समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय महान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक सूर्य देव की आराधना के महापर्व छठ पूजा में जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला के छठ-घाट पहुंच कर छठ व्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दी तथा छठ-घाट पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव एवं उपस्थित छठ व्रती बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप, भाजपा नेत्री उमा देवी, दुलदुला भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल साय के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी छठ-घाट पर उपस्थित रहे।
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
एक तरफ भूपेश बघेल आदिवासी हितैषी और पक्षधर होने का ढोंग करते हैं, दूसरी तरफ आदिवासियों का आरक्षण छीनने के लिए जिम्मेदार लोगों को आप पुरस्कृत करते हैं ! – भाजपा
आदिवासियों का आरक्षण छीनने पर कांग्रेस की खुली पोल – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार द्वारा के. पी. खांडे को राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसके पीछे भूपेश बघेल की मिलीभगत और षड्यंत्र से आदिवासियों को छलने और जातियों को आपस में लड़ाने का गंदा खेल खेला जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम उसेंडी, केदार कश्यप, लता उसेंडी व विकास मरकाम ने कहा- विगत दिनों आदिवासियों का 32%…
Read Moreरंगीन फव्वारा के साथ नई साज-सज्जा के साथ छठ व्रतियों के स्वागत के लिए तैयार है शहर का छट घाट ! नगर सरकार की पहल से शहर को मिली एक और सौगात, जल्द ही यह भी दिखेगा शहर में…………!
जशपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए संकल्पित है भाजपा की नगर सरकार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ-पूजा के लिए शहर के प्रमुख छठ घाट देउलबंध और सती उद्यान तालाब सहित सभी 8 घाटों की साफ सफाई के लिए नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय, उपाध्यक्ष राजेश (राजू) गुप्ता और सीएमओ सुश्री ज्योत्स्ना टोप्पो के मार्गदर्शन में पूरी ताकत झोंक दी थी। अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय ने बताया कि सफाई के साथ इस बार छठ घाट को रंग…
Read Moreमुख्यमंत्री ने किया है आश्वासत, राज्य में आरक्षित वर्ग का किसी भी प्रकार का नहीं होगा नुकसान:- संसदीय सचिव यू. डी. मिंज
राज्य में 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण के मामले में मुख्यमंत्री से मिला सर्वआदिवासी समाज का प्रतिनिधि मंडल संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बताया आदिवासी समाज के विधायक तथा प्रमुख आरक्षण के संबंध में अध्ययन भ्रमण के लिए जाएंगे तमिलनाडु समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य में 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण के मामले में को लेकर कल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में सर्वआदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की. इस प्रतिनिधि मंडल…
Read More95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज किया साईकिल रैली का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सीआरपीएफ द्वारा अक्टूबर के पूरे महीने फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है समदर्शी न्यूज डेस्क 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट के नेतृत्व में 95 बटालियन के मुख्यालय से सारनाथ चौराहे तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना। जगह-जगह रुककर जवानों ने राहगीरों एवं रोड के किनारे रहने वालों से स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने, दौड़ने एवं वॉकिंग करने…
Read More22 वीं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता : अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने जीता गोल्ड, कप्तान अयानवीर रहे ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’
बिलासपुर संभाग की टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में फाउंडेशन अकैडमी के खिलाड़ियों का बना रहा दबदबा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर 22 वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने गोल्ड मेडल जीता। आज का मुकाबला रायपुर संभाग और बिलासपुर संभाग के मध्य खेला गया, जिसमें रायपुर ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रायपुर ने 20 ओवर में 124 रन बनाए। बिलासपुर संभाग ने महज 15 ओवर में 125 रनों के लक्ष्य को पूरा कर लिया। इस तरह बिलासपुर संभाग ने कप्तान अयानवीर…
Read Moreसंसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि छठ-पूजा जीवन ऊर्जा के स्रोत सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द्र लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस अवसर पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती…
Read Moreकोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम की अवैध नशीली दवाई विक्रेता के विरुद्ध संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही : अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट्स बिक्री करते राज होटल का मैनेजर गिरफ्तार, 862 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की गई जप्त
प्रकरण का मुख्य आरोपी होटल राज का मालिक संजय मित्तल गिरफ्तारी के डर से हुआ फरार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध गांजा, शराब एवं नशीली दवाइयों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम के द्वारा संयुक्त रूप से होटल राज के मैनेजर एवं मालिक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक रूपक…
Read Moreदहेज लोभी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे : दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल !
परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर में समझाईश के उपरांत भी आरोपी पति के आचरण में नही हुआ था कोई सुधार आरोपी पति किरण गढ़ेवाल के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 426/2022 धारा 498ए, 294,506,323 भादवि पंजीबद्ध, महिला सम्बन्धी अपराधों में की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना पामगढ़ क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने दिनांक 29 अक्टूबर 22 रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति किरण गढ़ेवाल दो-तीन साल पूर्व से ही उसे दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करता था। माह अगस्त 22 में मार-पीट…
Read Moreस्कूली छात्र/छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में दी जा रही विस्तृत जानकारी : शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में स्कूली छात्र/छात्राओं को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दी गई जानकारी
दिनांक 29 अक्टूबर 22 को आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 स्कूली छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाया गया है अभिव्यक्ति ऐप समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ किये गये अभियान ‘‘हमर बेटी हमर अभिमान’’ के अंतर्गत दिनांक 29 अक्टूबर 22 को अकलतरा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मुख्य आतिथ्य एवं शाला के प्राचार्य की अध्यक्षता में वेलविशर फाउंडेशन और पुलिस विभाग के संयुक्त महिला जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्र/छात्राओं को…
Read More