शीघ्र ही जिले को लगभग 3200 मिट्रिक टन डीएपी खाद की रेक होगी उपलब्ध खाद का भण्डारण व वितरण कार्य लगातार जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव खरीफ सीजन की शुरूआत होते ही अन्नदाता कृषकों को भूमि की तैयारी के लिए जुताई के बाद खाद की आवश्यकता होती है। जिसके लिए विभाग एवं प्रशासन द्वारा सहकारी समितियों में खाद का भण्डारण व वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष भी सहकारी समितियों में युरिया 25525.70 मिट्रिक टन, एसएसपी 4776 मिट्रिक टन, डीएपी 3687.30 मिट्रिक टन, एमओपी 2454.40 मिट्रिक टन एवं 12:32:16…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
अवैध सट्टा के विरुद्ध कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की कड़ी कार्यवाही, हजारों रुपए की सट्टा-पट्टी के साथ 9860 रुपया नगदी किया गया जप्त
नाम आरोपी -बादल सिंह राजपूत पिता स्वर्गीय पुरंजन सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती कोरबा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 551/22 धार – 4(क) जुआ एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल द्वारा शहर में अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने सर्व थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 14 जून 2022 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुरानी बस्ती कोरबा आम जगह में कॉपी पेन से सट्टा-पट्टी लिखकर रूपए पैसे का दांव…
Read Moreचलित थाने में दर्री पुलिस ने अयोध्यापुरी बस्ती में लोगों की समस्याओं से अवगत हो कर किया समाधान, स्थापित किया जन संवाद
अवैध शराब रोकने के लिए मोहल्ले में समिति निर्माण की पहल करने पुलिस ने किया प्रेरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा पुलिस को आम जनों से जोड़ने के अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। तुहंर पुलिस तुहंर द्वार, पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे संवाद किया जाकर, उन्हें पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझने की पहल की जा रही है।वहीं इस दिशा में चलित थाना लगाकर जनता की समस्यायों को उनके निकट ही पहुंचकर दूर करने का प्रयास भी…
Read Moreचोरी का मुख्य आरोपी दो नाबालिगों के साथ हुआ गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में, जाने पूरा मामला…….!
चोरी का माल सोने चांदी के जेवरात हुए जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों 8 -9 जून की दरमियानी रात प्रार्थिया शैल हंस के मकान नं.-274 समृद्धि विहार कालोनी सेंदरी से सोने चांदी के जेवर, कुल कीमती 1,95,000/- रुपये की चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पर विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुनील तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर आसपास के क्षेत्रों पर निरंतर निगाह रखी गई थी. इसी बीच 13 जून को श्रृंगार सिटी कालोनी में दो लड़कों को चोरी…
Read Moreफाइन इंडिया चिटफंड कंपनी के 10 सालों से फरार डायरेक्टर सईद अहमद को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल
आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 183/12 धारा 420, 34 भादवि तथा छग निक्षेपको के हितों के सरंक्षण अधिनयम की धारा 6,10 के अंतर्गत अपराध है पंजीबद्ध प्रकरण के फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हरिशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि फाइन इंडिया कंपनी द्वारा अधिक ब्याज देने का प्रलोभन देकर ग्राहकों से पैसा जमा कराने एवं रकम वापस नहीं करने की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में…
Read Moreहसदेव मामले पर मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा का सवाल : क्या जेब गरम हो गई जो गुलाटी मार रहे हैं भूपेश बघेल ?
जो मंजूरी राज्य सरकार ने दी है, उसे तत्काल निरस्त क्यों नहीं कर देते ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोयले को केंद्र का विषय बताने पर कहा है कि मुख्यमंत्री रोज रंग बदल रहे हैं। क्या जेब गरम हो गई जो गुलाटी मार रहे हैं ? भाजपा पहले ही कह चुकी है कि बघेल अपने बयान पर कायम रहेंगे, इसकी क्या गारंटी है ?प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे थे कि मंत्री टी.एस.सिंहदेव बड़े…
Read Moreअंतरजातीय विवाह पुनर्स्थापन के लिए महत्वपूर्ण कार्य करता महिला आयोग, आयोग की समझाईश पर अनावेदक और आवेदिका के बीच कराई जा रही सुलह के माध्यम से निराकरण की हो रही कार्यवाही
समाज में पुनर्स्थापित कराकर प्रकरण किये जा रहे निराकृत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग आज महिला आयोग द्वारा की गई जनसुनवाई में अंतरजातीय विवाह से संबंधित एक प्रकरण ने अपनी दस्तक दी। प्रकरण में आवेदिक का कथन था कि 2010 में उसके द्वारा अंतरजातीय विवाह किया गया था। जिसके लिए गांव द्वारा उसे व उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत किया गया। वर्तमान में आवेदिक की 10 वर्ष की बच्ची भी है और वो अपने आप को समाजिक तौर पर निराधार पा रही है। इसलिए उसने महिला आयोग के समक्ष निराकरण…
Read Moreजिले के युवाओं की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में होनी चाहिए सक्रीय भागीदारी – कलेक्टर भीम सिंह
राजीव युवा मितान क्लब के मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह आज कलेक्टोरेट सभा-कक्ष में राजीव युवा मितान क्लब के मास्टर ट्रेनर्स के एक दिवसीय प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले के युवाओं को विभिन्न सकारात्मक कार्यों से जुड़कर कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही जिले के युवाओं की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदारी होनी चाहिए। जिले के युवाओं की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदारी, साफ-सफाई, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा विभिन्न गतिविधियों से युवाओं…
Read Moreछात्रवृत्ति के माध्यम से सामाजिक दायित्व के निर्वहन से पालक एवं छात्र शिक्षा के प्रति होंगे प्रोत्साहित – राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ.महन्त रामसुंदर दास
छात्रवृत्ति कार्यक्रम में जिले के 300 से अधिक छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महन्त रामसुन्दर दास के मुख्य अतिथ्य में ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, महापौर श्रीमती जानकी काटजू भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में डॉ.महंत ने कहा कि श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी द्वारा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से सहयोग किया जा रहा है, जो सराहनीय है। यह सहयोग उन छात्रों-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा जो…
Read Moreकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत की; “हर घर दस्तक के दूसरे चरण” अभियान के अंतर्गत स्थिति और प्रगति की समीक्षा की : कोविड अभी समाप्त नहीं हुआ है; कुछ राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों के साथ, सतर्क रहना महत्वपूर्ण है और कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) को न भूलें : डॉक्टर मनसुख मंडाविया
राज्यों से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण कवरेज और बुजुर्गों के लिए एहतियाती खुराक बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से निगरानी जारी रखने और मजबूत करने तथा जीनोम अनुक्रमण पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया गया समदर्शी न्यूज डेस्क, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के स्वास्थ्य मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टीकाकरण कार्यक्रम हर घर दस्तक अभियान के दूसरे चरण की प्रगति की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस…
Read More