शेयर ट्रेडिंग के नाम पर तमनार में 01 करोड़ 12 लाख की ठगी को दिया गया था अंजाम. रायगढ़ : पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री संजीव शुक्ला के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल के द्वारा लगातार आनलाईन ठगी के प्रकरण में उप पुलिस अधीक्षक सायबर अभिनव उपाध्याय को सायबर सेल में अलग से आनलाईन फ्रॉड सेल का गठन कर प्रकरण में सूक्ष्मता से जांच कर अखिल भारत में आरोपियों की पहचान, पतासाजी एवं गिरफ़्तारी करने के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में सायबर की टीम द्वारा लगातार…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
बिलासपुर पुलिस की सतर्कता : बिलासपुर पुलिस ने रायपुर से आईटी एक्ट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार.
थाना-बिल्हा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 216/2024, धारा – 67 आईटी एक्ट, 507 भादवि दर्ज. पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के नेतृत्व व निर्देशानुसार रायपुर से पकड़ा गया आदतन आरोपी. आरोपी – संदीप आहुजा उर्फ जीवनदीप सिंह पिता संतोष आहुजा उम्र 52 वर्ष साकिन पदमानाभपुर दुर्ग जिला दुर्ग छ.ग. बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा आईटी एक्ट के फरार आरोपियों की पतासाजी कर त्वरित गिरफ्तारी करने…
Read Moreरेंज स्तरीय सायबर कार्यशाला के चौथे सत्र का आयोजन : प्रशिक्षणार्थियों को साइबर अपराधों की दी गई विस्तृत जानकारी.
पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में आज चौथे सत्र का प्रशिक्षण आयोजित कर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को साइबर अपराधों की दी गई विस्तृत जानकारी साथ ही सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, व्हाट्सएप आदि) तथा क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित अपराधों की दी गई जानकारी. सायबर प्रशिक्षण कार्यशाला में जिलों के थानों से चयनित 127 प्रधान आरक्षक/आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण. बिलासपुर : सायबर क्राईम के पीड़ितों को समय पर राहत प्रदाय करने के लिए बिलासपुर रेंज के जिलों के थानों से चयनित आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को चौथे…
Read Moreसाइबर अपराध के विरुद्ध जन-जागरूकता हेतु बिलासपुर पुलिस की विशेष पहल : साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल का टोल-फ्री नंबर 1930 का जारी किया गया स्टीकर…
जन-जागरूकता के लिए पुलिस, चेतना मित्रों, मीडिया साथियों आमजनों के लगभग 550 वाहनों पर लगाए गए स्टीकर्स. पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए सतर्कता पर दिया जोर. चेतना मित्रों और सामाजिक संस्थाओं ने अभियान में की सक्रिय भागीदारी. बिलासपुर : आज पुलिस ग्राउंड में “चेतना” जागरूकता अभियान के अंतर्गत चेतना विरुद्ध साइबर अपराध के तारतम्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना…
Read Moreथाना चकरभाठा पुलिस की कार्यवाही : चोरी गये अलग अलग दो प्रकरण में तांबे का तार एवं दो नग बैटरी एवं अन्य सामान के साथ दो आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार.
(1) अपराध क्रमांक 547/24 धारा 331(3) 305, 3(5) बीएनएस (2) अपराध क्रमांक 556/24 धारा 331(4) 305 , 3(5) बीएनएस जप्ती – जुमला कीमत 60000/- हजार रूपये करीबन. आरोपी – (1) रूपेश साहू पिता धनुष राम साहू उम्र 24 साल, (2) देवेंद्र गोड पिता सोमवार सिंह गोड़ उम्र 19 साल साकिन मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग., (3) एक विधि से संघर्षरत बालक. बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रोमहर्ष शर्मा निवासी रॉयल एलिजेन्स कालोनी बोदरी…
Read Moreपुलिस द्वारा होटल ढाबा चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में देशी शराब जप्त कर की गई आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही.
रतनपुर पुलिस द्वारा ढाबा संचालक से 50 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 4500/- रूपये व शराब बिक्री रकम 4000/- रूपये को किया गया जप्त. गिरफ्तार आरोपी – दीपक यादव पिता बलराम यादव उम्र 29 वर्ष निवासी मेलनाडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग., बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा नव वर्ष आगमन के पूर्व होटल, ढाबा, लॉज को चेक करने व नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)…
Read Moreशादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और गर्भपात… आरोपी गिरफ्तार…सरगुजा पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही… भेजा न्यायिक रिमांड में जेल.
महिला सम्बन्धी अपराधों में सम्मिलित आरोपियों पर लगातार की जा रही सख़्ती से कार्यवाही. थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 636/24 धारा 81, 88 बी.एन.एस. एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(V) का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है विवेचना. थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही. अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम पड़निया बरिया निवासी राहुल सिंह…
Read Moreयातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही : 93 वाहन चालकों से कुल 68000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल.
अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने पर 21 वाहन चालकों से 23000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर दुपहिया वाहन चलाये जाने के मामले में 02 वाहन चालकों से 14000/- समन शुल्क किया गया वसूल. फ़ोन में बात करते हुए वाहन चलाने वाले 06 वाहन चालकों से 1800/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. बिना पूर्ण दस्तावेज के वाहन चलाने वाले 07 वाहन चालकों से 2100/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन…
Read Moreअज्ञात कारणों से कीटनाशक सेवन से महिला की हालत गंभीर…मौके पर पहुंची डायल 112 टीम द्वारा पहुंचाया गया अस्पताल…बचाई जान.
112 टीम द्वारा पीड़ित को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल. इवेंट क्रमांक – MBP 29-12-24/03(BLS) , घटना – यदुनंदन नगर रोड तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर. बिलासपुर : डायल -112 द्वारा छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के यदुनंदन नगर रोड तिफरा में अज्ञात कारणों से एक महिला ने कीटनाशक सेवन कर लिया है, जिसकी हालत गंभीर होने एवं अस्पताल ले जाने कोई साधन उपलब्ध नहीं होने…
Read Moreराज्य स्तरीय अभियंता अलंकरण समारोह 2024 : सांसद बृजमोहन ने अभियंताओं को किया सम्मानित.
राज्य के निर्माण और उसकी प्रगति में अभियंताओं की भूमिका महत्वपूर्ण – सांसद बृजमोहन अग्रवाल रायपुर : राज्य के निर्माण और विकास में अभियंता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वे समाज के भौतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास की आधारशिला रखते हैं। अभियंता आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करके राज्य को प्रगति की ओर अग्रसर करते हैं। यह बात सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मानव विज्ञान एवं सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता अलंकरण समारोह 2024 में कही। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के…
Read More