कटंगडीह जंगल में घरघोड़ा पुलिस ने की जुआ रेड कार्रवाई : जुआ खेलते छः आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, ₹1.24 लाख नगद बरामद.

जुआरियों पर जुआ एक्ट के साथ की गई प्रतिबंधक कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 अगस्त / कल दिनांक 24 अगस्त 2024 को घरघोड़ा टीआई अमित कुमार तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कटंगडीह के जंगल में मेन रोड किनारे कुछ लोग हार-जीत के नाम पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीआई अमित कुमार तिवारी ने हमराह स्टॉफ और गवाहों के साथ ग्राम कटंगडीह की ओर रवाना होकर घेराबंदी की। पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने में सफल रहे,…

Read More

ड्रंक एंड ड्राइव : तीन ट्रेलर चालकों पर दस-दस हजार रुपये का हुआ जुर्माना.

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 अगस्त / सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर पुलिस द्वारा तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 23 अगस्त 2024 को घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर कंचनपुर चौक के पास घरघोड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन ट्रेलर वाहन चालकों को शराब पी कर वाहन चलाते हुए पकड़ा, जिनके विरुद्ध कल इस्तगाशा धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत तैयार कर…

Read More

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने किया थाना कोतरारोड़ का वार्षिक निरीक्षण : वृक्षारोपण में भी हुए सहभागी….!

लंबित मामलों और जब्ती माल, शिकायतों के निराकरण के लिए थाना प्रभारी को दिए आवश्यक निर्देश. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 24 अगस्त / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने 24 अगस्त 2024 को थाना कोतरारोड़ का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, मालखाना, सीसीटीएनएस, हवालात, रिकॉर्ड रूम और सीसीटीवी की बारीकी से जांच की। उन्होंने लंबित मामलों और जब्ती माल, शिकायतों के निराकरण के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने सभी थाने के कर्मचारियों से…

Read More

कोतवाली पुलिस की सजगता : केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पर भटकते मिले बालक को पुलिस की तत्परता ने मिलाया परिवार से

बिना किसी को सूचित किए बंबई, महाराष्ट्र में काम करने के लिए निकला था घर से, कोतवाली ने सुरक्षित सौंपा माता-पिता को. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 24 अगस्त / संध्याकालीन पैदल गश्त के दौरान 23 अगस्त को थाना सिटी की पुलिस को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास एक नाबालिग बालक मिला। पुलिस स्टॉफ ने उसे सुरक्षित थाने लाकर पूछताछ की, जिससे पता चला कि वह बालक चरखापारा, चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ का निवासी है। किशोर ने बताया कि वह बिना किसी को सूचित किए बंबई, महाराष्ट्र में काम करने…

Read More

शादी के वादे में धोखे का खेल : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, धरमजयगढ़ पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को घरघोड़ा में दबिश देकर पकडा.

पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध के 24 घंटे के भीतर आरोपित को भेजा जेल. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 अगस्त / थाना धरमजयगढ़ में 23 अगस्त को स्थानीय युवती द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसके गांव में प्रफुल्ल दास महंत (22 वर्ष), ग्राम पुस्लदा थाना घरघोड़ा, घूमने आया था। उसी समय दोनों के बीच परिचय हुआ और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। 27 नवंबर 2022 को प्रफुल्ल दास महंत ने युवती को कॉल कर घर के बाहर बुलाया और शादी का…

Read More

तमनार पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कसा शिकंजा : 45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.

दोनों प्रकरणों में पुलिस ने धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध किया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़,   25 अगस्त / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर तमनार पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध अभियान स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत 23 अगस्त 2024 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में कई गांवों में अवैध शराब को लेकर छापेमारी की गई। इस दौरान दो स्थानों से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

Read More

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने दिए सफलता के मंत्र : अग्निवीर अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग का किया निरीक्षण, सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित.

प्रशिक्षण सिर्फ शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए नहीं, बल्कि देशसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 अगस्त / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने आज सुबह 6 वीं बटालियन उर्दना का दौरा किया, जहां उन्होंने अग्निवीर अभ्यर्थियों की चल रही ट्रेनिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते हुए प्रशिक्षण में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ ट्रेनिंग जारी…

Read More

साय सरकार का सुशासन और पारदर्शिता के लिए एक और बड़ा कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-आफिस प्रणाली, स्वागतम पोर्टल और मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाईन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश देने संबंधी फाइल का अनुमोदन कर ई-ऑफिस प्रणाली का किया शुभारंभ शासकीय कामकाज को पारदर्शी बनाने और व्यवस्थित करने ई-आफिस प्रणाली की शुरुआत मंत्रालय में आमजनों के सुगम प्रवेश के लिए स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 अगस्त/ छत्तीसगढ़ में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने के लिए सभी क्षेत्रों में आईटी का व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल शुरू हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

Read More

RAIGARH CRIME : पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ व्यक्ति की हत्या का मामला : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 21 अगस्त / थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के जेओन प्लांट कर्मी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक जयसिंह मेश्राम (उम्र 58 वर्ष) निवासी आमगांव, थाना पेंड्रा, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़, जो पिछले एक वर्ष से जेओन प्लांट में फर्नीस हेल्फर के पद पर कार्यरत था, की हत्या के आरोप में उनके साथी बिलीयम भगत (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। घटना 19 अगस्त 2024 की है, जब जयसिंह मेश्राम और बिलीयम भगत शाम 4:00 बजे तुमीडीह बाजार से लौट रहे…

Read More

जागरूकता कार्यक्रम : महिला रक्षा टीम ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला अपराध, सुरक्षित यातायात और मोबाइल के दुष्प्रभावों पर दी विशेष जानकारी.

बच्चों के साथ बातचीत कर जिज्ञासाओं का किया समाधान और पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112 की दी जानकारी. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 21 अगस्त / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में कल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पटेलपाली में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक मंजु मिश्रा द्वारा छात्रों को “गुड टच-बैड टच” की अवधारणा को डेमो देकर समझाया गया, जिससे वे अपने व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारों को समझ सकें। इसके साथ ही महिला संबंधी अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाने जानकारी दी…

Read More