यातायात पुलिस द्वारा विद्यालयीन छात्र/छात्राओं को दी गई यातायात नियम की जानकारी, 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों स्वयं वाहन चलाकर विद्यालय नहीं आने की दी गई समझाईश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चम्पा स्वामी आत्मानंद स्कूल जांजगीर एवं ब्रिलयंट पब्लिक स्कूल में चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान वाहन चालन के दौरान दोपहिया वाहन में हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर ही चलाये जाने हेतु छात्र/छात्राओं को अपने परिजन को प्रोत्साहित करने हेतु दी गई समझाईश वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन से जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की दी जा रही जानकारी वाहनों से विद्यालय आने वाले छात्र/छात्राओं को अपने वाहन चालक एवं परिचालक के बारे में पूर्ण जानकारी अपने नोटबुक में लिखकर रखने हेतु…

Read More

विश्वास अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस जशपुर के द्वारा शहरी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता कार्यक्रम, जिले में संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं, अवैध पदार्थों के परिवहन की रोकथाम हेतु सभी सीमा क्षेत्रों में चलाया जा रहा है सघन वाहन चेकिंग अभियान

हेलमेट पहनने, तीन सवारी नहीं चलने, शराब पीकर वाहन न चलाने , वाहन चलाते समय मोबाईल से बात न करने, नाबालिगों को वाहन चलाने नहीं देने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया जा रहा है जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्वास अभियान के तहत यातायात पुलिस जशपुर के द्वारा शहरी क्षेत्रों में आज दिनांक 15.07.2022 को यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना में कमी लाने के उद्देष्य से आम नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने, बाईक में तीन सवारी नहीं चलने, शराब पीकर…

Read More

दोकड़ा चौकी अंतर्गत हत्या की घटना घटित करने वाले आरोपियों को पकड़ने एवम वर्ष 2018 में हुए हत्या के प्रकरण को सुलझाने में जशपुर पुलिस को मिली सफलता, सुपारी लेकर की गई थी हत्या

आरोपीगण कृष्णा दास गोस्वामी, लखन उरांव तथा लालकुमार चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त KUV कार क्र. JH 01 CC/7612, एक देषी रिवाल्वर, 01 मोटर सायकल एवं 01 स्कूटी जप्त  आरोपियों द्वारा 01 लाख 20 हजार रू. में सुपारी लेकर की गई हत्या,  उक्त गोलीकांड का षड्यंत्र रचने वाले तीन आरोपीगण दर्शन राम, संदीप राम एवं शिवमंगल उर्फ बंदरा को पूर्व में पुलिस ने दिनांक 13.07.2022 को किया गिरफ्तार चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 99/2022 धारा 302, 120(बी) भा.द.वि.…

Read More

पांच विकास कार्यों में से पौने चार साल में एक भी पूरा न होने का हवाला देते हुए कसा भाजपा ने तंज : एक भी विकास कार्य पूरा नहीं, यह है भूपेश बघेल का ट्रेक रिकार्ड – राजेश मूणत

भाजपा शासनकाल में सुनियोजित विकास का कीर्तिमान स्थापित किया गया और नई राजधानी का निर्माण किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व राज्य के पूर्व लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने राजधानी में उनके द्वारा शुरू किए गए पांच विकास कार्यों में से पौने चार साल में एक भी पूरा न होने का हवाला देते हुए कहा है कि यह है भूपेश बघेल सरकार का ट्रेक रिकार्ड। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने गृह और लोक निर्माण विभाग का जिम्मा ताम्रध्वज साहू को दे रखा है।…

Read More

पीड़िता को न्याय दिलाने भाजपा पहुंची राजभवन : जांजगीर के अकलतरा विधानसभा में हुए निर्भया पार्ट-2 की जघन्य घटना तथा राज्य में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार की उदासीनता से अवगत कराते हुए मातृ-शक्ति की सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जांजगीर की निर्भया को न्याय दिलाने भारतीय जनता पार्टी ने आज राजभवन मार्च किया। भाजपा पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करके जांजगीर के अकलतरा विधानसभा में हुए निर्भया पार्ट-2 की जघन्य घटना तथा राज्य में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार की उदासीनता से अवगत कराते हुए मातृ-शक्ति की सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जांजगीर में निर्भया कांड…

Read More

मोदी सरकार राज्य को नहीं दे रही पर्याप्त खाद : किसान हित में क्यों नहीं खुल रहा 9 भाजपा सांसदों और रमन सिंह का मुंह – कांग्रेस

किसानों की समृद्धि के खिलाफ है भाजपा और मोदी सरकार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमेशा की तरह मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ भाजपा मिलकर किसानों को बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है। इस समय प्रदेश के किसानों को खाद की सर्वाधिक आवश्यकता है, मगर मोदी सरकार पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं करा रही है, जिसके कारण प्रदेश का कृषक वर्ग परेशान हो रहा है। खरीफ सीजन के लिए भूपेश सरकार ने केंद्र से यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश और सुपरफास्फेट को मिलाकर कुल 13…

Read More

महिला कांग्रेस के प्रभारियों की बैठक : प्रभारियों को प्रति माह क्षेत्र में जाकर लेना होगा मीटिंग, संगठन को बनाना होगा और मजबूत – फूलोदेवी नेताम

इस बैठक में बिना सूचना दिये अनुपस्थिति रहे जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस होगा जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक आज रायपुर मुख्यालय में आयोजित की गई थी। राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम ने बैठक ली, जिसमें लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष के साथ विस्तृत चर्चा की गई। सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा कि प्रत्येक महीना अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में जिला प्रभारी एवं लोकसभा प्रभारी को जाकर मीटिंग लेनी होगी…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा और शिकायतों के समाधान हेतु बनाये गये अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर कराया गया डाउनलोड

स्कूली छात्राओं को महिला संबंधी अपराध से बचाव एवं रोकथाम के संबन्ध में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 14 जुलाई 22 को ज्ञानदीप स्कूल, नेकमीट कम्प्यूटर कोचिंग क्लास में महिला एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग द्वारा अभिव्यक्ति ऐप विकसित की गई है, जिसकी जानकारी दी गई साथ ही पास्को एक्ट, दुष्कर्म, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मानव तस्करी, अपहरण के अपराध के संबंध में तथा साइबर क्राइम घटनाओं के संबंध में जानकारी दे कर जागरूक किया गया। जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति…

Read More

स्वामी आत्मानंद स्कूल जांजगीर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में दी गई जानकारी

नाबालिक छात्र-छात्राओं को वाहन चलाकर स्कूल नहीं आने की दी गई हिदायत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 14 जुलाई 22 को स्वामी आत्मानंद स्कूल जांजगीर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन गया। नाबालिक छात्र छात्राओं को वाहन चलाकर स्कूल नहीं आने की हिदायत दी गई। स्कूल के शिक्षकों को स्कूल आने-जाने के दौरान हेलमेट पहनने एवं वाहन के साथ आवश्यक दस्तावेज रखने की समझाईश दी गई। बच्चों को वाहन नहीं देने एवं छात्र/छात्राओं को अभिभावक द्वारा स्कूल छोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 13 जुलाई  22 को नाबालिक छात्रों…

Read More

राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की जीत को त्यौहार के रूप में मनाएगी भाजपा : जिला संगठन प्रभारी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा- आदिवासी विरोधी है कांग्रेस की नीतियां

भाजपा जिला संगठन प्रभारी ने जिले के तीनों विधायक विनय भगत, यूडी मिंज और रामपुकार सिंह से अंतरात्मा की आवाज पर राष्ट्रपति निर्वाचन की प्रक्रिया में मतदान करने की अपील की है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में मिडिया से चर्चा करते हुए जिला भाजपा के संगठन प्रभारी राम किशुन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए का एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचाने के निर्णय का पूरा देश समर्थन कर रहा है। उन्होनें…

Read More