अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुनकुरी में सामूहिक विवाह समारोह: 353 बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने साक्षी, दिया मंगल आशीर्वाद, कहा – हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं का रहा है सर्वोच्च सम्मान

जशपुर, 08 मार्च 2025/ जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान की स्तुति कर वैदिक रीति रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने जोड़े को उपहार देते हुए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने सभी जोड़ों के पास जाकर उनपर पुष्प वर्षा कर अपना आशीष दिया। ‘घर…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह की तैयारी शुरू, 17 परियोजनाओं में मंगल ध्वनि के साथ वर वधु का हल्दी, मेहंदी और संगीत का किया जा रहा कार्यक्रम

जशपुर 6 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 8 मार्च को कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगभग 365 हिन्दू जोड़ों के वर वधू को अपना आशीर्वाद देंगें जशपुर में विवाह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। आज जिला प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले के 17 परियोजनाओं में विवाह के पूर्व कन्याओं का हल्दी, मेहंदी, संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए…

Read More