आरोपी राजेन्द्र रात्रे उम्र 22 वर्ष निवासी भोजपुर के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 274/22 धारा 308 भादवि किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी अनिल पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी बंधई चौक कोटाडबरी द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 22 जून 22 को शाम लगभग 05:00 बजे मंझली तालाब सोयायटी से अपने पिताजी अशोक पटेल के साथ खाद लेकर वापस मोटर सायकल में घर जा रहे थे, उसी दौरान घटोली चौक तरफ से आ रहे एंबुलेस क्रमांक सीजी 11 बीई 1634 के…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
रायपुर रेल मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति- रायपुर की 57वीं बैठक हुई संपन्न, जनवरी-मार्च 2022 तिमाही अवधि में मंडल में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई
पुस्तक ‘‘कभी यूँ भी हो कोई वाकया’’ को रेलवे बोर्ड की मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर दी गई बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दिनांक 27 जून 2022 को मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 57वीं बैठक आयोजित की गई। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी मानक कार्यसूची के अनुसार इस बैठक में जनवरी-मार्च 2022 तिमाही के दौरान मंडल में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई। सर्वप्रथम अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)…
Read Moreभेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में पधारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी जनों के प्रति संसदीय सचिव यू.डी.मिंज द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम निर्विघ्न सम्पन्न होने पर ईश्वर का भी किया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम, पम्पशाला (फरसाबाहर) पतराटोली (दुलदुला) और सलिहाटोली (कुनकुरी) का दिनांक 25 और 26 जून 2022 के कार्यक्रम में पधारने और जनता को विभिन्न सौगात देने, जनता की समस्या जानने, समाज के लोगों, अधिकारियों, पत्रकारगणों से मिलने उनकी समस्याएं सुनने और दूर करने के लिए, कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगियों सहित ईश्वर को भी धन्यवाद ज्ञापित किया हैं. उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम ईश्वर को धन्यवाद दूंगा जिन्होंने …
Read Moreलोरो धाम पहुँचे संसदीय सचिव यू.डी.मिंज और ग्रहण किया प्रसाद, कहा लोरो हमारे जशपुर जिले की पहचान है
संसदीय सचिव नें शिव मंदिर लोरो घाट के लिये हाई मास्क सोलर लाइट के लिये दी स्वीकृति लोरो धाम में जल्द ही बिजली पहुँचने के साथ ही लगेगा ट्रांसफार्मर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज आज दोपहर लोरो घाट स्थित शिव मंदिर पहुंचे और वहाँ मंदिर प्रांगण में लोरो धाम समिति के सदस्यों से मुलाक़ात की. लोरो धाम के पुजारी ने तिलक लगा कर स्वागत किया. उन्होंने शिव मंदिर का प्रसाद भी ग्रहण किया. इस मौके पर गणेश मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, कमलेश सिँह,…
Read Moreरायपुर रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 75वें “ आजादी का अमृत महोत्सव ” के उपलक्ष्य में “ रन फॉर यूनिटी ” का किया गया आयोजन
परिसर की साफ-सफाई के साथ रेलवे परिक्षेत्र में 125 पौधों का किया गया वृक्षारोपण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर “आजादी का अमृत महोत्सव” के संबंध में रेलवे बोर्ड नई दिल्ली एवं मुख्यालय बिलासपुर से जारी दिशा-निर्देश के अनुपालन में आज दिनांक 27 जून 2022 को 75वें “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार गुप्ता, रेलवे सुरक्षा बल के मार्गदर्शन पर तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त सुनील बी. चाटे, रेलवे सुरक्षा बल के नेतृत्व में रायपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर, भाटापारा, भिलाई, भिलाई मार्शलिंग यार्ड…
Read Moreरेल समाचार : समपार फाटक क्रमांक 417 खमतराई गेट मरम्मत के लिये सड़क यातायात रहेगा बंद
दिनांक 30.06.2022 को रात्रि 10:00 बजे से दिनांक 01.07.2022 को शाम 06:00 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर रेल मंडल के उरकुरा-रायपुर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक कमाक 417 (किमी.826/35-37 अप लाइन) खमतराई समपार फाटक, डब्ल्यू.आर.एस.रोड़ – श्रीनगर रायपुर पहुंच मार्ग पर उरकुरा-रायपुर रेल खंड में स्थित है. उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य के कारण दिनांक 30.06.2022 को रात्रि 10:00 बजे से दिनांक 01.07.2022 को शाम 06:00 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।…
Read Moreजिले में अवैध शराब बिक्री करने एवं तस्करी करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना डभरा द्वारा आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2800/- रूपये किया गया जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनाँक 26 जून 22 को थाना डभरा की पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि लेखराम महिलांगे निवासी फरसवानी मोटर सायकल में अवैध शराब बिक्री करने जा रहा है, जिस पर तत्काल डभरा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 2800/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 227/22 धारा 34(2) आबकारी…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर “आज़ादी – नशा से” जागरूकता अभियान का वनांचल विकास खण्ड नगरी में हुआ शुभारंभ
युवा पीढ़ी एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम से जागरूक करने “आज़ादी – नशा से” अभियान में किया जावेगा जागरूक – बीईओ सतीश प्रकाश सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी/नगरी वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकास खण्ड नगरी में युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर करने एवं नशे के दुष्परिणाम से जागरूक कर अवगत कराने देश की आज़ादी के पचहत्तरवें वर्षगांठ पर प्रारंभ किये गये आज़ादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की प्रेरणा एवं पहल से वनांचल विकास खण्ड नगरी में आज़ादी –…
Read Moreमानसिक चिकित्सालय में मरीजों की सुविधायें बढ़ाने कई निर्णय : कमिश्नर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित
वर्तमान में अस्पताल में 159 मरीजों का भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, प्रतिदिन लगभग 70 मरीजों का किया जाता है ओपीडी में भी इलाज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कमिश्नर डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज यहां उनके कार्यालय के सभाकक्ष में सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय की जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मरीजों के लिए अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये। इनमें अस्पताल में जीवनदीप समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये ईईजी मशीन से मरीजों की जांच के लिए…
Read Moreकोविड टीकाकरण महाअभियान : छूट गए लोगों का वैक्सीनेशन प्रारंभ, बनाए गए 457 वैक्सीनेशन सेंटर, उत्साह के साथ टीका लगवाने पहुंच रहे लोग
पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा टीकाकरण केंद्र पहुंचकर लोगों को कर रहे प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशानुसार जिले में कोविड टीका लगवाने से अब तक छूटे हुए लोगों के टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू हो गया है। टीकाकरण के लिए सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कुल 457 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। महाभियान में एक दिन में अधिक से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण से छुटे हुए 12 वर्ष से अधिक उम्र के…
Read More