अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुनकुरी में सामूहिक विवाह समारोह: 353 बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने साक्षी, दिया मंगल आशीर्वाद, कहा – हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं का रहा है सर्वोच्च सम्मान

जशपुर, 08 मार्च 2025/ जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान की स्तुति कर वैदिक रीति रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने जोड़े को उपहार देते हुए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने सभी जोड़ों के पास जाकर उनपर पुष्प वर्षा कर अपना आशीष दिया। ‘घर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ममेरे भाई को नवजीवन की सौगात दी, कुनकुरी में पारिवारिक प्रेम का अद्भुत नजारा

भाई धीरेन्द्र और बहू अहिल्या की शादी में शामिल होने मुख्यमंत्री पहुंचे कुनकुरी जशपुर, 28 फ़रवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने ममेरे भाई धीरेन्द्र की शादी समारोह में शामिल होने कुनकुरी पहुंचे l मुख्यमंत्री के साथ आए उनकी माता श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने धीरेन्द्र साय एवं बहु अहिल्या को आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार मौजूद रहे और विवाह के दौरान किए जाने वाले रस्मों को भी निभाया।

Read More