सी.सी.टी.एन.एस. योजना के तहत् डाटा एंट्री एवं सिंक का कार्य लगन एवं मेहनत से संपादित करने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर, दिनांक 27.12.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।समीक्षा दौरान जिले के थाना सिटी कोतवाली जशपुर, थाना तपकरा, थाना बागबहार, थाना दुलदुला में डाटा एंट्री एवं सिंक का कार्य…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
पिता और छोटे पुत्र के विवाद में बड़े भाई ने किया बीच बचाव, छोटे भाई ने गुस्से में बड़े भाई पर चला दिया डंडा और कर दिया गंभीर घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
घरेलू विवाद को लेकर अपने बड़े भाई के ऊपर डंडा से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को दुलदुला पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना दुलदुला में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 92/21 धारा 294, 506, 323, 307 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.11.2021 की शाम को शंकर महली अपने छोटे भाई रामदेव महली एवं पिता संगल महली निवासी ग्राम सिरिमकेला एक साथ अपने घर में बैठकर बातें कर रहे थे, उसी दौरान रामदेव महली द्वारा घरेलू बात को लेकर अपने पिता…
Read Moreमुख्यमंत्री ने ‘‘कहत कबीर’’ पुस्तक का किया विमोचन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में सन्त कबीर के दोहों पर केंद्रित पुस्तक ‘‘कहत कबीर’’ का विमोचन किया। कबीर विकास संचार अध्ययन केन्द्र, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में पहली बार सन्त कबीर के 24 लोकप्रिय दोहों को कार्टून के माध्यम से व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पुस्तक में किए गए अभिनव प्रयोग की सराहना करते हुए कहा कि सन्त कबीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में यह प्रयास सार्थक साबित…
Read Moreरमन सिंह और भाजपा को छोड़कर शराबबंदी के लिए गठित तीनों कमेटी शराबबंदी के लिए काम कर रही है- कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार एक मजबूत और प्रभावी सफल शराबबंदी के पक्षधर हैं इसीलिए सर्वसम्मति से सबके सहमति और सहयोग से शराबबंदी को लागू करने की बात करते हैं। रमन सिंह और भाजपा को छोड़ कर राज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए गठित राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक कमेटियां शराबबंदी के लिए जोर शोर से काम कर रही है। सफल…
Read Moreकालीचरण जैसे लोग आरएसएस की जहरीली विचारधारा पोषित – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पाखंडी कालीचरण ने राष्ट्रद्रोह का काम किया है। उसने महात्मा गांधी पर नहीं भारत की आत्मा पर प्रहार करने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्यजनक है कि गांधी जयंती पर खादी खरीदने की नौटंकी करने वाले भाजपाईयों के मुंह से पाखंडी कालीचरण के लिये निंदा के एक शब्द भी नहीं फूटा। भाजपा ने कालीचरण के द्वारा राष्ट्रपिता के संबंध में दिये गये अमर्यादित और अभद्र शब्दों की निंदा के लिये कोई भी अधिकृत बयान नहीं दिया। कालीचरण जैसों…
Read Moreकांग्रेस संचार प्रमुख पर बरसे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग, कांग्रेसी अपनी जुबान सम्हालें वरना जवाब हम भी दे सकते हैं- अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा रायपुर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है कि रेत, खेत, लिकर, ट्रांसफर ऐसा कौन सा उद्योग है, जिसकी फ्रेंचाइजी कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में नहीं दी जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि वे कांग्रेस की अमर्यादित संस्कृति के अनुरूप जो स्तरहीन भाषा व्यक्त कर रहे हैं, उसी…
Read Moreबघेल खुद शराब बेच रहे और मां बहनों को गृहकलह का रास्ता दिखा रहे हैं- भाजपा, क्या शराबबंदी के लिए सोनिया, राहुल, प्रियंका की सहमति चाहिए? – डॉ रमन सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य में शराबबंदी के वादे पर अमल करने में भूपेश बघेल सरकार की टालमटोली पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि तीन साल बीत गए मगर मुख्यमंत्री बघेल अब भी यही कह रहे हैं कि एकदम से शराबबंदी नहीं करेंगे, सबकी सहमति से शराबबंदी होगी। क्या सबकी सहमति का उनका आशय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की सहमति से है? वरना किसकी सहमति की प्रतीक्षा है। तीन साल पहले गंगाजल हाथ…
Read Moreकथित धर्म-संसद मामले में मुख्यमंत्री अपने गले में पड़े साँप को भाजपा के गले में डालने की शर्मनाक कोशिश न करें : भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि राजधानी के रावणभाठा मैदान में हुई धर्म संसद मुख्यता कांग्रेस संसद थी क्योंकि आयोजन मे कॉंग्रेस के बड़े बड़े नेता है जिसमें महात्मा गांधी के प्रति कही गई अशिष्ट बातों से पल्ला झाड़कर कांग्रेस के लोग अब एक नए राजनीतिक पाखंड का प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मामले में भाजपा के मौन की चिंता न करें और अपने गले में पड़े साँप को भाजपा के गले…
Read Moreपंसारी नाला ने बदल दी सैकड़ों किसानों की किस्मत, किसी ने ट्रेक्टर ख़रीदा तो किसी ने खोल ली किराने की दुकान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, जल से ही जीवन और समृद्धि है। जीवन और समृद्धि के लिए जल का संरक्षण जरुरी है। यह जानने के बावजूद भी वर्षा जल के संचयन के प्रति उदासीनता और भू जल के बेतहाशा दोहन के चलते कई इलाकों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थानीय संसाधनों को सहेजने की दिशा में आज से तीन साल पहले सुराजी गांव योजना की शुरूआत की। इस योजना के तहत नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी को सहेजने का…
Read Moreराज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 49.43 लाख मीटरिक टन से पार, प्रदेश में 13 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान, धान खरीदी के एवज में किसानों को 8451.43 करोड़ रूपए जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 27 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 13 लाख 453 किसानों से 49 लाख 43 हजार 781 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 8451.43 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा जारी कर दिया गया है।…
Read More