉर्ट में आयोजित आशीर्वाद समारोह में पूर्व विधायक श्री शर्मा के परिवारजनों से भेंट कर वर-वधु चि डॉ अभिनव एवं सौ. कां डॉ रोजालिन को आशीर्वाद…

Read More