18 लाख आवास पर श्वेत पत्र जारी करे भाजपा सरकार – दीपक बैज

कांग्रेस सरकार ने जिन मकानों की पहली किश्त जारी किया था, भाजपा सरकार सिर्फ उसी को आगे बढ़ा पाई है रायपुर/10 मई 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार 18 लाख आवास पर श्वेत पत्र जारी करे। भाजपा सरकार 18 लाख आवास स्वीकृत होने का झूठा दावा करती है, जबकि सच्चाई यह है कि साय सरकार गरीबो को आवास देने के नाम से धोखाधड़ी की है, जो भी आवास बने है और जो बन रहे है वो कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत हुए थे। साय सरकार…

Read More

रायगढ़ में डीजे डांस बना हिंसा की वजह, रात की शादी में खून-खराबा, डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप, रायगढ़ में हत्या के प्रयास का केस दर्ज, कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास में चार आरोपियों को भेजा जेल.

थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 213/2025 के तहत धारा 296, 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर की गई मामले की त्वरित विवेचना. रायगढ़. 10 मई 2025 : रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर पुरानी बस्ती में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चार युवकों ने तलवार और बेसबॉल स्टिक से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार…

Read More

भ्रष्टाचार या अकर्मण्यता? रिकॉर्ड गड़बड़ी और शासकीय योजनाओं में ढिलाई पर सीएमओ को तत्काल सस्पेंशन

कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई : कुम्हारी नगर पालिका के सीएमओ तत्काल प्रभाव से निलंबित उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण में पायी थी अव्यवस्था और अनुशासनहीनता, अपूर्ण दस्तावेजों, रिकॉर्ड संधारण और कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ को लगाई थी फटकार प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई थी असंतुष्टि, सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण की धीमी प्रगति से भी थे नाखुश रायपुर. 10 मई 2025 : उप मुख्यमंत्री तथा…

Read More

कुनकुरी में अवैध कबाड़ कारोबार का पर्दाफाश : कबाड़ से लदा ट्रक पकड़ाया, पुलिस कार्रवाई की आड़ में संरक्षण की बू?

कुनकुरी, 10 मई 2025 | छत्तीसगढ़ के कुनकुरी क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार की गूंज एक बार फिर तेज हो गई है। शुक्रवार को कुनकुरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम गिनाबहार में छापेमारी कर ओडिशा जा रहे लोहे के अवैध कबाड़ से लदे ट्रक (OD 16 B 7955) को जब्त किया है। ट्रक में करीब 10 टन पुराना लोहा, पंप और जनरेटर जैसे औद्योगिक सामान लोड किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक यह कबाड़ बिना किसी वैध दस्तावेज के लोड किया जा रहा था, जिसे छत्तीसगढ़…

Read More

रायगढ़ पुलिस की कार्यशाला : हत्या के प्रयास में साक्ष्य की चूक दिला सकती है आरोपी को राहत, ई-साक्ष्य और वीडियोग्राफी से मजबूत होगी विवेचना, रायगढ़ पुलिस ने कार्यशाला में की गहन समीक्षा.

रायगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष में “गंभीर चोट” और “हत्या के प्रयास” मामलों पर केंद्रित कार्यशाला, विवेचकों ने जानी ठोस साक्ष्य संकलन की बारीकियाँ. रायगढ़. 10 मई 2025 : रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार 10 मई 2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष में हत्या के प्रयास और गंभीर चोट से जुड़े मामलों पर केंद्रित विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस साप्ताहिक कार्यशाला में अनुभवी अधिकारियों द्वारा न्यायालयीन दृष्टांतों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया और यह बताया गया कि मजबूत साक्ष्य और प्रभावी विवेचना कैसे अभियुक्तों को कठोर सजा…

Read More

सुशासन की ओर एक और कदम : कुनकुरी नगर पंचायत में समाधान शिविर का सफल आयोजन

कुनकुरी, 10 मई 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पंचायत कुनकुरी में एक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर एक संवेदनशील और जनकल्याणकारी शासन का संदेश दिया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती उपस्थित रहे। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर में विभिन्न…

Read More

दुर्ग पुलिस का सघन अभियान : अवैध अप्रवासियों और किराएदारों की चेकिंग, 589 दस्तावेजों की जांच, भिलाई में अवैध रूप से रह रहे लोगों की जांच तेज, 154 व्यक्तियों के लिए तैयार हो रहा पुलिस डाटाबेस.

अवैध अप्रवासियों, बिना सूचना के रह रहे किराएदारों की चेकिंग, प्रातः शारदापारा छावनी, केएलसी खुर्सीपार एवं जोन-3 खुर्सीपार में पुलिस का व्यापक अभियान. 589 व्यक्तियों, इनके दस्तावेजों की जांच की गई, 154 व्यक्तियों के फिंगर–प्रिंट लेकर तैयार किया जा रहा है डाटाबेस दुर्ग. 10 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अप्रवासियों और बिना सूचना के रह रहे किराएदारों के विरूद्ध पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। 10 मई 2025 को प्रातः छावनी थाना क्षेत्र के शारदापारा, केएलसी खुर्सीपार एवं जोन-3 खुर्सीपार में लगभग 589 व्यक्तियों के दस्तावेजों…

Read More

राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा : राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हुए शामिल, एकता, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

समाज में संयम, शांति और सद्भावना बनाएं रखें-श्री डेका संकट की घड़ी में हमारी एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है:मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 10 मई 2025/ वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण परिस्थिति में सभी धर्मो, समाजों एवं सम्प्रदायों के बीच शांति, सौहार्द एवं एकजुटता के उद्देश्य से आज राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में सर्वधर्म सभा आयोजित की गई। सभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान…

Read More

सरकारी मुहर का फर्जी लेटरहेड, भारत के राज्य चिह्न का गलत इस्तेमाल! : जशपुर में बड़ा खुलासा, मनीहार साय लकड़ा को नोटिस, 3 दिन में नहीं दिया जवाब तो होगी FIR

जशपुर, 10 मई 2025/ कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला-जशपुर के द्वारा मनीहार साय लकड़ा, पिता अमर साय लकड़ा, ग्राम तिरसोंठ, तहसील पत्थलगांव, जिला जशपुर छत्तीसगढ़ को भारत का राज्य संप्रतीक (अनुचित प्रयोग प्रतिषेध) अधिनियम, 2005 के संबंध में। लेख है कि आपके सूचना पत्र कमांक 01/25 दिनांक 05/05/25 हेतु भारत के राज्य संप्रतीक मुद्रित लेटरहेड का प्रयोग किया गया है। सूचना पत्र की छायाप्रति संलग्न है। भारत का राज्य संप्रतीक (अनुचित प्रयोग प्रतिषेध) अधिनियम, 2005 के तहत यह अधिनियमित है- धारा 3. तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि में किसी…

Read More

नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : मादक पदार्थ गांजा बेचते हुए पकड़ी गई महिला, एक्टीवा से 1.2 किलोग्राम गांजा बरामद, महिला आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल.

आरोपियां अकुला मीना उर्फ कर्री उर्फ सुनीता निवासी सडक 11 जोन 01 कैनाल रोड छावनी मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपिया से 1.200 कि.ग्रा. कीमत लगभग 10,000/- रूपये एवं एक नीले रंग की एक्टीवा क्रमांक GC 07 CH 2876 कीमत करीबन 50,000/- रूपये जुमला कीमत 60,000/- रूपये बरामद. दुर्ग. 10 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला आरोपी को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला एक नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी में…

Read More