रामनवमी पर्व की शोभा यात्रा के लिए जशपुर जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन के लिए तैयार किया गया रूट चार्ट.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 30 मार्च 2023 को रामनवमी त्यौहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जशपुर शहर के आसपास के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक शोभा यात्रा निकालकर बस स्टैंड, कव्वाली मैदान एवं महाराजा चौक में एकत्रित होना है, इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन किए जाने हेतु रूट चार्ट तैयार किया गया है। रामनवमी पर्व की शोभा यात्रा बजरंगबली मंदिर से शुरुआत होकर स्वीट पैलेस होते हुए बिरसा मुंडा चौक तक जाएगी, उसके बाद कृष्णा राय के…

Read More

पंचायत सचिव संघ की हड़ताल : नवरात्र दुर्गा अष्टमी के दिन छतीसगढ़ सरकार की सदबुद्धि के लिए पंचायत सचिव संघ ने की पूजा अर्चना एवं किया हवन !

16 मार्च से काम बंद कलम बंद का एलान कर की जा रही हड़ताल, 7 मार्च से पंचायत के गोठानों में गोबर की खरीदी कर दी गई है बंद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के द्वारा आज चैत्र नवरात्र के दुर्गा अष्टमी के दिन सरकार की सदबुद्धि के लिए धरना स्थल पर ही पूजा अर्चना एवं हवन किया. ज्ञात हो कि अपनी एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण को लेकर जिला सहित सभी ब्लॉक मुख्यालय के समक्ष पंचायत सचिव हड़ताल पर पंचायतों में…

Read More

करणी सेना परिवार द्वारा भव्य चैत्र छठ महापर्व का आयोजन संपन्न : भजन गायक अमर रघुवंशी एवं गायिका अंकिता दुबे तथा रायपुर के भजन सम्राट लल्लु महाराज व छत्तीसगढ़ी भजन गायक रवि गोस्वामी ने अपने सुमधुर स्वर में छठी माई के भजनों से श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध !

व्यास तालाब के समीप करणी सेना परिवार द्वारा महा भण्डारे का किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ एवं उत्तर भारत छठ पूजा समिति के तत्वाधान में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में व्यास तालाब, बीरगांव, रायपुर में आयोजित 27 एवं 28 मार्च 2023 को चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों में मनाए जाने वाले चैत्र छठ महापर्व का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन का शुभारंभ 27 मार्च की संध्या 5:00 बजे से हुआ,…

Read More

हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को जांजगीर एवं बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल !

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों राजकुमार बघेल एवं अनिल बघेल दोनों निवासी सोनादह द्वारा घटना को दिया गया था अंजाम, आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 224/223 धारा 307,34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रार्थी सोनाऊ राम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25 मार्च 2023 को ग्राम सोनादह थाना बिर्रा से अपने भतीजा का बारात लेकर ग्राम कुलीपोटा आये थे। बारात परघनी की तैयारी चल रही थी, उस समय डीजे में बाराती के साथ प्रार्थी का लड़का लक्की कुर्रे भी नाच रहा था। उसी…

Read More

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए एक आरोपी को एक मारुति 800 कार एवं 12 किलोग्राम गांजा सहित पकड़ने में कोरबा पुलिस को मिली है सफलता

12 किलोग्राम गांजा, 01 मारुति 800 कार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से लेकर आ रहा था गांजा थाना कटघोरा चौकी जटगा कोरबा द्वारा धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण (भा.पु.से.) द्वारा अवैध धंधों में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) के नेतृत्व में तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक…

Read More

यातायात पुलिस द्वारा की जा रही लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 69 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 24700/- रूपये समन शुल्क !

नो पार्किंग में खड़ी किये 14 एवं बिना रिफ्लेक्टर लगाये 14 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़े एवं बिना रिफ्लेक्टर लगाये वाहनों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 69 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस…

Read More

अधिक रकम का झांसा देकर नया खाता खुलवाकर महादेव एप में उपयोग करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रकरण में सम्मिलित विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी की जा रही है कार्यवाही

आरोपियों से मोबाईल, बैंक खाता का पास बुक एवं अन्य दस्तावेज किया गया जप्त आरोपी चिरंजीव केशरवानी पूर्व में दुबई जाकर भी महादेव सट्टा एप में काम कर चुका है प्रकरण में नवागढ़ पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में विवेचना की जा रही है आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अभिषेक कुमार पटेल उम्र 24 वर्ष…

Read More

टावर की बैट्री एवं बिजली टावर से एंगल चोरी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 3 नग बैट्री, रैक 2 नग, बिजली टावर का एंगल 2 नग किया गया जप्त.

थाना चंदौरा में धारा 380 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध. मामले में फरार अन्य आरोपियों की, की जा रही है पतासाजी. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26 मार्च 2023 को ग्राम गोविन्दपुर निवासी गौरीशंकर पटेल ने थाना चंदौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एटीसी टेलीकाम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. टावर में साईट टेक्नीशियन है और साईट के साधारण मेंटनेंश का कार्य करता है। दिनांक 24 मार्च 23 को सभी सिस्टम सही काम कर रहे थे 25 मार्च 23…

Read More

65 वर्षीय वृद्ध महिला की टांगी से नृशंस हत्या करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल!

थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम सूजीबहार की घटना, थाना कांसाबेल में आरोपी बेलजियम टोप्पो के विरूद्ध 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध  समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुभाष मिंज उम्र 23 साल निवासी सूजीबहार ने 26 मार्च 2023 को थाना में सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह उक्त दिनांक के शाम के समय अपने माता-पिता के कमरे में था। शाम के समय लगभग 06:45 बजे इसकी दादी हन्ना मिंज उम्र 65…

Read More

हरीतिमा अभियान एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के सौजन्य से अस्सी घाट पर लगाया गया चेंजिंग रूम व अर्पण कलश !

समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : पत्रकार बंधुओं द्वारा बताया गया था कि अस्सी घाट पर महिलाओं को स्नान के बाद कपड़े चेंज करने में काफी दिक्कत आ रही है, यहां चेंजिंग रूम होना चाहिए। पत्रकार बंधुओं की बात को ध्यान में रखते हुए विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक 27 मार्च 23 को मां गंगा के तट पर  अस्सी घाट पर जहां दैनिक आरती होती है, पंडित पुजारी लोग चौकी छतरी लगा कर पूजा कराते है, जहां गंगा जी में लोग निर्माल्य कचरा डालते है। वहां पर गंगा…

Read More