चार दशक की सेवा को सलाम : पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने सात अनुभवी कर्मियों को दी विदाई, बिजली विभाग के रत्नों का हुआ सम्मान, एमडी बोले अनुभव हमारी पूंजी है.

सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला सम्मान, पावर ट्रांसमिशन मुख्यालय में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से 7 कर्मियों की विदाई, कर्मियों का अनुभव हमारी बहुमूल्य पूंजी – श्री आर.के.शुक्ला रायपुर. 30 मई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के डंगनिया मुख्यालय में आज एक भावुक क्षण तब आया जब सात  सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गरिमामय समारोह में विदाई दी गई। प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्तजनों को प्रशस्ति–पत्र और स्मृति–चिन्ह भेंट कर उनके दशकों लंबे सेवाकाल की सराहना की और उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी : सुशासन तिहार में विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा को मिला नौकरी की सौगात

रायपुर,13 मई 2025/ सुशासन तिहार की रोशनी प्रदेश के कोने -कोने में फ़ैल रही है लेकिन ग्राम बल्दाकछार के बेरोजगार आदिवासी युवा टिकेश्वर के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। सुशासन तिहार से विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा टिकेश्वर प्रसाद के जीवन में नई रोशनी आई है। विगत 9 मई को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर जब अचानक विकासखण्ड कसडोल के ग्राम बल्दाकछार में उतरा तो ग्रामवासियों के लिए यह किसी कौतूहल से कम नहीं था। प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने अपने स्नेह और आत्मीयता…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कहा- जिम्मेदारी को चुनौती मानकर पूरी ऊर्जा और उत्साह से करें काम

रायपुर. 23 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री अरुण साव नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि काम करने का जितना अवसर मिलेगा, उतनी ही आपकी प्रतिभा और क्षमता निखरेगी। यह आगे बढ़ने का पहला सूत्र है। उन्होंने कहा कि आप लोग जिन प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं, उन पदों पर काम करने का मौका कम लोगों को मिलता है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने…

Read More

जशपुर: कांसाबेल में प्रधान पाठक बालानंद साय पैंकरा को विदाई सम्मान, पेंशन आदेश के साथ दी गई दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ

जशपुर, 28 फरवरी 2025/ कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को अपने लंबे सेवा काल के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर शासकीय माध्यमिक शाला खारपानी, कांसाबेल के प्रधान पाठक बालानंद साय पैंकरा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। उन्होंने प्रधान पाठक के द्वारा उनके सेवा काल में विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी की। इसके साथ ही उन्होंने बालानंद साय पैंकरा को पेंशन अदायगी आदेश भी…

Read More