मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्पष्ट संदेश : कमिश्नर और कलेक्टर करें नियमित प्रवास; राजस्व न्यायालय का समयबद्ध और नियमित संचालन करें सुनिश्चित

योजनाओं की सफलता का मापदंड केवल कागज़ी प्रगति नहीं, बल्कि लाभार्थियों के चेहरे पर आई संतोष और सुरक्षा की अनुभूति है – मुख्यमंत्री सभी पंचायतों में आयोजित होगी तिरंगा यात्रा रायपुर 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में   अधिकारियों को विकास और जनसेवा के लिए नियमित भ्रमण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास तथा राजस्व न्यायालयों के समयबद्ध संचालन के संबंध में कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का…

Read More

मुख्यमंत्री को माँ ने दिया अपना आशीर्वाद—स्नेह से छुआ गाल, हृदय से कहा धन्यवाद

कच्चे मकान से पक्के घर तक – एक माँ की ज़िंदगी में लौटी गरिमा और सुकून रायपुर 16 मई 2025/ बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के करेगुट्टा पर्वत की तलहटी में स्थित  नक्सल प्रभावित ग्राम उसूर की 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम की वर्षों की प्रतीक्षा 15 मई को पूर्ण हुई, जब ग़लगम में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित पक्के मकान की चाबी सौंपी। पक्के आवास की चाबी पाकर शम्मी दुर्गम भावुक हो उठीं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी…

Read More

जनरल परेड में दिखा सूरजपुर पुलिस का दम : रेस्क्यू ऑपरेशन का लाइव डेमो, होमगार्ड जवानों ने किया रोमांचक प्रदर्शन, आग की लपटों से पानी के तूफान तक…सूरजपुर पुलिस की परेड में दिखी ज़बरदस्त आपदा प्रबंधन क्षमता.

होमगार्ड के जवान/फायर फाइटर्स के द्वारा आग, पानी व प्राकृतिक आपदा में रेस्क्यू का दिया डेमो. डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने टीम को किया पुरस्कृत. सूरजपुर. 16 मई 2025 : सूरजपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित जनरल परेड के दौरान डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निरीक्षण में अनुशासन, दक्षता और आपदा प्रबंधन का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। होमगार्ड और फायर फाइटर्स के जवानों ने आग, पानी व प्राकृतिक आपदा की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन का लाइव डेमो देकर सभी को प्रभावित किया।…

Read More

24 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा : चोरी ट्रेक्टर, पल्सर बाइक के साथ 10 लाख का माल बरामद, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

थाना जूटमिल पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर की जा रही थी विवेचना. रायगढ़. 16 मई 2025 : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर चोरी की बड़ी वारदात का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया। चोरी के महिंद्रा ट्रैक्टर और पल्सर बाइक समेत कुल 10 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। दो आरोपी—यशवंत पटैल और रवि उर्फ भविष्य पटैल—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।…

Read More

जशपुर : बगीचा बीईओ का प्रभार प्राचार्य सुदर्शन पटेल को सौंपा गया

पूर्व बीईओ मनीराम का निलंबन होने के कारण बगीचा के प्राचार्य सुदर्शन को मिली जिम्मेदारी जशपुर 16 मई 2025/ कार्यालय आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के आदेश के तहत  दिनांक 15.05.2025 के तहत् मनीराम यादव, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा को निलंबित किये जाने के कारण प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टिकोण से श्री सुदर्शन पटेल, प्रभारी प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा (मूल पद व्याख्याता एल.बी.) को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा, जिला जशपुर (छ.ग.) का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Read More

जशपुर : राजस्व अधिकारियों ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थित की ली जानकारी, समय पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर, 16 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज राजस्व अधिकारियों के द्वारा वृहद स्तर पर जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के कड़ी में सभी विकासखण्डों के एसडीएम व तहसीलदार ने सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर डॉक्टर एवं स्टाफ के उपस्थिति की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण…

Read More

जशपुर : एसआईएस में की जा रही अधिकारी सेवा की भर्ती

जशपुर, 16 मई 2025/ भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट की तरफ से एस.आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के ग्रेजुएट बेरोजगार युवको को सुरक्षा अधिकारी कैडर के पद पर चयन प्रक्रिया 15 मई को एस.आई.एस. प्रशिक्षण केन्द्र लाईवलीहुड कॉलेज, डोडकाचौरा ऑफिस में कराई गई। 30 मई 2025 को 350 सुरक्षा अधिकारी कैडर के पद पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है।  एस.आई.एस.के कमांडेंट श्री कुमार शिवेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा अधिकारी कैडर में भर्ती होने के…

Read More

महिला आयोग की जशपुर सुनवाई: 6 मामलों की सुनवाई, 5 साल से लापता युवक के आधार पर जांच के निर्देश

आयोग ने सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस किया जारी जशपुर जिले में 6 प्रकरणों पर हुए सुनवाई, तीन प्रकरण रायपुर ट्रांसफर, तीन हुए नस्तीबद्ध जशपुर, 16 मई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर आज 315 सुनवाई हुई। जिसमें जशपुर जिले में 9 बार सुनवाई की गई है। जन सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका ने उभय…

Read More

गाली-गलौच के बाद सिर पर लकड़ी के बेंट से जानलेवा हमला, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी जोगेश्वर कंवर को, गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल.

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/2025 के तहत धारा 109, 296 और 351(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 16 मई 2025 : रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में 14 मई की रात एक पुरानी रंजिश के चलते ईंट-बालू व्यापारी रमेश यादव पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने पहले गाली-गलौच करते हुए रास्ता रोका और फिर लकड़ी के बेंट से सिर पर गंभीर वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी योगेश्वर उर्फ जोगेश्वर कंवर को गिरफ्तार…

Read More

जशपुर : कलेक्टर और एसएसपी ने दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया, मुख्यमंत्री के संभावित दौरा को देखते हुए तैयारी का लिया जायजा

जशपुर 16 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने शुक्रवार को कांसाबेल विकास खंड के दोकड़ा में जगन्नाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना को देखते हुए तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों के लिए छाया पानी, बिजली स्वास्थ्य सुविधाएं, पार्किंग सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों के लिए…

Read More