गिरफ्तार दो आरोपियों के पास से पुलिस ने दर्जन भर फर्जी आधार कार्ड, पहचान-पत्र और बैंकों की पास बुक बरामद की हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राँची राजधानी रांची में फर्जी आधार कार्ड और पहचान-पत्र बनाकर बैंकों में खाता खोलकर बैंकों को चूना लगाने वाले एक गिरोह का लालपुर थाना की पुलिस ने खुलासा किया है. यह गिरोह पहले तो फर्जी आधार कार्ड और मतदाता पहचान-पत्र बनाता था, उसके बाद अलग-अलग बैंकों में नकली आधार कार्ड और पहचान-पत्र से ही खाते खुलवा लेता था. रांची एसएसपी की सूचना पर कार्रवाई करते…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
भारतीय जनता पार्टी जिला गुमला की बैठक हुई सम्पन्न : सेवा पखवाड़ा आयोजन की कार्य योजना पर हुआ विचार विमर्श
सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे जिले में मनाया जाएगा 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बापू के सिद्धांत – स्वदेशी, खादी, स्वालंबन, सादगी एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान चलाकर होगा समापन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गुमला प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आज दिनांक 13-09-22 को भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला की आवश्यक बैठक स्थानीय पालकोट रोड उत्कल पॉइंट में…
Read Moreरेल खबर : राँची-दुमका के बीच चलने वाली रांची-दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार गोड्डा तक किया गया
इस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ होने से बांका के साथ ही भागलपुर जिले के लोगों को भी रांची आने-जाने में मिलेगी सुविधा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रांची बोकारो स्टील सिटी-धनबाद-चितरंजन के रास्ते रांची और दुमका के बीच चलने वाली ट्रेन (18619/18620) रांची-दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार गोड्डा तक किया गया है। सोमवार से गोड्डा से रांची के लिए इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो गया है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 18619 रांची-गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची से रात 9:30 बजे खुलेगी और दूसरे…
Read Moreजिले के थानों में अनावश्यक रूप से लंबे समय से रखे बिसरा का कराया गया नष्टीकरण
थाना जांजगीर के 84, थाना नवागढ़ के 42 एवं थाना मुलमुला के 31 कुल 157 मर्ग प्रकरणों के बिसरा का किया गया नष्टीकरण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा उप पुलिस अधीक्षक, बा.वि.अ.अ. इकाई द्वारा अपने पर्यवेक्षणाधीन थानों के निरीक्षण के दौरान थानों के मालखाने में अनावश्यक रूप से बिसरा रखा होना पाया गया। जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया जिनके द्वारा विधिवत् निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। थानों में रखे ऐसे मर्ग प्रकरण जिसमें बिसरा जांच की आवश्यकता नहीं है, ऐसे प्रकरणों को सूचीबद्ध कर नस्तीबद्ध कराने…
Read Moreकांग्रेस ने भेजा आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत को माता कौशल्या मंदिर, गोठान, स्वामी आत्मानन्द स्कूल देखने का निमंत्रण, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे गए थे आमंत्रण पत्र ले कर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के माध्यम से पहले भी दिया था आमंत्रण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रवास पर आये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत को कांग्रेस द्वारा माता कौशल्या मंदिर, गोठान, स्वामी आत्मानन्द स्कूल आदि देखने के लिए निमंत्रित किया गया है। रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे स्वयं पहुंचे आमंत्रण लेकर। पढ़ें पूरा आमंत्रण पत्र…… !
Read Moreसामाजिक न्याय भी भाजपा का चुनावी जुमला ? जनता, कार्यकर्ता और अपने ही स्थानीय नेताओं के हक का गला घोंटना भाजपा का राजनीतिक चरित्र है – कांग्रेस
बीजेपी कार्यसमिति में प्रदेश के 97 प्रतिशत ओबीसी/एसटी/एससी को केवल 44 प्रतिशत प्रतिनिधित्व, 3 फ़ीसदी आबादी से 56 प्रतिशत पद ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में हुए बदलाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सामाजिक न्याय का नारा भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल एक चुनावी जुमला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नवगठित 54 सदस्य कार्यसमिति में प्रदेश के 52 प्रतिशत ओबीसी अबादी से कुल 12 प्रतिनिधि अर्थात 52 प्रतिशत ओबीसी वर्ग को मात्र…
Read Moreबढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का सवाल : विश्व बाजार में क्रूड ऑयल के दाम घटे, जनता को राहत क्यों नहीं ? – कांग्रेस
मोदी सरकार की पेट्रोल-डीजल में 50 प्रतिशत मुनाफाखोरी से देश हो रहा परेशान – घनश्याम तिवारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम घटने के बाद भी मोदी महंगाई से देश की जनता को राहत क्यों नहीं ? छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार पिछले आठ वर्षों में पेट्रोलियम पदार्थ, पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के बढ़ते दाम पर वैश्विक बढ़ोतरी को कारण बताती रही है और रातों-रात दाम बढ़ाकर किसान, छोटे व्यापारी, गृहणियों तथा हर वर्गो को कर्ज…
Read Moreभाजपा में सांगठनिक बदलाव पर कांग्रेस का प्रहार : अध्यक्ष, प्रभारी और कार्यकारणी बदल कर भाजपा जनता को फिर धोखा नहीं दे पायेगी – कांग्रेस
कांग्रेस सरकार राज्य के हर वर्ग के लिये जनकल्याणकारी योजना बना कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा में बदलाव की बयार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि हर संगठन समय-समय पर अपने अंदर बदलाव करता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने 15 साल के भ्रष्टाचारी चेहरो को छुपाने के लिये ऊपर से नीचे तक बदलाव की कवायद में लगी है। भाजपा सोचती है बदलाव से उसके भ्रष्टाचारी चेहरे ढक जायेंगे, लेकिन 15 साल में भाजपा में…
Read Moreआत्महत्या रोक-थाम कार्यशाला सह परिचर्चा : नर्सिंग छात्र-छात्राओं को बताया गया मानसिक समस्याओं की पहचान कर उपचार करना
“जीवन अनमोल है, इसे संवारिए” का दिया गया संदेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में महादेव नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के लिए ‘आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला सह परिचर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानसिक चिकित्सालय सेंदरी के विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और इसके निदान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी साथ ही मानसिक अस्वस्थता की वजह से आत्महत्या जैसे विचार के आने और इन विचारों के निदान तथा तनाव प्रबंधन के बारे में भी जानकारी प्रदान की। नर्सिंग छात्र-छात्राओं…
Read Moreब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) की जिला इकाई गठित …. आरती कल्लेट बनी कोरबा जिला संयोजिका
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) & ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (AIBPO) की कोरबा जिला इकाई का गठन किया गया हैं। फेडरेशन की प्रदेश इकाई द्वारा कोरबा ज़िले में वरिष्ठ ब्यूटीशियन श्रीमती आरती कल्लेट को जिला संयोजिका तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन द्वारा ब्यूटी एक्सपर्ट,मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी…
Read More