दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण की अनूठी पहल! होटल हयात रायपुर और गृहणी संस्था ने किया विशेष आयोजन

रायपुर, 8 मार्च 2025/ महिलाओं और लड़कियों के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए गृहणी संस्था ने होटल हयात रायपुर के साथ मिलकर दिव्यांग महिलाओं के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इस भ्रमण में दिव्यांग महिलाओं ने होटल की गतिविधियों को देखा और समझा , साथ ही वहां के कर्मचारियों से अपने विचार साझा किए। होटल हयात के अधिकारियों ने दिव्यांग महिलाओं के जज्बे की सराहना की और उन्हें आजीविका के स्रोतों एवं प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। विश्व महिला दिवस…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुनकुरी में सामूहिक विवाह समारोह: 353 बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने साक्षी, दिया मंगल आशीर्वाद, कहा – हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं का रहा है सर्वोच्च सम्मान

जशपुर, 08 मार्च 2025/ जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान की स्तुति कर वैदिक रीति रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने जोड़े को उपहार देते हुए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने सभी जोड़ों के पास जाकर उनपर पुष्प वर्षा कर अपना आशीष दिया। ‘घर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएँ, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव

रायपुर, 7 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण…

Read More