जशपुर में आकाशीय बिजली बना मौत का कारण, कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को त्वरित 4 लाख मुआवजा स्वीकृत किया

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पीठाअम्बा निवासी स्व. संतोष यादव का आकाशीय बिजली से 13 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी स्वास्ति यादव हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

सालों पुराना विद्युत दुर्घटना मामला खुला, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से मृतक बालक के परिजनों तक पहुँचे 4 लाख रुपये—परिजनों ने जताया गहरा आभार!

विद्युत दुर्घटना में मृत बालक के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत परिजनों ने पुराने प्रकरण के त्वरित निराकरण पर मुख्यमंत्री श्री साय का जताया आभार जशपुर : बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से विद्युत दुर्घटना में मृत बालक के परिजनों को आर्थिक राहत मिली है। पुराने प्रकरण का तत्परता से निराकरण किया गया है। कैंप कार्यालय के अधिकरियों के समन्वय से प्रकरण के तहत 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इससे परिजनों को आर्थिक राहत मिली है। इस पर परिजनों…

Read More

आपदा में मौत, परिजनों को राहत: जशपुर कलेक्टर ने स्वीकृत की 4 लाख की सहायता राशि, ग्राम मयूरनाचा निवासी को मिलेगा संबल

जशपुर, 30 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम मयूरनाचा निवासी भागल राम के कुएं में डूबने से 19 फरवरी 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस पुत्र भारत साय एवं पुत्री हरावती, कलावती, लीलावती के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, पीड़ित पिता को मिली 25 हजार की आर्थिक सहायता

जशपुर, 12 जून 2025/ एसडीएम पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम बटुराकछार निवासी स्व. साहिल बेक का सड़क दुर्घटना में 07 जून 2024 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता कमिल बेक हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More