शासकीय हाई स्कूल के लगभग 70 विद्यार्थियों एवं स्टाफ की उपस्थिति में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला के ग्राम पीडिया के शासकीय हाई स्कूल के बच्चो एवं स्टाफ को, हमर बेटी-हमर मान, अभिव्यक्ति, साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाने देने के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्राम पीडिया के शासकीय…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
उपचुनाव परिणाम को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भानुप्रतापपुर में की समीक्षा बैठक : चारामा मंडल में सभी शक्तिकेन्द्र व बूथ प्रभारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
उपचुनाव परिणाम की समीक्षा के बाद कमियों को दूर कर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कमल खिलाना है-बृजमोहन अग्रवाल उपचुनाव में पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत वाले कार्यकर्ताओं का पूर्व मंत्री ने बढ़ाया हौसला समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांकेर : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के मंडलों में उपचुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक की। श्री अग्रवाल ने पहले चारामा मंडल में सभी शक्तिकेन्द्र व बूथ के प्रभारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने भानुप्रतापपुर मंडल में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों…
Read Moreप्रदेश में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना : इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है कि अपराधी अगले मर्डर के लिए पुलिस को देने लगे हैं चैलेंज – बृजमोहन अग्रवाल
प्रदेश भर में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदात को अपराधी दे रहे हैं अंजाम – बृजमोहन अग्रवाल छ.ग. में बढ़ते क्राइम के लिए सीएम भूपेश बघेल और सुस्त शासन-प्रशासन जिम्मेदार है – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए नजर आए, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध का ग्राफ आसमान की उचाईयों को छू रहा है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आये दिन 5…
Read Moreबभनी उत्तरप्रदेश के नशीली कफ सिरप सप्लाई चैन पर चौकी बसदेई पुलिस ने किया कार्यवाही, मेडिकल स्टोर संचालक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार !
कफ सिरप 150 नग बाजार कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रूपये किया गया जप्त समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : बीते 08 दिसम्बर को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रेलवे स्टेशन उंचडीह के पास घेराबंदी कर आरोपी मंगल राजवाड़े उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पसला, थाना सूरजपुर को पकड़ा था। जिसके कब्जे से ओनरेक्स कफ सिरप 150 नग जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रूपये को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया था। पूछताछ पर आरोपी ने बताया था कि सोनभद्र जिला…
Read Moreगुम इंसान के परिजनों से मिले पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलतापूर्वक पतासाजी कर दस्तयाब करने दिए निर्देश
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 4 बालिका व 1 बालक को पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, झारखण्ड सहित दूसरे जिले से किया गया दस्तयाब समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस मुख्यालय रायपुर व पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर दिनांक 21 नवंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022 तक गुम इंसान की खोजबीन के लिए पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा जिला, दिगर जिला व राज्य में जाकर गुम इंसान के मिलने के संभावित…
Read Moreपुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने सीएसपी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण : कार्यरत कर्मचारियों को सजगता से कार्य करने, कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने, कार्यालयीन अभिलेखों को दुरूस्त रखने के दिए निर्देश !
कार्यालय की साफ-सफाई एवं अभिलेखों की स्थिति ठीक पाए जाने पर जताया संतोष समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने गुरूवार 15 दिसम्बर को नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर का वार्षिक निरीक्षण किया, इस दौरान सीएसपी प्रकाश सोनी भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई, थानों के अपराध जरायम सहित कार्यालय अभिलेख का जायजा लिया और बेहतर साफ-सफाई व अपडेट रिकार्ड पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों के निकाल के लिए थाना प्रभारी व विवेचकों को परवाना…
Read Moreटीबी एवं कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए चल रहा सघन अभियान : क्षेत्र में भ्रमण कर टीबी एवं कुष्ठ रोग की पहचान कर समय पर उपचार के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक !
सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान के प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया है प्रशिक्षण अभियान के दूसरे चरण में 2 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक सभी निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स, प्राइवेट प्रैक्टिशनरों और केमिस्टों द्वारा चिन्हांकित टीबी व कुष्ठ के संभावित मरीजों की दैनिक सूची प्राप्त कर किया जाएगा पंजीयन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर रतनपुर : टीबी एवं कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 1 दिसम्बर से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर…
Read Moreदो जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, जुआरियों से दो नग मोटर सायकल, 04 मोबईल फोन एवं 3500/-रुपये नगदी रकम की गई बरामद.!
जुआरियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 172/2022 द्वारा 13 सार्वजनिक धूत अधिनियम केअंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनाँक 14 दिसंबर 22 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि बिर्रा संतला तलाब के पास कुछ जुआड़ी ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं, जिसकी सूचना पर बिर्रा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ पुलिस को आते देख कुछ जुआरी भाग गये और मौके पर सुरेन्द्र कुमार कश्यप उम्र 34 वर्ष, निवासी गुरुकला थाना हसौद एव आरती लाल कश्यप उम्र 48 वर्ष निवासी ठाकुर…
Read Moreपुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा यातायात शाखा में पदस्थ एवं हाईवे पेट्रोलिंग में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों की ली गई बैठक, बैठक में मुख्य रूप से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के सम्बंध में किया गया निर्देशित !
दिनाँक 14 दिसंबर 22 को आयोजित इस बैठक में रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी, एवं यातायात हाईवे पेट्रोलिंग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनाँक 14 दिसंबर 22 को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, द्वारा यातायात शाखा में पदस्थ एवं हाइवे पेट्रोलिंग में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक रक्षित केंद्र के आडिटोरियम में आहुत की गई, जिसमें निम्नलिखित बातों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये – 01 बैठक में जिले के सभी दुर्घटना जन्य क्षेत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। 02 बैठक के…
Read Moreचोरी के तीन आरोपियों को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, आरोपियों के कब्जे से चोरी किये हुये नकदी रकम 9500/-रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं अन्य समाग्री की गई बरामद.
आरोपियों द्वारा दिनांक 12-13 दिसंबर 22 की रात्रि में घटना को दिया गया अंजाम आरोपी शिवशरण सूर्यवंशी, अमित सूर्यवंशी एवं संजय सूर्यवंशी को दिनांक 14 दिसंबर 22 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में आरोपियों शिवशरण सूर्यवंशी, अमित सूर्यवंशी एवं संजय सूर्यवंशी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 903/22 धारा 457,380,34 भादवि पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रार्थी बलराम टाईगर निवासी खोखरा द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 12-13 दिसंबर 22 की दरम्यानी रात्रि को इसके घर से अज्ञात चोर द्वारा नकदी रकम, सोने चांदी के जेवरात…
Read More