समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई हैै। जिसमें पानी में डुबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम कुंजारा निवासी स्व. थलेश्वर चौहान की मृत्यु 22 मई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती रेखा चौहान हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम कुंजारा जामटोली निवासी स्व. श्रीमती कुन्ती बाई…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
जशपुर जिले के फरसाबहार के खारीबहार ग्राम में सामुदायिक शौचालय को चालू हाल में रखने के निर्देश, सरपंच और सचिव शौचालय के आस पास साफ सफाई रखे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खारीबहार में स्चच्छ भारत मिशन के द्वारा बनाए गए सामुदायिक शौचालय को लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डवी ने बताया कि संबंधित ग्राम के सरपंच और सचिव को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय को प्रतिदिन चालू हाल में रखें और आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया है ताकि सामुदायिक शौचालय का उपयोग गांव के लोग कर सकें। लोगों की…
Read Moreजशपुर जिला के जनपद पंचायत फरसाबहार के सद्भावना भवन में 17 दिसम्बर को लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित
17 दिसम्बर दिन शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालन के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु सद्भावना भवन, जनपद पंचायत फरसाबहार में 17 दिसम्बर 2021 दिन शुक्रवार को लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 17 दिसम्बर…
Read Moreजगदलपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट का शीघ्र विस्तार हो, उड़ान योजना के अन्तर्गत अन्य शहरों से विमान सेवा को शुरू किया जाए, जगदलपुर में संस्कृतियों का संगम, बिलासपुर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी, रायपुर की तरह पूर्ण सुविधायुक्त एयरपोर्ट की सुविधा दी जाए – राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर और बिलासपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार करने के संबंध में पत्र लिखा। श्रीमती नेताम ने लिखा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्ण सुविधा प्राप्त एयरपोर्ट है जहां से सभी राज्यों के लिए विमानों का संचालन किया जा रहा है। रायपुर के अतिरिक्त किसी भी अन्य शहर में हवाई सेवाओं का विस्तार नहीं किया गया है। श्रीमती नेताम ने लिखा कि जगदलपुर बस्तर जिले का प्रमुख शहर है। जो…
Read Moreभाजपा का संकल्प पत्र बिरंगाव निगम में भाजपा परिषद की नाकामी का हलफनामा है – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के बिरगांव निगम के संकल्प पत्र को कांग्रेस ने भाजपा की लफ्फाजी का नया दस्तावेज तथा बिरगांव निगम में भाजपा की नाकामी का हलफनामा करार दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की 15 साल सरकार रही बिरगांव में नगर निगम में परिषद रही है फिर भी बिरगांव की जनता भाजपा के महापौर की अकर्मण्यता कमीशनखोरी के चलते बुनियादी सुविधाओं प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए क्यों तरस रही थी? भाजपा ने बिरगांव चुनाव के लिए 18 बिंदुओं के संकल्प पत्र जारी…
Read Moreचिटफंडियों के प्रमोटर तब कहां थे जब जनता लुट रही थी, भाजपा के राज में चिटफंड कंपनियों ने छत्तीसगढ़ को लूट का अड्डा बना रखा था-कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के 15 साल के राज में चिटफंड कंपनियों ने प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री, मंत्री और तत्कालीन सत्तारूढ़ भाजपा के प्रभावशाली लोग चिटफंड कंपनियों के दफ्तरों का उद्घाटन करते थे। भाजपा नेताओं के संरक्षण में चिटफंड कंपनियों ने अपने कारोबार का जाल प्रदेश भर में फैलाया था। चिटफंड कंपनियों द्वारा जनता से की गई लूट के खिलाफ कांग्रेस की सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर निवेशकों…
Read Moreकांग्रेस ने बैंकों के निजीकरण का विरोध किया, कांग्रेस ने बैंकों के हड़ताल को दिया नैतिक समर्थन, कि मोदी सरकार देश की परिसंपत्तियों को बेच रही है – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 16-17 दिसंबर को बैंक बचाओ देश बचाओ के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूनियन के द्वारा किये गये हड़ताल का नैतिक समर्थन करते हुये कहा कि मोदी सरकार देश की परिसंपत्तियों को बेच रही है। यह देश की जनता के साथ धोखा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश के लोगों को साहूकारों के चंगुल से निकालने और सभी को बैंकिंग सुविधा देने के उद्देश्य से…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 12 जनजाति समूहों को मिले संवैधानिक अधिकारों का लाभ, संविधान के अनुच्छेद 342 के अंतर्गत शीघ्र अधिसूचित किया जाए – श्रीमती फूलोदेवी नेताम
ध्वन्यात्मक/लेखन/उच्चारणगत विभेद होने से जनजाति की अधिसूचित हिन्दी सूची में शामिल नहीं छत्तीसगढ़ सरकार लगातार केन्द्र से कर रही पत्राचार, लेकिन कोई राहत नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य में 12 जनजातीय समूहों को भारत के संविधान के अनुच्छेद 342 के अंतर्गत अधिसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग की। श्रीमती नेताम ने लिखा जनजाति की अधिसूचित हिन्दी सूची में ध्वन्यात्मक/लेखन/उच्चारणगत विभेद होने पर इन जनजाति समूहों को मौजूदा प्रविष्टियों में शामिल नहीं किया गया।…
Read Moreसमय पूर्व विधानसभा का सत्रावसान अलोकतांत्रिक, अव्यवहारिक एवं निंदनीय, सरकार ने सदन में काले कारनामे सामने आने के डर से समय पूर्व कराया सत्रावसान, कांग्रेस का चरित्र ही लोकतंत्र की हत्या का रहा है – बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा सत्र का समय पूर्व सत्रावसान को अलोकतांत्रिक , असंसदीय , अव्यवहारिक, अन्यायपूर्ण ,एवं प्रदेश के सवा दो करोड़ जनता का गला घोटने वाला कृत्य बताते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही लोकत्रांतिक मूल्यों का हनन करने व सदन में चर्चा से भागने का रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का हमेशा प्रयास सदन में चर्चा से भागने का ही रहा है। सरकार चर्चा से घबराती है, किसी भी मामले में सौहार्दपूर्ण चर्चा करना…
Read Moreबड़ी खबर: पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल अन्तर्राज्यीय ऑनलाईन बॉर्डर मीटिंग में हुए सम्मिलित, खनिज, धान, मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के साथ अपराधों की रोकथाम में समन्वय बनाने पर हुआ विचार विमर्श
ऑनलाईन मीटिंग में पड़ोसी राज्य ओड़िसा के जिला सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, नुआपाड़ा एवं छत्तीसगढ़ राज्य के जिला रायगढ़ एवं महासमुंद के पुलिस अधीक्षकगण हुए सम्मिलित मीटिंग में छत्तीसगढ़ एवं ओड़िसा राज्य के बीच मादक पदार्थ गांजा तस्करी, खनिज पदार्थों, धान तस्करी की रोकथाम एवं विभिन्न घटित अपराधों में आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित निराकरण किये जाने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा गांजा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों का डेटाबेस तैयार कर कार्यवाही करने के संबंध में विशेष रूप से की गई चर्चा अन्तर्राज्यीय वारंटों की तामीली में सहयोग…
Read More