समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला नसबंदी हेतु प्रतिदिन अधिकतम 20 हितग्राही भेजने हेतु विकासखण्डों को निर्देशित किया गया है। विगत दिवस 14 जुलाई को विकासखण्ड फरसाबहार के द्वारा निर्धारित कोटे से अधिक प्रकरण महिला नसबंदी हेतु जिला चिकित्सालय को भेजा गया। जिससे महिलाओं में आक्रोश एवं चिकित्सालय में अप्रिय स्थिति निर्मित हुई। उक्त हेतु फरसाबहार बीएमओ को कारण बताओ…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कुनकुरी के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा के जीर्णोद्धार हेतु 13 लाख 54 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर होने के कारण भवन की मरम्मत हेतु प्राक्कलन तकनीकी स्वीकृति सहित तैयार कराकर बीईओ कुनकुरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों स्कूल भवनों के जीर्णाेद्धार हेतु 13 लाख 54 हजार की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। जिसमें प्राथमिक शाला घटमुण्डा हेतु 5 लाख 28 हजार एवं पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा हेतु 8 लाख 26…
Read Moreहरेली के अवसर पर बगीचा के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखंड के नगरीय क्षेत्र में एसडीएम एव सीएमओ बगीचा व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर हरेली पर्व मनाया गया। साथ ही गौठान एवं मुक्तिधाम सहित आस-पास के क्षेत्रों में पौधरोपण भी किया गया। हरेली के अवसर पर बगीचा के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा रामकृष्ण आश्रम परिवार के सहयोग से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्लब के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही अपनी कला को प्रदर्शन किया।
Read Moreजशपुर जिले के सभी जनपदों के गौठानों में गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली का त्यौहार : कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा कर अच्छी फसल, सुख समृद्धि व हरियाली की कामना की गई
गौठानों में गेड़ी, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ सहित अन्य प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूरे जिले के सभी जनपदों के गौठानों में पारंपरिक त्यौहार हरेली को गरिमामय ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर जनपद के तुरीलोदाम, मनोरा के गीधा, गजमा, दुलदुला के पतराटोली, कांसाबेल के बगिया, पत्थलगांव के बहनाटांगर सहित अन्य गौठानों जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में परंपरागत तरीके से कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना कर हरेली त्यौहार मनाया गया।…
Read Moreजशपुर जिले में आयुष्मान कार्ड योजना से 16534 हितग्राही हुए लाभांवित : 12 करोड़ 86 लाख रूपये के निःशुल्क ईलाज का मिला लाभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में हितग्राहियो का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिले में 01 अगस्त 2022 से आपके द्वार आयुष्मान अभियान का तृतीय चरण शुरू की जा रही है। इस दौरान 01 अगस्त से 15 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिसके तहत सभी ग्राम पंचायत स्तर सहित स्कूल, थाना एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा।…
Read Moreकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीएसएनएल के पुनरुद्धार के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को दी मंजूरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दूरसंचार एक सामरिक क्षेत्र है । दूरसंचार बाजार में बीएसएनएल बाजार संतुलक का कार्य करता हैं । बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं के विस्तार, स्वदेशी प्रौद्योगिकी के विकास और आपदा राहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । बीएसएनएल को वित्तीय रूप से व्यवहार्य बनाने के लिए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल ₹ 1.64 लाख करोड़ रुपये के बीएसएनएल के रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी । मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित पुनरुद्धार उपायों के माध्यम से भारत ब्रॉडबैंड निगम लिमिटेड (बीबीएनएल) का…
Read Moreसड़क दुर्घटना में आहत को हाइवे पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षकों द्वारा तत्काल पहुँचाया अस्पताल, सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु जांजगीर पुलिस द्वारा किया जा रहा लगातार बेहतर प्रयास
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला ईकाई को दो हाईवे पेट्रोलिंग वाहन आबंटित किया गया है उक्त वाहन हाइवे में मुलमुला-अकलतरा- जांजगीर- चांपा तक चांपा से सारागांव-बाराद्वार-सक्ती के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग में लगातार पेट्रोलिंग करते है दिनांक 27.07.22 को शाम हाईवे पेट्रोलिंग 01 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि पीथमपुर मेन रोड में एक मोटरसाइकिल चालक रोड किनारे पड़े रेत से टकराकर गिर गया है जिसे चालक को गंभीर चोट आने की सूचना प्राप्त होने पर हाईवे पेट्रोलिग 01 पर तैनात आर. सुमित श्रीवास एवं सत्यप्रकाश…
Read Moreमोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं में किया गया 42 वाहनों पर चालानी कार्यवाही
यातायात पुलिस के द्वारा की गई मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही यातायात पुलिस के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की जा रही कार्यवाही उक्त वाहन चालकों से कुल 12800 रूपये लिया गया समन शुल्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा वाहन चेकिंग के दौरान, बिना रिफ्लेक्टर के 16 वाहनों पर 4800/-, वाहन में स्टेपनी नही रखने वाले 02 वाहनों पर 600/-, नो पार्किग में खड़े 06 प्रकरण में 1800/-, मो.सा. में तीन सवारी चलने के 08 प्रकरण में 2400/-, बिना हेलमेट लगाये मो.सा. चालाने के 01 प्रकरण में 500/-, कार्यवाही के साथ ही…
Read Moreआक्रोश रैली के साथ कर्मचारियों अधिकारियों ने मनाया हरेली तिहार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी केंद्र के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की दो सूत्रीय मांग तथा अनियमित कर्मचारियों एवं रसोइया नियमितीकरण को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साझा मंच पर पांच दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर कलम बंद काम बंद आंदोलन के चौथे दिन आज कुनकुरी खेल मैदान स्थित धरना स्थल पर कृषि औजारों की पूजा कर हरेली त्योहार मनाकर आंदोलन की शुरुआत की गई।मध्याह्न पश्चात विशाल आक्रोश रैली निकालकर जयस्तंभ चौक,बस स्टैंड होते हुए अपनी मांगो के पक्ष…
Read Moreसंकल्प शिक्षण संस्थान से कुल 4 छात्र बोर्ड परीक्षा की राज्य प्रावीण्य सूची में
पुनर्मूल्यांकन के बाद दो छात्र संकल्प जशपुर के राज्य के प्रावीण्य सूची में शामिल लगातार छठवें वर्ष प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं यहॉं के बच्चे पिछले पांच वर्षों में 19 विद्यार्थी 10वीं/12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवीण्य सूची में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रितेश अग्रवाल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन मे जिला खनिज न्यास मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर पुरे राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है । इस सत्र में संकल्प कुनकुरी…
Read More