वन मंत्री श्री अकबर ने 10 करोड़ रूपए की राशि के 7 अलग-अलग कार्यों का किया वर्चुअल भूमिपूजन

कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक बनेगी 9 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से सड़क वन मंत्री श्री अकबर ने आज वर्चुअल कार्यक्रम में कवर्धा और बोडला जनपद को दी करोड़ों रूपए की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के विकास के लिए 10 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्यो की सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने संबोधित करते हुए कहा कि कवर्धा से प्रदेश के प्रमुख पुरात्तव, धार्मिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर…

Read More

छत्तीसगढ़ में अब तक 71.37 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, प्रदेश में लगभग 17.59 लाख किसानों ने बेचा धान, अब तक लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत धान की खरीदी, धान खरीदी के एवज में किसानों को 13,506.82 करोड़ रूपए जारी

कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी : अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 38.09 मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 59 हजार 182 किसानों से 71 लाख 36 हजार 355 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत धान की खरीदी…

Read More

सरकारी संपत्ति नीलाम हो रही है क्या यही है कांग्रेस का छतीसगढ़ मॉडल, कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से छतीसगढ़ बर्बादी की कगार पर : डॉ.रमन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिस छत्तीसगढ़ मॉडल की बड़ी-बड़ी डींगें हाँककर सियासी लफ़्फ़ाजी कर रही है, उसका काला सच आख़िरकार सामने आ गया है। डॉ. सिंह ने कर्ज़ नहीं चुकाने पर नया रायपुर में सरकारी सम्पत्तियों को बैंक द्वारा कब्जे में लिए जाने के मामले में कहा कि इससे साफ़ है कि कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार का छत्तीसगढ़ मॉडल गर्त में जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व…

Read More

फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं ड्रेसर ग्रेड-1 पद पर भर्ती हेतु मेरिट चयन सूची प्रकाशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग के अन्तर्गत संभाग के सभी सातों जिलों के लिए स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं पुरुष तथा ड्रेसर ग्रेड-1 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत मेरिट चयन सूची प्रकाशित कर दी गई है। मेरिट चयन सूची का प्रकाशन बस्तर संभाग के विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov..in में कर दिया गया है। संभाग आयुक्त एवं अध्यक्ष विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग द्वारा जिला बस्तर, कांकेर,…

Read More

डाईट बस्तर में प्राचार्यों के नेतृत्व क्षमता विकास के संबंध में प्रशिक्षण प्रारंभ, 6 दिवसीय प्रशिक्षण में कोण्डागांव जिले के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य हो रहे हैं शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्तर में कोण्डागांव जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत प्राचार्यों के नेतृत्व क्षमता विकास के संबंध में 6 दिवसीय प्रशिक्षण आज से प्रारंभ हो गया है। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रमुखों के नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। जिससे कि बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की क्षमताओं को विकसित कर शिक्षा गुणवत्ता के निर्धारित लक्ष्य को हासिल…

Read More

महिलाओं की बढ़ रही आमदनी, बल्ब बनाकर घरों तक पहुंचाने लगी रोशनी, एलईडी बल्ब निर्माण के क्षेत्र में आने से गांव की महिलाओं का संवर रहा भविष्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, घरों में चूल्हां फूंकने और कभी माचिस से चिमनी जलाने वाली गांव की इन महिलाओं ने समय के साथ स्वरोजगार का वह जरिया अपनाया है, जो है तो तकनीकी, लेकिन अपने हाथों में हुनर सम्हालनें के बाद तकनीकी आधारित काम को न सिर्फ आसान बना दिया है, बल्कि एलईडी बल्ब निर्माण से जुड़कर भविष्य में आमदनी बढ़ाने की नई संभावनाएं भी बना ली है। कोरिया जिले के ग्राम छिंदिया में गौठान आजीविका के रूप में सूरज महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने एलईडी बल्ब निर्माण के…

Read More

बिहार की आड़ लेकर शराबबंदी से मुकरने पर आमादा प्रदेश सरकार रोज़ नित-नए शिगूफ़े छोड़ रही है : भाजपा

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने कहा- कांग्रेस सरकार ने दारू वाले राज्य की पहचान देकर प्रदेश का माथा शर्म से झुका दिया, शराबबंदी के वादे पर बदनीयती शुरू से ही सामने आती रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि गंगाजल की सौगंध खाकर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाली प्रदेश सरकार अब जिस तरह इस वादे से मुकर कर यू-टर्न ले रही है, वह प्रदेश की जनता, विशेषकर मातृ-शक्ति के साथ खुली धोखाधड़ी है। बिहार…

Read More

‘नेकी की दीवार’ को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मूणत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना आंदोलन करेंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि प्रदेश सरकार, ज़िला प्रशासन और नगर निगम ने यदि 07 दिनों के भीतर अनुपम गार्डन के पास निगम द्वारा निर्मित ‘नेकी की दीवार’ को क्षतिग्रस्त और जलाकर नष्ट करने के मामले में आरोपियों की पहचान कर उन्हें दंडित नहीं किया तो वह (स्वयं मूणत) अपनी पार्टी के जागरूक युवा कार्यकर्ताओं के साथ उसी क्षतिग्रस्त ‘नेकी की दीवार’ के पास धरना आंदोलन प्रारंभ करेंगे।  इस दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की…

Read More

हर्बल स्टेट बनने की ओर कदम बढ़ाता छत्तीसगढ़, तीन साल में ही साढ़े चार सौ गुना बढ़ा विक्रय, अगले वर्ष तक एक हजार गुना विक्रय बढ़ाने का हो रहा प्रयास

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. कभी पिछड़े प्रदेश के रूप में पहचान रखने वाला छत्तीसगढ़ अब लगातार नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की इन्हीं उपलब्धियों में यहां उत्पादित होने वाले हर्बल्स (औषधि) अब अहम भूमिका निभा रही है। एक ओर जहां सरकारी प्रयासों से स्थानीय बाजार समेत देश-दुनिया के दूसरे कोनों तक पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के हर्बल्स रिकॉर्ड कायम करने की ओर है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ अब हर्बल स्टेट बनने की ओर भी कदम बढ़ा रहा है। यह न सिर्फ राज्य की एक अलग पहचान बनाने…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने राशनकार्ड बनाए जाने के संबंध में जारी किया दिशा निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सीएमओ नगरपालिका एवं नगर पचंायत तथा सभी जनपद सीईओ को राशनकार्ड बनाए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने  निर्देश में कहा है कि नवीन राशनकार्ड बनाये जाने एवं जारी राशनकार्डाे में सदस्य जोड़ने हेतु प्राप्त कई आवेदन पत्र अपूर्ण परीक्षण,जांच, आवश्यक दस्तावेज के बिना प्रेषित किया जाता है। इस कारण कई पात्र हितग्राहियों को भी राशनकार्ड जारी होने में विलम्ब की संभावना होती है। इस हेतु नवीन राशनकार्ड बनाये जाने अथवा जारी राशनकार्डाे में सदस्य जोड़ने हेतु…

Read More