मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ में पंजीयन की 10 क्रांति का शुभारंभ

रायपुर 3 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंजीयन की 10 क्रांति के अंतर्गत रजिस्ट्री प्रक्रिया में टेक्नोलॉजी आधारित दस नवाचारों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, एवं राज्य शासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारीगण, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं क्रेडाई के प्रतिनिधिगण, पंजीयन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं रजिस्ट्री के पक्षकारगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार…

Read More

संवाद और समाधान का सेतु : सुशासन तिहार

▪ नसीम अहमद खान, उप संचालक, जनसंपर्क रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चल रहा सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक तीन चरणों में आयोजित यह अभियान पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिसका उद्देश्य शासन को जन-केंद्रित बनाना, जन सरोकार, जन विश्वास को मजबूत करना और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करना है।…

Read More

जांजगीर-चांपा : गांजा तस्करी मामले में युवक और किशोर धराए, आरोपियों के विरुद्ध धारा 20B, NDPS ACT के तहत की गई कार्यवाही, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी – गोपाल कृष्ण यादव उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं. 18 हसवा बलौदा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार, प्रकरण में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल, जिसके विरुद्ध धारा 20B, NDPS ACT में विधिवत कार्यवाही कर किशोर न्यायालय में किया गया पेश, जांजगीर-चाम्पा. 03 मई 2025 : जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम गोविंदा से गांजा तस्करी में लिप्त दो व्यक्तियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से कुल 7 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का किया औचक निरीक्षण : निर्माणाधीन ओवरब्रिज और सड़क का लिया जायजा, निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता की ली जानकारी

विशाखापट्टनम बंदरगाह तक जाने वाली राज्य के हित में यह अहम परियोजना, आर्थिक गलियारे के रूप में छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए महत्वाकांक्षी सड़क – श्री अरुण साव रायपुर. 3 मई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर से कांकेर जाते समय अभनपुर में निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभनपुर में ओवरब्रिज निर्माण की प्रगति का अवलोकन किया। श्री साव ने वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से ओवरब्रिज निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न : आमजन के हित में करें स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

रायपुर, 03 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो और उन्हें अपने घर के आस पास ही अच्छा इलाज मिले। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायपुर सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं  की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पोर्टल से आनलाइन नवीनीकरण सुविधा का किया शुभारंभ

अब फार्मासिस्ट अपने पंजीयन का भी कर सकेंगे ऑनलाइन नवीनीकरण, राज्य के 35 हजार से अधिक फार्मासिस्टों को मिलेगा लाभ डाक के माध्यम नवीनीकृत पंजीयन प्रमाण पत्र पहुंचेगा फार्मासिस्ट के घर, नवीनीकरण के लिए नहीं आना होगा रायपुर रायपुर, 03 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के आनलाइन फार्मासिस्ट नवीनीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। अभी तक फार्मेसी संस्थानों से उत्तीर्ण होकर छात्र छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पोर्टल के माध्यम से आनलाइन पंजीयन करा…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों की बैठक लेकर की विकास कार्यों की समीक्षा : कहा- गंभीरता से करें लोगों की समस्याओं का निराकरण

रायपुर. 3 मई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज कांकेर जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि सुशासन तिहार सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत 5 मई से आम जनता की समस्याओं व मांगों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। सांसद श्री भोजराज नाग और विधायक श्री आशाराम नेताम भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कांकेर के…

Read More

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रजिस्ट्री से संबंधित 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया

लागू किए गए रिफॉर्म्स से आम जनता को मिलेगी राहत ऑफलाईन व्यवस्था को बंद कर ऑनलाईन व्यवस्था प्रारंभ होने से भ्रष्टाचार की सम्भावना हो रही है खत्म जमीन की फर्जी खरीदी-बिक्री और धोखाधड़ी पर लगेगी रोक:घर बैठे रजिस्ट्री के साथ साथ ही होगा नामांतरण डिजी लाकर और डिजीडाक आम आदमी के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम आटो डीड जनरेशन से पक्षकार को दस्तावेज बनाने, स्टांप खरीदने, एप्वाइंटमेंट लेने तथा पंजीयन प्रस्तुत करने नही लगाने पड़ेंगे चक्कर रायपुर 03 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार में 10…

Read More

फर्जी दस्तावेज़ रैकेट का भंडाफोड़ : हिंदू नाम और छत्तीसगढ़ का पता बना शासन को धोखा देने की साजिश,पश्चिम बंगाल निवासी की करतूत उजागर, शासन को धोखा देने की कोशिश में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी द्वारा च्वाईस सेंटर संचालक आरोपी से अपना अलग पता एवं जाति बदल कर बनवाया गया था फर्जी पेन कार्ड एवं आधार कार्ड. कोटमीसोनार के सरपंच की सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी एवं उनके सहयोगी फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले च्वाईस सेंटर के संचालक के विरुद्ध की गई त्वरित कार्यवाही. जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा घटना को दृष्टिगत रखते हुए अभियान चलाकर जिले के होटल/ढाबा की चेकिंग की जा रही है एवं संदिग्ध व्यक्तियों…

Read More

भू-अधिग्रहण से प्रभावित 86 युवाओं को मिला रोजगार : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

रायपुर, 3 मई 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के जरही कपसरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत भू-अधिग्रहण से प्रभावित स्थानीय 86 युवाओं को महामाया खदान के अंतर्गत रोजगार स्वीकृति पत्र वितरित किया। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भू-अधिग्रहण प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने भविष्य…

Read More