प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में श्रम सुधारों का ऐतिहासिक क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज देश में चार श्रम संहिताओं के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रम सुधारों का यह महत्वपूर्ण निर्णय देश के 40 करोड़ से अधिक श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की एक अभूतपूर्व गारंटी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन भारत के श्रम क्षेत्र के इतिहास में एक मील का…

Read More

सीएम विष्णु देव साय ने श्रम विभाग की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, स्वास्थ्य शिविरों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से श्रमिकों को मिल रही नई सौगातें

रायपुर, 17 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा 12 से 19 सितम्बर तक प्रदेश के सभी जिलों में 55 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण, श्रमिक पंजीयन और नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। निर्माण श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए महासमुंद, बिलासपुर और राजनांदगांव जिलों में विशेष प्रशिक्षण…

Read More

जशपुर में श्रमिकों के लिए राहत: श्रम विभाग शिविर में 63 से अधिक पंजीयन, अब 19 सितंबर तक अन्य पंचायतों में जारी रहेगा अभियान

आज दो ग्राम पंचायतों में आयोजित पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर में 63 से अधिक श्रमिकों के हुए पंजीयन जशपुर, 17 सितंबर 2025/ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा आयोजित पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर के तहत आज विकासखंड मनोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत माडो में पंजीयन हेतु 34 एवं ग्राम पंचायत हर्राडीपा 29 आवेदन प्राप्त हुए। पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविरों का आयोजन 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इसके तहत 18 सितम्बर को ग्राम पंचायत अम्बाकछार और पण्ड्रीपानी और…

Read More

श्रमिक कल्याण में जशपुर अव्वल! मात्र 3 दिनों में 335 से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण, आज दो पंचायतों में हुआ बड़ा आयोजन

आज दो ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर में 145 से अधिक श्रमिकों के हुए पंजीयन पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविरों में तीन दिनों के भीतर 335 से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीकरण जशपुर, 14 सितंबर 2025/ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत नारायणपुर विकासखंड कुनकुरी में 78 एवं ग्राम पंचायत घटमुंडा विकासखंड कुनकुरी में 67 से अधिक श्रमिकों का पंजीयन…

Read More

जशपुर में श्रमिकों की भीड़, सिर्फ दो दिनों में 190 से अधिक पंजीकरण, 19 सितम्बर तक चलेंगे विशेष शिविर

19 सितंबर तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में जारी रहेगा पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन जशपुर, 13 सितंबर 2025/ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में दो दिनों के भीतर 190 से अधिक श्रमिकों का पंजीयन किया गया। जिसमें 12 सितंबर को ग्राम पंचायत गोढ़िकला विकासखण्ड पत्थलगांव में 50 से अधिक श्रमिकों का एवं ग्राम पंचायत कुकुरभुक्का में 30 से अधिक श्रमिकों का…

Read More

ESIC का बड़ा अभियान : SPREE 2025 के तहत नियोक्ताओं और श्रमिकों को मिलेगा मजबूत सुरक्षा कवच, छत्तीसगढ़ पर विशेष फोकस

सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच रायपुर, 27 अगस्त 2025 : देश के सामाजिक सुरक्षा ढाँचे को और सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए SPREE 2025 योजना (Scheme for Promotion of Registration of Employers and Employees) की शुरुआत की है। यह विशेष पंजीकरण अभियान 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत नियोक्ताओं और श्रमिकों को ईएसआई (Employees’ State Insurance) योजना से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस…

Read More

छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम में सुधार से औद्योगिक विकास को नई दिशा

औद्योगिक निवेश और श्रमिक कल्याण की प्रभावी पहल श्रमिकों के लिए कारखाना परिसर में ही आवासीय सुविधा का रास्ता खुला साय सरकार के निर्णय से बढ़ेगी औद्योगिक उत्पादकता एवं कार्यक्षमता रायपुर, 21 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और श्रमिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। यह संशोधन, जो 27 फरवरी 2025 को अधिसूचित किया गया, औद्योगिक इकाइयों के लिए पट्टे पर…

Read More

श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित शासन की समस्त योजनाओं का श्रमिकों को मिले लाभ : डॉ. रामप्रताप सिंह

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष की अध्यक्षता में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित जशपुर, 21 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जशपुर जिले में संगठित निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं समस्त योजनाओं के बेहतर क्रियान्यवन के निर्देश दिए गए। बैठक…

Read More