11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की हुई मृत्यु, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 मांझाटोली के समीप एक घंटा कर दिया सड़क जाम

बिजली विभाग के द्वारा पांच लाख रूपये विभागीय निगम के नियमानुसार देने का दिया गया आश्वासन मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला/रायडीह केपुर पंचायत के छत्तरपुर बरगीडांर मीलमीली नदी के समीप सड़क किनारे हरा पेड़ के उपर 11 हजार हाईटेंशन तार (लाटु फिडर) के चपेट मे आने से 8 वर्षीय नौनिहाल अंश बाड़ा की मौत मौके पर हो गई, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 एक घंटा किया जाम। जानकारी के अनुसार रविवार पूर्वाह्न लगभग 10:30 बजे छत्तरपुर निवासी अनिल उरांव का 8 वर्षीय अंश बाड़ा अपने गांव के छोटे-छोटे साथी के…

Read More

दो अलग-अलग हादसे में बुजुर्ग सहित 2 लोग जख्मी, दोनों को सिर पर लगी है गंभीर चोट, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज – गुमला गुमला सदर थाना में शनिवार की रात्रि दो अलग-अलग हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पहली घटना चेटर स्थित शिव मंदिर के पास की है, गंभीर अवस्था में एक बुजुर्ग सड़क के किनारे गिरा हुआ था, जिसे सिर पर गहरी चोट पहुंची थी। गश्ती पर निकली पुलिस की टीम के द्वारा बुजुर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग को चोट कैसे लगी है, इसकी…

Read More

बुलेट मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 55 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल की गई जप्त

आरोपीगण गांजा को ओडिशा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तरप्रदेश लेकर जा रहे थे, दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर के रहने वाले हैं आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 55 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 2,10,000/- रूपये (दो लाख 10 हजार रुपये), एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल कीमत 2,17,000 /- रूपये जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 120/2022 धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17…

Read More

प्रदेश कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने संबंधी पारित किए गए प्रस्ताव पर भाजपा ने किया कटाक्ष : कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी से योग्य कोई नेता नहीं है – भाजपा

कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक मानचित्र को सिमटाकर 2 राज्यों तक कर देने वाले अनिच्छुक शहजादे को पुनः कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव, करियर सुरक्षित करने की जुगत है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने पीसीसी द्वारा राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास करने के संबंध में कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक मानचित्र को सिमटाकर 2 राज्यों तक कर देने वाले, कांग्रेस पार्टी के अनिच्छुक शहजादे को पुनः कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनाने का छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रस्ताव दो बाते…

Read More

कोरबा पुलिस द्वारा जगराता कार्यक्रम में किया गया “निजात अभियान” का प्रचार प्रसार

कार्यक्रम में आए दर्शकों से पुलिस ने निजात अभियान में सहयोगी बनने की भी की अपील आयोजक एवं कलाकारों ने भी व्यक्त किया अपना समर्थन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जिले में ” निजात “ अभियान चलाया जा रहा है, निजात अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र में अलग अलग मंच पर नए नए तरीकों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आज की रात्रि में थाना…

Read More

कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न : बैठक में दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाये जाने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पारित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों, प्रदेश चुनाव समिति और राज्य के एआईसीसी सदस्यों को नामित करने राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया अधिकृत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवाई की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुये। पहला…

Read More

विश्वकर्मा पूजा में भी छाया रहा निजात अभियान : कोरबा पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए चलाया जा रहा है निजात अभियान

भजन कार्यक्रम में आए दर्शकों से पुलिस ने निजात अभियान में सहयोगी बनने की की अपील शहडोल से आए कलाकारों ने भजन गाकर जताया समर्थन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जिले में “निजात” अभियान चलाया जा रहा है, निजात अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है, सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र में अलग-अलग मंच पर नए नए तरीकों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आज की रात्रि में थाना दर्री क्षेत्र में…

Read More

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. गंगा प्रसाद बाजपेयी के घर आकर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अर्पित की श्रद्धांजलि

स्वर्गीय श्री बिसाहूदास महंत श्री बाजपेयी के वरिष्ठ साथी व मार्गदर्शक रहे हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. गंगा प्रसाद बाजपेयी के निवास विकास नगर 27 खोली पहुँच कर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री महंत के पिता स्वर्गीय श्री बिसाहूदास महंत श्री बाजपेयी के वरिष्ठ साथी व मार्गदर्शक रहे हैं। स्वतः डॉ. चरण दास महंत श्री बाजपेयी के ज्येष्टपुत्र न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण बाजपेयी के साथ बिलासपुर स्थित शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यामिक शाला में साथ रहे हैं। आज…

Read More

सेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर भाजपा नेताओं ने व्यक्त किये मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार

सेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर राज्य भर में विविध सेवा कार्यों का हुआ श्रीगणेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज सेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर राज्य भर में विविध सेवा कार्यों का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं तथा जनता को संबोधित करते हुए मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये। मोदी भारत के गौरव – डॉ. रमन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में सेवा…

Read More

पुलिस द्वारा कच्ची महुआ शराब जप्ती कर आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल  

थाना– बालकोनगर कोरबा में अपराध क्रमांक-551 / 2022 धारा– 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध जप्ती 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत लगभग 1500/- रूपये समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभीषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में निजात अभियान में नारकोटिक ड्रग्स, टेबलेट, अवैध शराब के विरुद्ध दिनांक 17 सितंबर 2022 को बालको पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि बेलगड़ी नाला के पास सावन महंत अवैध रूप से अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा…

Read More