उपायुक्तों ने किया संभाग स्तरीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, अनुपस्थित पाये गये 5 अधिकारी-कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, कमिश्नर डॉ. संजय अलंग के निर्देश पर आज कार्यालय के उपायुक्तों द्वारा संभाग स्तरीय दो कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुपस्थित पाये गये 5 अधिकारी-कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि सभी शासकीय कार्यालय राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब सवेरे 10 बजे से आम जनता के लिए खुल रहे हैं। अधिकारी कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसका आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है। इस सिलसिले में राजस्व उपायुक्त श्री अखिलेश…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमकाल दिवस पर आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को किया नमन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भूमकाल स्मृति दिवस पर अमर शहीद आदिवासी जननायक गुंडाधुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अमर शहीद गुण्डाधुर को याद करते हुए कहा कि आजादी सेे पहले अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में भी विरोध का स्वर उठा। इस विरोध को बुलंद करने में आदिवासी जननायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सर्वस्व…

Read More

बेचने के लिए रखा था सवा किलो गांजा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…..पढ़ें पूरी खबर…

मादक पदार्थ गांजा को विक्रय करने के उद्देष्य से अवैध रूप से अपने पास रखने वाले आरोपी उचित नारायण यादव को 24 घंटे के भीतर थाना फरसाबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना फरसाबहार में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 07/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, आरोपी मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 200 ग्राम कीमती रू. 12000 /- जप्त।      समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.02.2022 को मुखबीर से थाना फरसाबहार को सूचना मिली कि ग्राम पंडरीपानी (डोंगादरहा) का रहने वाला उचित नारायण…

Read More

निर्माणाधीन मकान से टाईल्स की 25 पेटी चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

थाना पत्थलगांव में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 48/2022 धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.02.2022 को प्रार्थी शैलेन्द्र साहू ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह एक पत्थलगांव के एक डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान में फैसिंग टाईल्स लगाने का काम कर रहा है, उसी घर में टाईल्स रखा हुआ है। दिनांक 03.02.2022 को प्रार्थी सुबह आकर देखा तो फैसिंग टाईल्स रखे जगह में से 25 पेटी टाईल्स कीमती रू. 7,500 /- को बीती रात्रि में…

Read More

नौकरी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की सहित युवती को दिल्ली ले जाने वाले आरोपी महेश यादव को जशपुर पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार, पुलिस टीम ने उक्त अपहृत लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

नौकरी/कार्य करने हेतु दिल्ली जाने की सूचना उक्त लड़कियों ने पंचायत में नहीं दी और ना ही पलायन रजिस्टर में नाम दर्ज कराया थाना तपकरा में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 15/2022 धारा 363, 370, 374, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तपकरा क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने दिनांक 02.02.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.01.2022 के शाम 06ः00 बजे से उसकी दोनों पुत्रियां उम्र 17 वर्ष एवं 21 वर्ष घर से निकलकर कहीं…

Read More

महिला घर की बाड़ी में लगा राखी थी गांजा का पौधा, पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट में दर्ज किया मामला….जानें पूरा मामला……

घर बाड़ी में मादक पदार्थ गांजा की खेती करने वाली आरोपी महिला बसंती विश्वकर्मा को तुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में आरोपी महिला से मादक पदार्थ गांजा का पौधा 4 नग कुल वजन 1 किलो 430 ग्राम कीमती रू. 6,000 /- को पुलिस ने किया जप्त आरोपिया के विरूद्ध थाना तुमला में में अप.क्र. 12/2022 धारा 20 (ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 8.02.2022 को मुखबीर से थाना तुमला को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र…

Read More

कलेक्टर ने ओरछा विकासखंड के मैदानी अमले की ली बैठक, ओरछा में वैक्सीनेशन बढ़ाने सभी समन्वय के साथ कार्य करें-कलेक्टर श्री रघुवंशी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, कलेक्टर रितुराज रघुवंशी ने आज ओरछा विकासखण्ड के विश्राम गृह में स्वास्थ्य, पंचायत सचिव एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन करने पर जोऱ दिया। बैठक में कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि ओरछा विकासखंड में लक्ष्य के अनुरूप हुए वैक्सीनेशन संतोषजनक नहीं हैं। कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसके लिए पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्राम पंचायतवार वैक्सीनेशन की जानकारी पंचायत सचिवों से ली। ग्रामों में शून्य वैक्सीनेशन वाले सचिवों को…

Read More

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित की जाए: श्री बंसल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना को राज्य शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं विशेष प्राथमिकता वाले योजना बताते हुए बस्तर जिले में इसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री बंसल आज कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में स्वास्थ्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत हाट-बाजारों में लगाए जाने वाले क्लीनिकों में इलाज किए जाने वाले मरीजों की संख्या भी समुचित होनी…

Read More

किसान की बेटी पार्वती बनेगी डॉक्टर, कांकेर शासकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ चयन,युवोदय एकेडमी से मिले निःशुल्क मार्गदर्शन से नीट क्लियर करने में मिली सहायता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, होनहार युवाओं को चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए बस्तर जिले में शुरु किए गए निःशुल्क कोचिंग संस्थान  युवोदय एकेडमी से मिले मार्गदर्शन के कारण एक ग्रामीण किसान की बेटी पार्वती का डॉक्टर बनने का सपना पूरा होने जा रहा है। बकावंड विकासखण्ड के बोरीगांव के किसान घनश्याम कोकड़े की बेटी पार्वती का चयन कांकेर मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस छात्रा के तौर पर होने के कारण घर में खुशियों की लहर छा गई है। पांच बहन और एक भाईयों में सबसे छोटी…

Read More

जशपुर आदिवासी विकास विभाग में फर्जी नियुक्ति मामले में जांच हेतु भाजपा संगठन ने बनाया जांच दल, पढ़े कौन कौन सम्मिलित है जांच दल में……

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर. भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा जशपुर जिले के आदिवासी विकास विभाग में रिश्वत लेकर फर्जी नियुक्ति आदेश देने के चर्चित मामले में जांच करने हेतु दल कर गठन किया है। दर्जनों छत्तीसगढ़ी बेरोजगार युवाओं से हुई ठगी के इस बेहद गंभीर मामले की जांच के लिये गठित भाजपा के जांच दल में छः सदस्य नियुक्त किये गये है। यह दल प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगा। गठित जांच दल में रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय,…

Read More