समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने जिले में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए आज कलेक्टोरेट परिसर से चार एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर विकासखंड डोंगरगांव और डोंगरगढ़ के स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि कोविड 19 की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए शासन पूरी तरह सतर्क एवं सजग है। खनिज न्यास…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
लोढ़ाझर आंगनबाड़ी केन्द्र में रागी लड्डू वितरण कार्यक्रम का कलेक्टर के हाथों हुआ शुभारंभ
जिले में रागी से सेहत की नींव होगी मजबूत, 5 विकासखण्डों में प्रारंभ हुआ कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोरायगढ़, रागी के पोषक गुणों से जिले में बच्चों व गर्भवती महिलाओं की सेहत संवारने की शुरूआत आज जिले में कर दी गई। कलेक्टर भीम सिंह ने लोढ़ाझर आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को रागी लड्डू खिलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रागी के पौष्टिक खुबियों का उपयोग अब जिले में चल रहे कुपोषण मुक्ति अभियान में करने की शुरूआत हो रही है। रागी को मेन्यू में शामिल…
Read Moreगौण खनिज का अवैध परिवहन करते चार वाहन जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल द्वारा रविवार 12 और बुधवार 15 सितंबर को जिले के आमागुड़ा, चुड़ीगुड़ा, टाकरागुड़ा एवं फरसागुड़ा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौण खनिज मिट्टी ईट के लिए एक वाहन और चूना पत्थर के लिए तीन वाहन पर अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध खनिज का अवैध परिवहन प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें एक अपंजीकृत ट्रैक्टर, दो टिप्पर सीजी 17 एच…
Read Moreथाना कुनकुरी एवं थाना आस्ता की पुलिस टीम एसपी के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से हुई पुरस्कृत
थाना आस्ता के प्रकरण में अंधे कत्ल की गुत्थी 48 घण्टे के भीतर पुलिस टीम द्वारा सुलझाने पर तथा थाना कुनकुरी के प्रकरण में चोरी गई लगभग 5 लाख रूपये की सोने चांदी के जेवरात बरामद करते हुए आरोपी अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजने में पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा ‘‘प्रशस्ति पत्र’’ एवं ‘‘नगद ईनाम’’ से पुरस्कृत किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर थाना आस्ता जिला जशपुर के अपराध क्रमांक 33/21 धारा 302, 34 भा.द.वि. के प्रकरण में अंधे कत्ल की गुत्थी 48 घण्टे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी…
Read Moreजशपुर जिले के 8 पुलिस थानों के महिला डेक्स प्रभारियों को एसपी ने सौंपी स्कूटर की चाबी
महिला पुलिस स्टाफ की कार्यकुशलता एवं कार्य में आएगी तेजी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जिला जशपुर के 8 थानों के महिला डेक्स में कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए कार्यालयीन कार्य के लिए बुधवार 15 सितम्बर को 8 नग टीवीएस जुपिटर स्कूटर वाहन उपलब्ध कराया गया, जिसमें थाना जशपुर, कुनकुरी, दुलदुला, कांसाबेल, पत्थलगांव, नारायणपुर, बगीचा, तपकरा के महिला डेक्स में कार्यरत महिला स्टाफ को पुलिस थाना कुनकुरी में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सभी महिलाओं प्रभारियो को वाहन की चाबी सौंपी गई। पुलिस…
Read Moreअवैध रूप से रोड किनारे रखे 2 ट्रैक्टर बाक्साईट पत्थर को चौकी सोनक्यारी पुलिस ने जप्त कर खनिज विभाग को सूचित किया
बाक्साईट पत्थर के संबंध में पुलिस चौकी सोनक्यारी में धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत जप्ती की कार्यवाही की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोजशपुर, मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.09.2021 को ग्राम भ्रमण दौरान चौकी प्रभारी सोनक्यारी को मुखबीर से सूचना मिली कि हर्रापाठ (बरपाठ) रोड के किनारे अवैध रूप से बाक्साईट पत्थर लगभग 2 ट्रैक्टर खोदकर रखा हुआ है, इस सूचना पर तस्दीक हेतु तत्काल मौके पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह जयंत कुजूर के साथ मौका पर जाकर निरीक्षण करने पर उक्त सूचना सही पाया गया। अज्ञात व्यक्ति…
Read Moreलालबाग मैदान में सुविधाओं के विकास पर खिलाड़ियों से कलेक्टर ने की चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, लालबाग मैदान में प्रतिदिन खेलने वाले खिलाड़ियों से मैदान में खेल सुविधाओं के विकास के सम्बंध में कलेक्टर रजत बंसल ने चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि लालबाग मैदान का उपयोग मल्टीएक्टिविटी के रूप में किया जाता है। खेलकूद की गतिविधि के अलावा राष्ट्रीय पर्व का आयोजन, गणमान्य जनप्रतिनिधियों का सभाओं सहित विभिन्न धार्मिक पर्व का आयोजन भी इस मैदान में किया जाता है। मैदान की सुरक्षा और खेल प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए प्रशासन हमेशा आगे रहा है। इसीलिए हाईमास्क लाइट लगवाया गया है…
Read Moreग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव ने छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मंजूरी देने सीएम ने कहा ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में किया गया विस्तृत विचार-विमर्श ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ को उपलब्ध कराए जाएं और अधिक संसाधन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लगभग चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मंजूरी देने और ग्रामीण…
Read Moreअभियंता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, देश के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को भारत देश में प्रतिवर्ष 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहर के लालबाग क्षेत्र में स्थित अभियंता चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीएल टेकाम, अधीक्षण अभियंता सीजीआरआरडीए केआर शास्त्री, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग जीआर रावटे सहित सभी निर्माण विभागों के वरिष्ठ और अन्य अधिकारी,…
Read Moreअभियंता दिवस पर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, अभियंता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।…
Read More