मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुजुर्गों की सेहत का रख रहे हैं  विशेष ध्यान : लोदाम में लगा बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 सितम्बर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया और परामर्श दिया गया। इस दौरान शिविर में बुजुर्गों की एनीमिया जांच, शुगर जांच, खून जांच सहित अन्य जांच की गई। इसके साथ ही लोदाम के स्कूली बच्चों को पोषण आहार की जानकारी दी गई और हिमोग्लोबिन की  जांच की गई।

Read More

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय लवाकेरा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ सफल आयोजन, आवश्यकतानुसार दवाइयां, मल्हम, आई ड्रॉप्स एवं सर्दी-बुखार की दी गई दवाइयां !

शिविर में ब्लड ग्रुप, आंख, नाक, कोहनी, चर्म, मौसमी बुखार एवं अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान कर जिला अस्पताल रेफर किया गया. विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने पीएमश्री शाला की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से दी जानकारी. फरसाबहार/कुनकुरी : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शिक्षा में गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश के कई सरकारी विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालय में सम्मिलित किया गया है। इसके लिए कई कार्य योजना बनाई गई है, जिसमें प्रोजेक्ट इनोवेशन के अंतर्गत पीएमश्री विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया…

Read More

पीएम जनमन योजना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा, बिरहोर बस्ती में शिविर आयोजित : जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सोनक्यारी में 300 पहाड़ी कोरवा बच्चों को वितरित किए गए जाति प्रमाण पत्र

बनाया जा रहा है आयुष्मान, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र स्वास्थ्य शिविर में सिकलसेल, एनसीडी जांच की भी सुविधा समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत शिविर आयोजन का सिलसिला लगातार जारी हैं। पहाड़ी कोरवा, बिरहोर बस्ती में शिविर आयोजित कर इन समुदाय के लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मनोरा तहसील के ग्राम पंचायत सोनक्यारी में आयोजित शिविर में  300 पहाड़ी कोरवा बच्चों को मनोरा तहसीलदार श्री राहुल कौशिक द्वारा…

Read More

मनेन्द्रगढ़ रेलवे इंस्टीट्यूट में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 24 अगस्त को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने तथा उन्हें कार्यस्थल के पास ही स्वास्थ्य लाभ उपलव्ध कराने के उद्देश्य से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में मंडल के मनेन्द्रगढ़ रेलवे इंस्टीट्यूट में दिनांक 24 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा । इस शिविर में बिलासपुर रेलवे चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं…

Read More

ग्राम जरण्डीह में मलेरिया जागरूकता स्वास्थ्य शिविर आयोजित : जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती सभी 07 व्यक्ति मलेरिया से स्वस्थ होकर लौटे घर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद ग्राम जरंडीह में मलेरिया के केस पाए जाने के उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से काम करते हुए मलेरिया जागरूकता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तर से 12 सदस्यीय मेडिकल टीम ने जरंडीह पहुंचकर घर-घर जाकर मलेरिया बीमारी के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिक्षा एवं मलेरिया के रोकथाम के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही गांव में मच्छर न पनपने पाए इसके लिए डी.डी.टी. का छिड़काव किया गया। इसके अलावा जमे हुए पानी को खाली कर ग्रामीणों को पानी न जमा…

Read More

महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला ने दुलदुला, फरसाबहार एवं कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिन तक हेल्थ कैम्प लगा कर किया 230 महिलाओं का उपचार !

डॉक्टर होने के नाते अपने कर्तव्य का कर रहीं हैं निर्वाह, अपने गृह क्षेत्र को प्रदान कर रही हैं सेवा. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : बिलासपुर की सुप्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इंदुबाला मिंज ने फरसाबहार, दुलदुला एवं कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिन तक अपनी नि:शुल्क सेवाएं दीं, जिसमें उन्होंने लगभग 230 मरीजों का जाँच परीक्षण एवं उपचार किया. कुनकुरी के ही एक निजी अस्पताल से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली डॉक्टर इंदुबाला मिंज ने दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 65, फरसाबहार सामुदायिक…

Read More

फरसाबाहर में 29 जुलाई, दुलदुला में 30 जुलाई एवं कुनकुरी में 31 जुलाई को लगेगा हेल्थ कैम्प : महिलाओं की निःशुल्क जाँच और उपचार करेंगी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज.

पिछले वर्ष भी जिले में चार बार हेल्थ कैम्प कर चुके हैं आयोजित. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : बिलासपुर की प्रसिद्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज जिले में तीन दिन मेडिकल हेल्थ कैम्प करेंगी. माध्यम एम्पावरमेन्ट ट्राइबल एवं रूरल ऑर्गनाइजेशन के द्वारा तीन दिवसीय हेल्थ कैम्प दुलदुला, कुनकुरी एवं फरसाबहार में आयोजित किया गया है, जिसमें बिलासपुर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज शनिवार 29 जुलाई को फरसाबहार में, रविवार 30 जुलाई को दुलदुला में एवं सोमवार 31 जुलाई को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More

प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड चांपा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का  किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जंजगीर-चांपा कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा में कार्यरत श्रमिक बंधुओं के साथ मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम एवं जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन 2023 की थीम पर इस शिविर का आयोजन स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में राहुल पटेल, सहा0 संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने मतदाता परिचय पत्र में आवश्यक संशोधन करने, नये सदस्य का नाम जोड़ने, मतदान के महत्व एवं मतदान…

Read More