मुख्यमंत्री के निर्देशन में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला सम्मान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने ग्रहण किया सम्मान रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज रायपुर जिले को जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आज विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी की दिशा में…
Read MoreTag: #NationalAward
छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”
रायपुर 7 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ की माटी ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कोरबा जिले की सुश्री लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका ने अपने समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है। यह उपलब्धि न केवल लखनी साहू के अथक प्रयासों की पहचान है, बल्कि हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ की गौरवगाथा : डॉ. प्रियंका बिस्सा को मिला राष्ट्रीय कर्मयोगी अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान, देश-विदेश के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कला-संस्कृति और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान के लिये छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ. प्रियंका सम्मानित,
छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ प्रियंका बिस्सा राष्ट्रीय कर्मयोगी अवार्ड से सम्मानित. भारत मण्डपम दिल्ली व करनाल में हुआ आयोजन. रायपुर. 27 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ की बेटी और युवा आइकॉन डॉ. प्रियंका बिस्सा को देश की प्रतिष्ठित संस्था निफ़ा (National Integrated Forum of Artists and Activists) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कर्मयोगी नेशनल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत मंडपम दिल्ली और करनाल में आयोजित निफ़ा की सिल्वर जुबली समारोह (21 से 24 सितंबर 2025) के दौरान प्रदान किया गया। देश के प्रत्येक राज्य के हर जिले…
Read Moreजल संचय जनभागीदारी 1.0 में छत्तीसगढ़ का परचम – राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान, रायपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार
जन-संवाद और जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति का प्रतिफल है यह सफलता – मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में रचा नया इतिहास – मुख्यमंत्री ने दी जनता को बधाई रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563…
Read Moreरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार : एनआईटी-एफआईई ने छत्तीसगढ़ में अब तक 40 से अधिक स्टार्टअप्स को दिया बढ़ावा
स्टार्टअप्स को उत्कृष्ट तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन के लिए मिलेगा पुरस्कार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ रायपुर, 04 सितंबर 2025/ एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एफआईई) को चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 13 सितंबर को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगा। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एनआईटी रायपुर-एफआईई के उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। संस्था को यह सम्मान राज्य में 35 से आधिक नये स्आर्टअप्स को…
Read More