यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 49 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 15,300/- रूपये समन शुल्क !

नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे 13, वाहन का हेड लाइट आधा काला नही करने वाले 11 एवं बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए 11 वाहनों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 49 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के अंतर्गत बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 11 वाहन…

Read More

अपराधिक घटनाओं को रोकने एवं निगरानी बढ़ाने के लिये उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा व्यापारी संघ पत्थलगांव की बैठक लेकर अपने प्रतिष्ठानों एवं महत्वपूर्ण स्थानों में उच्च क्वालिटी के CCTV कैमरा लगाने की अपील की गई. 

व्यापारियों को CCTV कैमरा से संबंधित टेक्नीकल आवश्यकता होने पर पुलिस विभाग की तरफ से मदद की जायेगी शहर का भ्रमण कर एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर CCTV कैमरा लगवाने की अपील की गई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : दिनांक 15 अप्रैल 2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से) के द्वारा अपराधिक घटनाओं को रोकने एवं निगरानी बढ़ाने के लिये पत्थलगांव में व्यापारी संघ एवं अन्य गणमान्य नागारिकों की बैठक ली गई। इस बैठक में पत्थलगांव के व्यवसायी श्री मदनलाल अग्रवाल, श्री…

Read More

चेतना विकास मूल्य शिक्षा पांच दिवसीय प्रशिक्षण डाईट में हुआ सम्पन्न, समापन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर !

जीवन का आधार श्रद्धा और विश्वास, चेतना स्थाई एवं जागृत, जबकि मन का स्वभाव चंचल है – एसपी डी. रविशंकर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर जशपुरनगर : चेतना विकास मूल्य शिक्षा पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन समापन में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने इस प्रशिक्षण में डाईट के डीएलएड के छात्राध्यापकों ने व्याख्यान दिया. इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यादायिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वललित किया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

Read More

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ प्रादेशिक कार्यसमिति की बैठक 16 अप्रैल को रायपुर में आयोजित

बैठक दिन रविवार को 11.00 से 4.30 बजे तक होगी रायपुर में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर   रायपुर : छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के प्रादेशिक कार्यसमिति की अति आवश्यक बैठक दिनांक 16 अप्रैल 2023 दिन रविवार को 11.00 से 4.30 बजे तक रायपुर में आयोजित की गई है। जिसमें सभी फाउंडर मेम्बर, संरक्षक, प्रादेशिक पदाधिकारियों, प्रादेशिक कार्यकारिणी सदस्यों, संभागीय अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष एवं महासचिवों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में प्रादेशिक इकाई के चुनाव/विस्तार, प्रत्येक जिला ईकाईयों के पुनर्गठन/मनोनयन सहित संघ के पिछले क्रिया-कलापों और इस वर्ष के…

Read More

जिला प्रशासन द्वारा जिले की बालिकाओं के लिए 18 माह का रोजगारोन्मुखी आवासीय कौशल प्रशिक्षण किया जा रहा है प्रारंभ, युवतियों के लिए प्रशिक्षण आवासीय सुविधा के साथ निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.

लाइवलीहुड कालेज जशपुर में दिया जाएगा प्रशिक्षण इच्छुक छात्राएं शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन तथा आनलाइन परीक्षा दे सकती है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिला प्रशासन जशपुर द्वारा जिले की युवतियों के लिए 18 माह का आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में प्रारंभ होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाईनिंग, मैनेजमेंट (एच.आर.एवं ऑपरेशन), फाइनेंस तथा अकाउटिंग एवं एजुकेशन के कोर्स हैं। सभी कोर्स मिलाकर कुल 150 सीट उपलब्ध है। 10 वीं पास लड़कियाँ इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकती…

Read More

“अर्द्ध-नग्न धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव” करेंगे अनियमित कर्मचारी – गोपाल प्रसाद साहू

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : नियमितीकरण, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों की पूर्णकालीन, आउट सोर्सिंग/ठेका बंद, दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पन नियुक्ति नहीं होने से आहत 60 अनियमित संगठन के अनियमित कर्मचारी [संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका] 22 अप्रैल 2023 शनिवार को धरना स्थल तुता (निमोरा) नवा रायपुर में “अर्द्ध-नग्न धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव” कर अपनी बात शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेंगे एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे| उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने…

Read More

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के बयान पर बृजमोहन ने दी प्रतिक्रिया : भाजपा पूजती है बाबासाहेब अंबेडकर जी को, कांग्रेस ने नही दिया कभी महत्व – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कुमारी शैलजा का भाजपा राज में भारत का संविधान, लोकतंत्र खतरे में होना जैसा बयान बयान बेहद हताशापूर्ण है। जबकि असलियत यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में आने के बाद लोकतंत्र और मजबूत हुआ है और संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को यथोचित सम्मान मिले ऐसा प्रयास भाजपा ने निरंतर किया है। बृजमोहन ने उनसे कहा कि इसी…

Read More

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर वंचितों का अपमान – संजय श्रीवास्तव

माफी मांगते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति की सीधी भर्ती करें भूपेश – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा सरगुजा सम्भाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर वंचितों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति कमर, भुंजिया समाज का अपमान किया है। ये बाबा साहेब के संविधान के तहत विशेष सीधी भर्ती का अधिकार मांगने पदयात्रा करते हुए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें उनका अधिकार…

Read More

चोरी की दो मोटर सायकल सहित दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !

चौकी बसदेई में धारा 379 भादवि के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 13 मार्च 2023 को ग्राम उंचडीह निवासी महेन्द्र विश्वकर्मा ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 अप्रैल को एक व्यक्ति के बच्चे के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम उंचडीह गेल्हापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया था। जहां वह अपने हीरो स्पेलेण्डर प्रो मोटर सायकल से गया था और मोटर सायकल को खड़ा कर कार्यक्रम देखने चला गया। वापस आकर देखा तो मोटर सायकल वहां नहीं था, कोई अज्ञात…

Read More

चोरी के मोबाईल सहित एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक नग मोबाईल व नगदी रकम की गई बरामद.

चौकी करंजी में भादवि की धारा 457, 380 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध प्रकरण में की जा रही है एक अन्य फरार आरोपी की पतासाजी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : ग्राम राई निवासी आयुष जायसवाल ने चौकी करंजी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 30 मार्च 2023 के दरम्यानी रात ग्राम दतिमा चौक स्थित आयुष मोबाईल दुकान के सीमेंट सीट को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे 2 नग मोबाईल, नगदी 13,000/- रूपये कुल 27,100/- रूपये को कोई अज्ञात चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर धारा…

Read More