जैविक खेती से समृद्धि की ओर बढ़ते ग्रामीण! जशपुर के सोगड़ा गांव में हल्दी उत्पादन का वैज्ञानिक प्रशिक्षण, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

जशपुर 29 जून 2025/ जशपुर वनमण्डल के तत्वाधान में मनोरा परिक्षेत्र के संयुक्त वन प्रबंधन समिति सोगड़ा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम सोगढ़ा, चड़िया, डहूकोना, बूमरटोली एवं नालापारा के लगभग 50 ग्रामीणों को प्रकृति सेवा संस्थान, बिलासपुर के सहयोग से हल्दी की जैविक खेती का प्रशिक्षण रविवार को सोगड़ा में दिया गया। साथ ही कृषकों को उनके निजी भूमि एवं बाड़ी में हल्दी की खेती के आवश्यक तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई एवं बीज प्रदाय किया गया। जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का सृजन होगा। उक्त प्रशिक्षण में प्रकृति…

Read More

जशपुर के बगीचा से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत, कृषि रथ को मिली हरी झंडी

जशपुर 9 जून 2025/ विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत विकासखंड बगीचा में अनुविभागीय अधिकारी रितुराज बिसेन ने बगीचा कार्यालय से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तहसीलदार बगीचा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि एवं सभी कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे। रथ के माध्यम से किसानों को केन्द्र शासन और राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। किसानों को उन्नत खेती करने की विधि भी बताया जा रहा है ताकि किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सके।

Read More