Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • प्राण घातक गंभीर चोट पहुंचाने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार : कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

    प्राण घातक गंभीर चोट पहुंचाने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार : कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 12 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारका दास वैष्णव द्वारा थाना गिधपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 10 नवंबर 2024 को सुबह 11:30 बजे के लगभग आरोपी विजय दास वैष्णव द्वारा दुकान खोलने से मना करने के बाद भी नहीं मान रहे हो, तुम्हारे कारण मेरा दुकान नहीं चल रहा है, कहते हुए मुर्गा काटने का स्टील के कत्ता से वार कर मेरी पत्नी को चोट पहुंचाया गया है, जिससे मेरी पत्नी के सिर में गंभीर चोटे आई है तथा उसके दोनों हांथ-हथेली में भी गंभीर चोटे आई हैं। गंभीर रूप से चोट आने से मेरी पत्नी लहूलुहान होकर, बेहोश होकर वहीं पर गिर गई, घटना के पश्चात आरोपी वहां से भाग गया।

    इस रिपोर्ट पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 138/2024 धारा 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना गिधपुरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय दास वैष्णव को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा एवं प्रार्थी पक्ष के दुकान खोलने से स्वयं का दुकान नहीं चलने संबंधी बात को लेकर आवेश में आकर प्रार्थी की पत्नी पर हमला कर उसे प्राण घातक चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी को दिनांक 10 नवंबर 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।

  • यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा ऑटो चालकों एवं ई-रिक्शा वाहन चालकों की बैठक की गई आयोजित : सभी ऑटो ई-रिक्शा वाहनों में सुरक्षा संबंधी उपकरण, मेडिकल किट, रेडियम रिफ्लेक्टर टेप को अनिवार्य रूप से रखने का दिया गया निर्देश.

    यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा ऑटो चालकों एवं ई-रिक्शा वाहन चालकों की बैठक की गई आयोजित : सभी ऑटो ई-रिक्शा वाहनों में सुरक्षा संबंधी उपकरण, मेडिकल किट, रेडियम रिफ्लेक्टर टेप को अनिवार्य रूप से रखने का दिया गया निर्देश.

    अंबिकापुर. जिले में यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के प्रमुख व्यवसायिक मार्गों में यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने एवं आम नागरिकों को जाम मुक्त यातायात की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) द्वारा ऑटो वाहन चालकों सहित ई-रिक्शा वाहन चालकों की बैठक आयोजित कर यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में कल दिनांक 10 नवंबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार के नेतृत्व में रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में ऑटो चालक संघ एवं ई-रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारियों व वाहन चालकों की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को आम नागरिकों से मधुर व्यवहार कर निर्धारित शुल्क लेने की समझाईस दी गई, ऑटो ई-रिक्शा चालकों को वाहन को रोड़ के किनारे बेतरतीब न खड़े करने एवं निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन को पार्क करने हेतु बताया गया तथा सवारियों को चौक के पहले या बाद में उतारने को बताया गया, ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहन चालकों को बिना वर्दी व नेम प्लेट के वाहन नहीं चलाने, किसी भी प्रकार के नशीला प्रदार्थ का सेवन कर वाहन नहीं चलाने हेतु सख्त समझाईस दिया गया। वाहन में ड्रायवर सीट के बगल में तथा क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने हतु निर्देशित किया गया, साथ ही नाबालिकों को वाहन चलाने नहीं देने की समझाईस दी गई। वाहन चालकों को वाहन चालन हेतु समस्त आवश्यक दस्तावेजों को साथ में रखने को बताया गया, सभी ऑटो ई-रिक्शा चालकों का यातायात शाखा अम्बिकापुर में रजिस्ट्रेशन फार्म भरकर जमा करना एवं वाहन को यूनिक नंबर प्राप्त करना आवश्यक होगा। वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिये समय सीमा निर्धारित की जाएगी, उसके पश्चात् बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही किया जाना बताया गया। सभी ऑटो ई-रिक्शा वाहनों में सुरक्षा संबंधी उपकरण, मेडिकल किट, रेडियम रिफ्लेक्टर टेप को अनिवार्य रूप से रखने की समझाईस दी गई, वाहन चालकों को सभी ऑटो, ई-रिक्शा वाहनों में रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ-साथ वाहन स्वामी, वाहन चालक का नाम व मोबाईल नंबर अंकित किया जाना आवश्यक होने की जानकारी दी गई एवं सभी ऑटो/ई-रिक्शा चालक संघ के द्वारा वाहन चलने हेतु रूट व किराया निर्धारित करने हेतु समझाईस दी गई।

  • सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति पर की गई कार्यवाही : मामले के आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही.

    सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति पर की गई कार्यवाही : मामले के आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही.

    अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आम नागरिकों में क्षोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में कल दिनांक 10 नवंबर को थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई हैं, साथ ही थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री के मामले में 01 प्रकरण दर्ज कर 02 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

    थाना मणीपुर पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति लक्ष्मीपुर पीताम्बर पेट्रोल पम्प के पास मेन रोड़ आम जगह में शराब का सेवन कर रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर पहुंच कर देखा गया कि मौक़े पर 01 व्यक्ति को आम जगह पर शराब का सेवन करते पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना नाम कुलपत निर्मलकर उम्र 30 वर्ष साकिन बिल्हा बिलासपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना मणीपुर में 36(च) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही थाना लखनपुर द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में कार्यवाही करते हुए दशरथ विश्वकर्मा उम्र 52 वर्ष साकिन कुंवरपुर लखनपुर के कब्जे से कुल 02 लीटर अवैध महुआ शराब कुल कीमत 200/- रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(1)क आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

  • श्री श्याम बाबा का मनाया जाएगा कल भव्य जन्म दिवस : जशपुर की पावन भूमि से बाबा को मीठे-मीठे भजनों से लगाई जायेगी अरदास !

    श्री श्याम बाबा का मनाया जाएगा कल भव्य जन्म दिवस : जशपुर की पावन भूमि से बाबा को मीठे-मीठे भजनों से लगाई जायेगी अरदास !

    जशपुर, 11 नवंबर / आदरणीय भक्तगणों आप सभी को जय श्री श्याम ! जैसा कि आप सभी को विदित होगा कि श्री श्याम प्रभु का जन्म उत्सव 12 नवंबर को है, सभी जशपुर वासियों की हार्दिक इच्छा पर कल 12 नवंबर को जशपुर की पावन भूमि पर बाबा श्याम का भव्य जन्म दिवस मनाकर सभी जशपुर में निवासरत जनों की खुशहाली के लिए बाबा को मीठे-मीठे भजनों से अरदास लगाए जाने का मन में निर्णय हुआ है।

  • नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित !

    नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित !

    जशपुर, 11 नवम्बर / कृषि विज्ञान केंद्र, पाहंदा,  जिला-दुर्ग‌ में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम), क्षेत्रीय कार्यालय – रायपुर द्धारा एक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. विजय जैन (कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख) ने उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मिट्टी परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी साझा की। कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि विशेषज्ञ श्री ईश्वरी कुमार साहू ने जैविक खाद जैसे पीएसबी कल्चर, एजोटोबैक्टर, राइजोबियम कल्चर, कम्पोस्ट, सिटी कम्पोस्ट के महत्व एवं उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    श्री श्रवण कुमार भगत (क्षेत्रीय प्रभारी, रायपुर,नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड) ने पीएसबी कल्चर एवं सल्फर के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं साथ ही कम्पनी के अन्य उत्पादों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी साझा की। इस किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में दुर्ग, पाटन और रायपुर के किसान, कृषि विज्ञान केंद्र, पाहंदा के कर्मचारी और नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के कर्मचारी सहित लगभग 63 लोग उपस्थित थे। श्री चंदन कुमार हुई (जिला प्रभारी, रायपुर, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड) ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में किसानों को बेंटोनाइट सल्फर एवं पीएसबी कल्चर निःशुल्क वितरित किया गया। अंत में किसानों का आभार श्री कमल नारायण वर्मा (कृषि विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, पाहंदा) द्वारा किया गया।

  • सूरजपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान : शराब पी कर वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 150 वाहन चालकों के विरूद्ध हुई एमव्ही एक्ट की कार्यवाही…63400/- रूपये वसूल किया गया समन शुल्क.

    सूरजपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान : शराब पी कर वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 150 वाहन चालकों के विरूद्ध हुई एमव्ही एक्ट की कार्यवाही…63400/- रूपये वसूल किया गया समन शुल्क.

    सूरजपुर,11 नवंबर / शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना-चौकी प्रभारियों को सड़क दुर्घटना न हो इसे ध्यान में रखते हुए शराब पी कर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिसके बाद से ही पुलिस की सख्ती देखी जा रही है और पुलिस अलग-अलग समय में योजनाबद्ध तरीके से वाहन चेकिंग का अभियान चला रही है।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा शराब पी कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध इस अभियान में रविवार 10 नवम्बर 2024 को 2000 लोगों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने छोटे-बड़े सभी वाहनों को रोक कर वाहन चालक शराब का सेवन किए है या नहीं, उसकी जांच ब्रेथ एनालाइजर से किया, हालांकि कोई भी वाहन चालक शराब के नशे में नहीं पाया गया। इस चेकिंग अभियान में 150 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीटबेल्ट, दो पहिया वाहन में तीन सवारी व बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर 63400/- रूपये का समन शुल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया गया है। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई।

  • चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता से बची एक जान, पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को डॉयल 112 स्टॉफ ने उतारा सुरक्षित.

    चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता से बची एक जान, पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को डॉयल 112 स्टॉफ ने उतारा सुरक्षित.

    रायगढ़, 11 नवंबर / आज सुबह करीब 8:00 बजे चक्रधरनगर थाने के डायल 112 को एक आत्महत्या के प्रयास की सूचना (इंवेट) मिली, जिसमें बताया गया कि ग्राम गोपालपुर में एक व्यक्ति फांसी लगाने की कोशिश में पेड़ पर चढ़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक शैलेंद्र पैंकरा और वाहन चालक विशाल आवड़े तुरंत गोपालपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे, जहां बरगद के पेड़ पर गांव का 56 वर्षीय हरिशंकर सिदार चढ़ा हुआ मिला।

    स्थानीय सरपंच ने पुलिस को जानकारी दी कि हरिशंकर का पत्नी और बच्चों से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसके चलते उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। इस विवाद के बाद हरिशंकर आज सुबह रस्सी लेकर पेड़ पर फांसी लगाने की मंशा से चढ़ गया और किसी के रोकने पर गाली-गलौच करने लगा। स्थिति को देखते हुए आरक्षक शैलेंद्र ने थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को सूचित किया। थाना प्रभारी के निर्देश पर सीढ़ी और बस की व्यवस्था की गई, जिससे हरिशंकर को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

  • कोतरारोड पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान : एक महिला सहित पाँच आरोपी गिरफ्तार… आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

    कोतरारोड पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान : एक महिला सहित पाँच आरोपी गिरफ्तार… आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

    रायगढ़, 11 नवंबर / कोतरारोड थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर कोतरारोड थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने आज सुबह थाने की विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने ग्राम खैरपुर, छिंदटिकरा, धनागर, कुर्मापाली, गोदामडिपा और कलमी गांव में शराब रेड अभियान चलाया। टीम ने पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संदेहियों के घरों में दबिश दी और अवैध शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    अलग-अलग गांवों में की गई कार्यवाही में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब और देसी प्लेन शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी धीरज कुमार सारथी निवासी धनागर से 10 पाव देशी प्लेन शराब, लक्ष्मी प्रसाद सतनामी निवासी कलमी से 7 लीटर महुआ शराब, महिला आरोपी फूल बाई सारथी से डेढ़ लीटर महुआ शराब, रामचरण चौहान से 2 लीटर महुआ शराब और भगत लोहार से 01 लीटर महुआ शराब जब्त की। आरोपियों से कुल 14 लीटर अवैध शराब की जप्ती की गई है, जिन पर धारा 34(1), धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी है कि भविष्य में शराब बेचने की कोशिश की गई, तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस रेड में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, शंकर कालो, बाबूलाल पटेल और आरक्षक चंद्रेश पांडे, प्रवीण काठे, अखिलेश कुशवाहा, विकास कुजूर, टिकेश्वर यादव, शिवा प्रधान, महिला आरक्षक प्रमिला महंत, श्यामा सिदार के साथ थाना जूटमिल एवं साइबर सेल स्टॉफ सम्मिलित थे।

    1. लक्ष्मी प्रसाद सतनामी, पिता घासी राम सतनामी, उम्र 36 वर्ष, निवासी कलमी, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़, 2. भगत राम लोहार, पिता जय सिंह लोहार, उम्र 56 वर्ष, निवासी खैरपुर, थाना कोतरारोड़, 3. रामचरण चौहान, पिता भूखा चौहान, उम्र 68 वर्ष, निवासी कौंवाताल, थाना कोतरारोड़, 4. धीरज कुमार सारथी, पिता उत्तम प्रसाद सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी धनागर, थाना कोतरारोड़, 5. फूलबाई, पति कालूराम सारथी, उम्र 48 वर्ष, निवासी धनागर, थाना कोतरारोड़

  • महिला स्वयं सहायता समूह से लोन की राशि लेकर किश्त नहीं भरते हुए टालमटोल कर धोखाधड़ी करने के मामले में सरगुजा पुलिस की कार्यवाही : आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    महिला स्वयं सहायता समूह से लोन की राशि लेकर किश्त नहीं भरते हुए टालमटोल कर धोखाधड़ी करने के मामले में सरगुजा पुलिस की कार्यवाही : आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    अंबिकापुर, 11 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि आवेदिकागण अन्नपूर्णा फाईनेंस प्राइवेट लिमिटेड स्वयं सहायता समुह के सदस्य आरती एवं अन्य द्वारा जन-चौपाल में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई कि स्वतंत्र माइक्रो फाईनेन्स प्रा.लि. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संतोष उर्फ राजू सोनी उम्र 45 साल साकिन दरिमा थाना दरिमा द्वारा लोन की राशि पर ब्याज देने की बात कह कर लालच देकर कुल 06 लाख 43 हजार रुपये लोन लिया था। आरोपी वर्तमान में लोन लेकर किश्त में पैसा देना बंद कर दिया हैं और छलपूर्वक टालमटोल कर रहा है। जिसकी जांच पर प्रार्थी गवाहों के कथन एवं दस्तावेज के अवलोकन पर प्रथम दृष्टया सदर धारा का अपराध होना पाये जाने पर दिनांक 29 अगस्त 2024 को थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 205/24 धारा 420 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान आरोपी संतोष उर्फ राजू सोनी उम्र 45 साल साकिन दरीमा थाना दरीमा द्वारा कुल रकम में से 04 लाख 55 हजार 132 रुपये का छलपूर्वक भुगतान नहीं करना पाया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु सतत प्रयास किये जा रहे थे, पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु मुखबीर तैनात किये गये थे। मुखबीर की सूचना पर फरार आरोपी को रेड कर पकड़ा गया। पुछताछ करने पर उक्त रकम प्राप्त कर व्यवसाय में एवं खाने-पीने में खर्च करना बताया हैं तथा पेपर के जरिये पैसा पटाने पर रोक होने की जानकारी होना बताकर पैसा वापस करने से इंकार करना बताया। आरोपी के कब्जे से पेपर कतरन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया हैं। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।

  • सरगुजा : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले युवक पर पुलिस की कार्यवाही…आर्म्स एक्ट के अंतर्गत किया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    सरगुजा : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले युवक पर पुलिस की कार्यवाही…आर्म्स एक्ट के अंतर्गत किया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    अम्बिकापुर, 11 नवंबर / सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आसामाजिक तत्वों एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर लगातार धर पकड़ की जा रही हैं।  इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 09 नवंबर 2024 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि बौरीपारा महादेव गली मेन रोड़ सार्वजानिक स्थान में एक व्यक्ति लोहे की तलवार लेकर लहराते हुए रास्ते में आने जाने वाले एवं मोहल्ले के लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है।

    सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मौक़े पर पहुंच कर उक्त संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड़ कर आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का तलवार जप्त कर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम सूरज साव उम्र 24 वर्ष साकिन खैरबार अम्बिकापुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर सार्वजानिक स्थान पर तलवार रखकर लहराते हुए आम नागरिकों को भयभीत करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 789/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।