थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मारवाड़ी कब्रिस्तान बूढ़ा तालाब पास आरोपी को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ.
एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही.
आरोपी रविराज पाण्डेय के कब्जे से 04.500 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त, जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 45,000/- रूपये.
आरोपी रविराज पाण्डेय के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 07/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध.
रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थों सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे की तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 14 जनवरी 2025 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मारवाड़ी कब्रिस्तान बूढ़ा तालाब के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रविराज पाण्डेय निवासी कैलाशपुरी कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर आरोपी रविराज पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 किलो 500 ग्राम गांजा कीमत लगभग 45,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 07/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्रधान आरक्षक अनुप मिश्रा, आरक्षक प्रदीप साहू, आरक्षक राजकुमार देवांगन तथा थाना कोतवाली से सहायक उपनिरीक्षक शिव शंकर दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
क्रिकेट मैच में सट्टा लगाकर लाखों करोडों का दाँव लगाने सहित अवैध धन के आदान प्रदान हेतु फर्जी खाता खोलवाकर आपराधिक षड़यंत्र कारित करने के मामले में 04 आरोपियों को पकड़ने में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, आरोपियों से 73 नग मोबाइल सहित 154100/- रुपये नगद, कुल अनुमानित मशरुका 20 लाख रुपये किया गया बरामद.
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में की गई सम्पूर्ण कार्यवाही, नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया पुलिस टीम का नेतृत्व, पुलिस टीम द्वारा मौक़े से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही.
आरोपियों द्वारा रूम में ऑफिस बनाकर टीवी सेट-अप लगाकर रुपये पैसे का दाँव लगाकर क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा का खेल खेलवाने की सूचना प्राप्त होने पर की गई कार्यवाही.
आरोपियों के कब्जे से 234 नग एटीएम कार्ड, सिम 77 नग, चेकबुक 78 नग, पासबुक 81 नग, बार कोड स्कैनर 08 नग, अलग-अलग व्यक्तियों का मूल आधार कार्ड 13 नग व पेन कार्ड की छायाप्रति 04 नग, आधार कार्ड की छायाप्रति 04 नग, विभिन्न बैंकों में जमा किये रकम की जमा पावती 07 नग, सुपूर्दनामा आदेश की छायाप्रति 01 प्रति, निकासी पर्ची भरा फार्म 01 प्रति, आनलाईन सट्टा-पट्टी का बही खाता रजिस्टर में लिखा 22 नग, एलईडी टीव्ही मय रिमोट, वायर, जियों कम्पनी का वाई-फाई, सेट-अप बाक्स, 01 सेट, प्लास्टिक का टेबल 01 नग, प्लास्टिक कुर्सी 02 नग, प्लास्टिक का स्टुल 02 नग, किया गया बरामद.
आरोपियों से जप्त मोबाइल में लेन-देन सम्बन्धी सट्टा खेलने एवं खिलाने के साक्ष्य मिलने पर एवं सट्टा में हार-जीत का लेखा-जोखा रखने हेतु प्रयोग किये गए रजिस्टरों से पुष्टि होने पर सटोरियों के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही.
आरोपियों द्वारा सट्टा से प्राप्त रकम को इधर-उधर करने कई व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड का प्रयोग कर फर्जी खाता खुलवाकर लगातार कारित की जा रही थी घटना.
मामले में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनका पता तलाश किया जा रहा हैं, जल्द ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायगा.
अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में / मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 13 जनवरी 2025 को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सरगुजा साइकल स्टोर के सामने सुधीर गुप्ता अपने घर के कमरे में ऑफिस बनाकर टीवी सेट-अप लगाकर क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा का खेल पैसा रूपया का दाँव लगाकर खेलवा रहा हैं। इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) द्वारा अवैध जुआ सट्टा के मामले में पुलिस टीम को सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये।
इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सूचना पर मौक़े पर रेड कार्यवाही करने पर सरगुजा सायकल स्टोर के सामने पतली व सकरी गली में पहला कमरा का लोहे का दरवाजा खुला मिला, जिसके अंदर प्रवेश करने पर तीन व्यक्ति कुर्सी में बैठ कर एक प्लास्टिक टेवल पर एटीएम कार्ड, पास बुक, चेक बुक, क्यूआर स्टैण्ड, मोबाईल, रजिस्टर, पैसा व अन्य सामान रख कर एलईडी टीव्ही में किकेट लिग मैच देखते मिले। तीनों से नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम (01) राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की आत्मज प्रयाग राज अग्रवाल उम्र 27 वर्ष साकिन बिलासपुर चौक के पास थाना मणीपुर जिला सरगुजा, (02) श्रीकांत अग्रवाल आत्मज स्व. बाबुलाल अग्रवाल उम्र 46 साल साकिन महामाया रोड सुदामा होटल के पास थाना कोतवाली अम्बिकापुर, (03) राहुल कुमार सोनी आत्मज शंकर प्रसाद सोनी उम्र 23 साल सा. चांदनी चौक शास्त्री नगर थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताया गया, संदेहियों से घटना के सम्बन्ध में बारिकी से पुछताछ करने पर सुधीर गुप्ता के साथ मिल कर हमेशा क्रिकेट मैच में रूपये पैसे का दांव लगाकर वीन बज पोर्टल पर ऑनलाईन सट्टा का खेल खेलना व खेलवाना बताये। राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की द्वारा अपने मोबाइल में चलाये जा रहे वाट्सअप नम्बर में सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा बनाये गये ग्रुप जिसमें ग्रुप के सदस्य साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा प्लेटफार्म में जीत-हार व लेन-देन करना बताया, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कमरे में रखे सामानों के संबंध में पुछताछ करने पर खेलने वाले एवं अन्य लोगों से आधार कार्ड व पेन कार्ड की छायाप्रति लेकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाता खोलवाकर एटीएम कार्ड, पास बुक, चेक बुक व मोबाईल सिम लेकर मोबाईल में सिम डालकर फोन पे, गुगल पे, पेटीएम का उपयोग कर पैसा रूपये का लेन-देन करना बताया गया हैं। आरोपीगण अर्जुन गुप्ता के साथ मिल कर दुसरे व्यक्तियों के नाम का आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर, बैंक का पास बुक तीनों का छायाप्रति से ही बिना धारक के उपस्थिती के ही क्यूआर कोड स्कैनर जनरेट करवाना बताये जाने पर पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल आरोपी अर्जुन गुप्ता का पता तलाश कर पकड़ कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम (04) अर्जुन गुप्ता पिता श्याम सुन्दर गुप्ता उम्र 20 साल साकिन शिकारी रोड नाला के पास थाना अम्बिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बंध में पुछताछ करने पर दुगना पैसा कमाने के लिए आरोपियों का सट्टा खेलने व खेलवाने में सहयोग करते हुए घटना कारित करना स्वीकार किया गया।
प्रकरण सदर में जप्तशुदा बैंक पास बुक, एटीएम कार्ड, बैंक चेक बुक, मोबाईल सिम धारकों का पता तलाश कर पूछताछ किये जाने पर खाता धारकों द्वारा बैंक नहीं जाना एवं फार्म नहीं भरना व फार्म में हस्ताक्षर नहीं करना, साथ ही कोई नया मोबाइल नंबर चालू करवा कर उपयोग नहीं करना बताये। किसके द्वारा इनका आधार कार्ड, व पेन कार्ड का उपयोग कर खाता खोलवाया गया और सिम निकाला गया इसकी जानकारी नहीं होना बताये। प्रकरण के आरोपियों द्वारा आधार कार्ड व पेन कार्ड के जरिये छल करने व लाभ लेने के प्रयोजन से आरोपियों व सहयोगीयों के द्वारा फर्जी तरिके से खाता खोलने के फार्म में फर्जी हस्ताक्षर कर खाते संबंधी एटीएम, चेकबुक, फर्जी तरिके से मोबाईल नम्बर प्राप्त कर व लिंक कर उपयोग हेतु अपने पास रखा गया था।
प्रकरण में धारा 336(3),338 बीएनएस का अपराध घटित होना प्रथम दृष्टया पाये जाने पर उपरोक्त धारा जोडी गई। प्रकरण सदर में आरोपियों से जप्तशुदा विभिन्न मोबाईल व सिम, विभिन्न बैंकों के पास बुक, एटीएम, चेक बुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं ऑन लाईन सट्टा के पैसों का हिसाब किताब के खाता बही तथा गवाहों के कथन के प्रथम दृष्टया अवलोकन पर आरोपियों व उनके सहयोगीयों के द्वारा सुनियोजित योजना तैयार कर ऑनलाईन सट्टा के अवैध तरिके से धन के अदान-प्रदान किये जाने हेतु फर्जी बैंक खाते खुलवाकर ऑनलाईन सट्टा खेलना व खेलवाना व खेलने में सहयोग करना प्रथम दृष्टया पाया गया। जो कि जुर्म धारा 61(2) बीएनएस अन्तर्गत सुनियोजित आपराधिक पडयंत्र कर अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में अपराध धारा जोडी गई। प्रकरण में जप्त शुदा एटीएम कार्ड, बैंक खाता पासबुक से संबंधित बैंक खातों के संचालन पर रोक लगाने, ट्राजेक्शन डिटेल, केवाईसी फार्म प्रदाय करने हेतु अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं, प्रकरण सदर में बैंक खातों की एटीएम कार्ड, बैंक खाता पासबुक से संबंधित बैंक खातों के संचालन पर रोक लगाने, ट्राजेक्शन डिटेल, केवाईसी फार्म प्रदाय करने हेतु भी अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 234 नग एटीएम कार्ड, विभिन्न कम्पनी का सिम 77 नग, विभिन्न बैंकों का चेकबुक 78 नग, विभिन्न कम्पनी का मोबाइल सिम लगा हुआ 73 नग, विभिन्न बैंको का पासबुक 81 नग, विभिन्न यूपीआई का बार कोड स्कैनर 08 नग, अलग-अलग व्यक्तियों का मूल आधार कार्ड 13 नग, व पेन कार्ड की छायाप्रति 04 नग, आधार कार्ड की छायाप्रति 04 नग, विभिन्न बैंकों में जमा किये रकम की जमा पावती 07 नग, मा. न्यायालय का सुपूर्दनामा आदेश की छायाप्रति 01 प्रति, निकासी पर्ची भरा फार्म 01 प्रति, आनलाईन सट्टा-पट्टी का बही खाता छोटे बड़े डायरी रजिस्टर में लिखा 22 नग, एलईडी टीव्ही मय रिमोट, वायर, जियो कम्पनी का वाई-फाई, सेट-अप बाक्स, 01 सेट, प्लास्टिक का टेबल 01 नग, प्लास्टिक कुर्सी 02 नग, प्लास्टिक का स्टुल 02 नग, व नगदी रकम 154100/- रूपये कुल अनुमानित मशरुका 20 लाख रुपये बरामद किया गया हैं।
आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर चारों द्वारा क्रिकेट मैच में रुपये पैसे का दांव लगाकर ऑनलाईन सट्टा का खेल खेलने व खेलवाने सहित अवैध धन के आदान-प्रदान हेतु फर्जी खाता खोलवाकर आपराधिक षड़यंत्र कारित करने का अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 38/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 एवं 336(3), 338, 61(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं। मामले का आरोपी सुधीर गुप्ता घटना के पश्चात से फरार हैं, जिसका पता तलाश किया जा रहा हैं, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा, मामले में अग्रिम जांच विवेचना जारी हैं।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी अम्बिकापुर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार,साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सी.पी.तिवारी, उपनिरीक्षक सम्पत पोटाई, उपनिरीक्षक रम्भा साहू, सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, महिला आरक्षक किरण अमरावती, आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक मंटूलाल गुप्ता, आरक्षक नितिन सिन्हा, आरक्षक अलोक गुप्ता, आरक्षक प्रवीण खलखो, आरक्षक दीपक दास, आरक्षक राहुल सिंह, आरक्षक संजीव चौबे, आरक्षक अशोक यादव, आरक्षक बीरेंद्र पैकरा, आरक्षक आनंद गुप्ता, आरक्षक विकाश मिश्रा, आरक्षक विवेक राय, आरक्षक मनीष सिंह सक्रिय रहे।
अपराध क्रमांक 08/2025 के तहत धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत हत्या का अपराध किया गया दर्ज.
रायगढ़ : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या की घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद में पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया धनमेत धनवार (30) ने पति मंगलसिंह धनवार (35) को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 13 जनवरी 2025 की शाम की है। मृतक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद, झगड़े, मारपीट होने की जानकारी मिली है। पड़ोसी प्रेमसिंधु नेगी (उम्र 52 वर्ष) ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिन्हें पंचायत की मध्यस्थता के बाद भी सुलझाया नहीं जा सका। घटना वाले दिन झगड़े के बाद धनमेत धनवार ने अपने पति को डंडे से मारकर घायल कर दिया। मारपीट के बाद धनमेत धनवार स्वयं पडोसी प्रेमसिंधु नेगी के घर जाकर उन्हें बताई। जब पड़ोसियों ने मंगलसिंह को देखा, तो वह खून से लथपथ और अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उसे तुरंत घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रेमसिंधु नेगी की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। अपराध क्रमांक 08/2025 के तहत धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत हत्या का अपराध दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि होने के बाद तत्काल आरोपिया धनमेत धनवार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान धनमेत ने अपराध स्वीकार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त डंडा तथा घटना के समय पहने कपड़े पुलिस के हवाले किए।
वरिष्ठ अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक राम किंकर यादव के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामसाजीवन वर्मा, आरक्षक प्रहलाद भगत, आरक्षक दिनेश सिदार, आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर और महिला आरक्षक गायत्री यादव ने मामले की त्वरित जांच करते हुए आरोपिया को गिरफ्तार किया। आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उपभोक्ता अपनी बकाया राशि, अंतिम बिल और अंतिम भुगतान की जानकारी भी ‘बिजली मितान बॉट‘के माध्यम से जान सकते हैं.
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किये गये सुशासन के आव्हान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ता सेवाओं में विस्तार करते हुए ‘बिजली मितान बॉट‘ की सुविधा अपने लगभग 64 लाख उपभोक्ताओं के लिए प्रारम्भ की जा रही है। वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर द्वारा समस्त उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठायें। श्री कंवर द्वारा विद्युत कर्मियों से अपील की गई है कि वे इस नई सुविधा के संबंध में उपभोक्ताओं को समुचित जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित करें।
व्हाट्सऐप बॉट का उपयोग करने के लिए पावर कंपनी के व्हाट्सऐप बॉट (Whatsapp Bot) नंबर 9425551912 पर Hi लिखकर भेजना होगा, वहीं वेब बॉट का उपयोग करने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की वेबसाइट cspdcl.co.in विजिट करना होगा। पहले चरण में उपभोक्ता बिजली मितान बॉट के माध्यम से बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर खराबी एवं बिजली दुर्घटना से सम्बंधित शिकायत आसानी से दर्ज कर सकते हैं, साथ ही साथ उसकी स्थिति भी इस बॉट के माध्यम से जान सकते हैं। अगर उपभोक्ता को अपनी बकाया राशि, अंतिम बिल और अंतिम भुगतान की जानकारी जाननी हो तो भी ‘बिजली मितान बॉट‘ के माध्यम से जान सकते हैं।
कुछ उपभोक्ताओं को बिल प्राप्त न होने की शिकायत रहती है, वे भी अब बड़ी आसानी से इस बॉट के माध्यम से बिल की पीडीएफ प्रति यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकरी भी इस बॉट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
निकट भविष्य में इस बिजली मितान बॉट में बिजली बिल भुगतान, मोबाइल नंबर पंजीकरण, नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, लोड परिवर्तन, नाम परिवर्तन, टैरिफ की जानकारी, बिजली चोरी की सूचना देने की सुविधा, स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी के साथ-साथ अन्य कई प्रकार की उपभोक्ता सेवाएं इस बॉट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
व्हाट्सऐप बॉट (Whatsapp Bot) का उपयोग कैसे करें
सर्वप्रथम पॉवर कंपनी के व्हाट्सऐप बॉट नंबर 9425551912 को अपने Contact लिस्ट में सेव करें। सेव करने के बाद ऊपर दिए गए नंबर पर Hi लिखकर भेजें। इसके बाद आपको भाषा (हिंदी/English) का चयन करना होगा। भाषा चयन के बाद आपके द्वारा जिस नंबर से चैट किया जा रहा है, उस नंबर से पंजीकृत उपभोक्ता क्रमांक प्रदर्शित होने लगेगा, जिस उपभोक्ता क्रमांक की जानकारी आपको लेनी है उसे सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको बॉट में उपलब्ध उपभोक्ता सेवाओं की लिस्ट प्रदर्शित होने लगेगी, इसके पश्चात आपके इनपुट के आधार पर बॉट उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी। ऐसे उपभोक्ता जिनका उपभोक्ता क्रमांक मोबाइल नंबर के साथ पंजीकृत नहीं है वे अपने मोबाइल नंबर का पंजीकरण मोर बिजली ऐप, कंपनी की वेबसाइट (cspdcl.co.in), कॉल सेंटर 1912 एवं अपने बिजली ऑफिस के माध्यम से कर सकते हैं।
नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर जुट जायें कार्यकर्ता – विधायक रायमुनी भगत
बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन हो सकता है, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है – भाजपा जशपुर जिलाध्यक्ष भरत सिंह
जशपुर : आसन्न नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विधायक रायमुनी भगत ने कार्यकर्ताओं से नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित कर जुट जाने हेतु कहा है।
रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व प्रयास से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सतत सक्रियता का सुखद परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका और भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया। नजदीक आ गये नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ भाजपा की जीत का परचम लहराने के लिये दिनरात कार्य करना है। निवृतमान जिलाध्यक्ष भाजपा जशपुर ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है। उनके तमाम फर्जी हथकण्डे जनता समझ चुकी है। सिवाय भ्रम फैलाने व झूठ गढ़ने के अलावा कांग्रेस का कोई काम नहीं रह गया। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा जोरदार जीत दर्ज करेगी।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन हो सकता है, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। श्री सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय स्थापित करने के लिये समस्त कार्यकर्ता संकल्प लेकर कार्य करेंगे।
बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे एवं विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने भी संबोधित किया।कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा और आभार प्रदर्शन जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा ने किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, निवृतमानभाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, वरिष्ठ नेता गोपाल राय, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, शंकर गुप्ता, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्यप्रताप प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, विजय आदित्य सिंह जूदेव, उपेन्द्र यादव, आनंद शर्मा, राजू गुप्ता, सुरेश राम भगत, रजनी प्रधान, शारदा प्रधान, उमा देवी, ममता कश्यप, संतोष सिंह, राजकपूर भगत,देवधन नायक, रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, रीना बरला, आरती सिंह, असलम आज़ाद, मुनेश्वर केसर, केशव यादव, ज़मीर इस्लाम जिन्ना, वरुण जैन,विजय सहाय, अरविंद भगत, नेहरू सिंह, सलोने मिश्रा, श्रीनायक मिश्रा, हरिशंकर यादव, श्यामलाल भगत, राजकुमार गुप्ता, अमन शर्मा, गणेश जैन, बॉबी ताम्रकार, इम्तियाज़, दीपक गुप्ता, निखिल गुप्ता, उमेश प्रधान, विकास सोनी, आकाश गुप्ता, नमित सिंह, नीतू गुप्ता, विष्णु सोनी, मुकेश सोनी, आशुतोष राय, शोभापति दीवान,राहुल गुप्ता, अमित साय सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खेल प्रतियोगिता के माध्यम से नेहरू युवा केंद्र जशपुर ने युवाओं को किया प्रोत्साहित.
जशपुर और मनोरा विकासखण्ड के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग.
प्रतियोगिता में कब्बड्डी, रिले रेस, गोला फेंक, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, तवा फेंक खेलों का हुआ आयोजन.
जशपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2025 को नेहरु युवा केंद्र जशपुर द्वारा रणजीता स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जशपुर और मनोरा के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए कबड्डी, 400 मीटर रिले रेस, गोला फेंक तथा बालिका वर्ग के लिए रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, तवा फेंक खेलों का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरु युवा केंद्र जशपुर की जिला युवा अधिकारी सुश्री सुमेधा पवार ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। खेल प्रतियोगिता में कब्बड्डी में जशपुर की वनवासी कल्याण आश्रम की टीम प्रथम रही और टीम वॉरियर्स की टीम द्वितीय रही। इसी क्रम में रस्साकसी में प्रथम अन्ना खाखा जशपुर की टीम और द्वितीय अनुषा की टीम रही। 400 मीटर दौड़ में कर्मा संन्यासी की टीम प्रथम रही, आलोक भगत की टीम द्वितीय, अभिषेक भगत की टीम तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में प्रथम ऐश्वर्या खेस, द्वितीय अनुग्रहित टोप्पो, तृतीय दिलेश्वरी तिर्की रहे। तवा फेंक में प्रथम ऐश्वर्य खेस, द्वितीय रूबी चौहान, तृतीय सपना पैंकरा। गोला फेंक में प्रथम विश्वनाथ तिग्गा, द्वितीय सोनू राम, तृतीय नितेश बरवा रहें। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा अधिकारी के द्वारा प्रमाण-पत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में एकलव्य खेल अकादमी के तीरंदाजी प्रशिक्षक राजेन्द्र कुमार देवांगन, तैराकी प्रशिक्षण गजेन्द्र साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा, वे पूरी प्रतियोगिता में मैच निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे और अपनी सेवा प्रदान की। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि जो भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किए है, वो सभी आगामी जिला स्तर की प्रतियोगिता में अपने विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे और स्पोर्ट्स किट प्राप्त करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक सूर्यकांत चंद्रा ने बताया कि 12 जनवरी से 19 जनवरी तक नेहरु युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताह मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत अलग-अलग दिवस में अलग-अलग कार्यक्रम जैसे सांस्कृतिक दिवस, प्रतिभागिता दिवस, श्रमदान, खेलकूद इत्यादि कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा युवाओं को संदेश दिया गया। जिसे सभी युवाओं ने लाइव प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा और सुना। कार्यक्रम को पूर्ण करने में स्वयंसेवक संजीव भगत, सूर्यकांत चंद्रा, शालिनी गुप्ता, सौरभ भगत आदि युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के निर्देशन एवं श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शशन में साइबर अपराधियों पर लगातार की जा रही कार्यवाही.
रेंज सायबर थाना टीम द्वारा सायबर ठगी करने वाले तीन फरार आरोपियों में से 01 को गिरफ्तार करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता.
सोशल मीडिया के माध्यम से स्टॉक मार्केट में पैसे इनवेस्ट कर अधिक लाभ कमाने का विज्ञापन प्रसारित कर आम लोगों को अपने झांसे में लेकर अधिक लाभ दिलाने के नाम पर 42 लाख रुपए की ठगी, घटना थाना धरमजयगड़ जिला रायगढ़ क्षेत्र से है संबधित.
फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक खातों का आरोपी धोखाधडी करने में करते थे उपयोग.
आरोपियों द्वारा लोगों को ठगने के लिये इंडिया मार्ट प्लेटफार्म का करते थे उपयोग.
‘‘प्रीमियम बल्क डेटा’’ नामक वेबसाईट से ऑनलाईन ठगी करने के लिए लेते थे डाटा.
रेंज सायबर थाना बिलासपुर के अपराध क्रमांक 155/2024 धारा 420, 34 भा.द.वि. के प्रकरण में की गई कार्यवाही.
गिरफ्तार आरोपी –
चिरागजी ठाकोर पिता प्रवीण जी ठाकोर उम्र 21 वर्ष निवासी ठाकोर वास, मण्डाली थाना खैरालू जिला महेसाणा (गुजरात)
बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आनंद अग्रवाल पिता घनश्याम अग्रवाल उम्र 45 वर्ष निवासी नीचेपारा थाना धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ (छ.ग.) को स्टॉक मार्केट में स्टॉक लेने व खरीदने पर मार्केट मूल्य 3,48,40,000/- रूपये फायदा होना बताते हुए किश्तों में पैसा डालने बोल कर कुल 41,06,524/- रूपये ठगी करने के लिखित आवेदन-पत्र के आधार पर थाना धर्मजयगढ जिला रायगढ़ में नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के आदेशानुसार थाना रेंज साइबर बिलासपुर को प्राप्त होने पर विवेचना में लिया गया है।
विवेचना के दौरान प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों के संबंध में सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल अद्यतन रिपोर्ट, ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये बैंक खातों को चिन्हांकित कर बैंक खाता धारकों की जानकारी, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा घटना से संबधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी गुजरात प्रांत के विभिन्न शहर के निवासी होने की जानकारी प्राप्त होने पर टीम रवाना हुई थी, जिसमें पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी चिरागजी ठाकोर एवं अन्य आरोपी मीतुल, गजेन्द्र का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर विशेष टीम निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में गुजरात प्रांत रवाना की गई। टीम द्वारा जिला महेसाणा अहमदाबाद, गुजरात के क्षेत्रांतर्गत लगातार पांच दिनों तक आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपी चिरागजी ठाकोर को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई, जिसने अपने अन्य साथियों के साथ अपराध करना स्वीकार किया।
जिसमें वह बताया कि PREMIUM BULKDATABASE COMPANY से शेयर ट्रेडिंग करने वालों का नंबर खरीदते थे, जिसमें 03 श्रेणियों में नंबर उपलब्ध कराये जाते थे, पहले श्रेणी में जो ट्रेडिंग करना चालू किया है, ऐसे लोगों के नंबर 10/- रूपये प्रति नंबर के हिसाब से खरीदते थे, दूसरे श्रेणी में ट्रेडिंग जो कर रहे हैं ऐसे लोगों का नंबर 05/- रूपये प्रति नंबर के हिसाब से खरीदते थे और तीसरे श्रेणी में ऐसे लोग जो काफी लंबे समय से ट्रेडिंग जो कर रहे हैं, ऐसे लोगों का नंबर 01/- रूपये प्रति नंबर के हिसाब से खरीदते थे। क्योंकि जिसमें लोगों के फंसने के चांस अधिक होते थे उन नंबर को अधिक कीमत पर खरीदते थे और कॉल कर लोगों को अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करने का काम करते थे। आरोपियों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि इनके द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवा कर उसमें एटीएम कार्ड और रजिस्टर्ड्र मोबाईल नम्बर प्राप्त कर विभिन्न लोगों के नाम से फर्जी सीम कार्ड खरीद कर ठगी की रकम को इनके बैंक खाताओं में जमा करवाया जाता था तथा फर्जी सीम व एटीएम के माध्यम से ठगी की रकम का आहरण किया जाता था।
प्रकरण में अन्य फरार आरोपी मीतुल एवं गजेन्द्र के संबंध में जानकारी एकत्र कर लगातार पतासाजी की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ACCU) श्री अनुज गुप्ता, सीएसपी सिविल लाईन श्री निमितेष सिंह, सीएसपी कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद सबाद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर निरीक्षक विजय चौधरी, प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद, आरक्षक विजेन्द्र मरकाम एवं मुकुंद नेताम का विशेष योगदान रहा।
बिलासपुर पुलिस की अपील
साइबर ठग आये दिन नये नये तरीकों के माध्यम से आम जनता से धोखाधड़ी करने का प्रयास करते है –
शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देने वाले अनजान कॉल से सावधान रहें एवं किसी भी प्रकार के व्हाट्सएप ग्रुप में न जुडे़ और न ही किसी प्रकार की जानकारी साझा करें।
कोई भी व्यक्ति अनजान नम्बर से अपने आप को कस्टम विभाग, पुलिस अधिकारी, सी.बी.आई. अथवा ई.डी. का अधिकारी बता कर बताकर ठगी करने का प्रयास करते हैं, जिसमें पार्सल कैंसल हो गया है पार्सल में 11 नग एटीएम कार्ड ड्रग्स मिला है, जिसे कस्टम विभाग द्वारा जप्त किया गया है, कहकर ‘‘डिजीटल अरेस्ट’’ के नाम पर ठगी किया जा रहा है इस प्रकार के ठगी से सावधान रहे।
पार्सल के नाम पर मोबाईल नंबर पर कॉल करने कहा जाता है जिससे कस्टमर का कॉल फारवर्ड एक्टिवेट हो जाता है और कॉल तथा मैसेज की जानकारी ठगों के पास चली जाती है तो इस प्रकार के कॉल से सावधान रहे।
किसी भी लुभावने या सस्ती कीमतों पर मिलने वालों सामानों को खरीदते समय नगद, कैश, ऑन डिलीवरी) में लेन-देन करें।
अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाईल पर सेव नहीं है, उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, आधार एप डॉउनलोड या सर्च करने से बचें।
कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाने अथवा रकम दुगना करने का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें, खुद को स्वयं होकर ठगों के पास न पहॅुचायें।
स्वयं की पहचान छुपा कर सोशल मिडीया फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से ईंटिमेट (अश्लील लाईव चैंट) करने से बचें।
परीक्षा में अधिक अंकों से पास करा देने का झांसा देने वाले व्यक्तियों खासकर +92 नम्बरों से होने वाले साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर निम्न प्रकार से त्वरित रिपोर्ट दर्ज करा सकते है –
तत्काल नजदीकी थाना में अपनी शिकायत दर्ज करें –
हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।
http://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है।
थाना चक्रधरनगर में आरोपी (1) कमलेश साहू पिता माखन लाल साहू उम्र 30 वर्ष (2) राजकुमार साहू पिता कार्तिक राम साहू दोनों निवासी ग्राम बोईरडीह थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) के विरूद्ध की गई धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही.
रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस ने आज सुबह वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही की। आज सुबह मिनी स्टेडियम पर मंत्रीगण के आगमन के मद्देनजर व्हीआईपी ड्यूटी के अंतर्गत ग्राम चिटकाकानी के पास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक और संदिग्ध वाहनों की जांच चल रही थी। संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान, एक मोटर साइकिल सवार की हरकतों ने पुलिस का ध्यान खींचा। जांच प्वाइंट से कुछ दूर मोटर साइकिल सवार ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। भागने के प्रयास में मोटर सायकल के पीछे सवार युवक लड़खड़ा गया, सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया, उसका साथी उसे छोड़ कर मोटर सायकल से भागा।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम कमलेश साहू (30 वर्ष) बताया और बैग में गांजा ले जाने की बात कबूल की और मोटर सायकल लेकर फरार हुये युवक को उसके गांव का राजकुमार साहू होना बताया। पुलिस टीम द्वारा थाना प्रभारी व वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर विधिवत कार्यवाही करते हुए मौके पर आरोपी कमलेश साहू के कब्जे से कुल 7.220 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 86,640/- रूपये एवं आरोपी राजकुमार साहू का मोबाईल फोन की जप्त किया गया है। थाना चक्रधरनगर में आरोपी (1) कमलेश साहू पिता माखन लाल साहू उम्र 30 वर्ष (2) राजकुमार साहू पिता कार्तिक राम साहू दोनों निवासी ग्राम बोईरडीह थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है ।
इस प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव, उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक क्रमांक श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय यादव और आरक्षक चन्द्रकुमार बंजारे शामिल थे। चक्रधरनगर पुलिस की मुस्तैदी से मादक पदार्थ की तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है, चक्रधरनगर पुलिस ने फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार तुरंत निकटतम अस्पताल ले जाने के लिए किया गया प्रोत्साहित.
सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने ‘‘नवजीवन‘‘ अभियान के अंतर्गत आमजनों को नशे के विरूद्ध जागरूक करने एवं नशीले पदार्थो से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार 13 जनवरी को चौकी प्रभारी लटोरी विराट विशी के द्वारा अम्बिकापुर-बनारस मार्ग के ग्राम लटोरी में अभियान नवजीवन के अंतर्गत ग्रामीणों एवं छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन के सदस्यों की उपस्थिति में वाहन चालकों को नशा कर वाहन न चलाने, नशा व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक विकास को किस प्रकार बाधित करता है उसकी जानकारी दी। चौकी प्रभारी द्वारा ग्रामीणों व वाहन चालकों को कहा कि नशा कर ड्राईविंग करने वाला व्यक्ति अपनी सुध-बुध खो देता है, ऐसी स्थिति में सड़क दुर्घटना की संभावना प्रबल रहती है, नशा कर वाहन न चलाने की समझाईश दी और नशा कर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर गाड़ी की जप्ती और सख्त कार्यवाही करने की जानकारी देकर नशा मुक्त समाज के लिए संकल्पित किया गया।
इस दौरान चौकी प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें जिससे दुर्घटना से बचा जा सके, बाईक चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करने, हेलमेट का उपयोग नहीं करने से दुर्घटना के समय सिर में चोट लगने से व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, इससे बचाव के लिए हेलमेट धारण किया जाना आवश्यक है, क्योंकि हमारी सुरक्षा से पूरे परिवार की सुरक्षा भी जुड़ी होती है। कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और ओव्हर स्पीडिंग न करने की समझाईश दी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार तुरंत निकटतम अस्पताल ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
चरित्र शंका के कारण दिया था हत्या की घटना को अंजाम, हुआ गिरफ्तार.
आरोपी शेखर साहू पिता कोदू राम साहू उम्र 44साल निवासी गौरभाट थाना आरंग जिला रायपुर के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 19/25 धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध.
रायपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना कर्ता रुपेश कुमार साहू ने थाना आरंग में सूचना दी थी कि उसकी बहन दशोदा साहू का विवाह ग्राम गौरभाट आरंग निवासी शेखर साहू से लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था, जिनके 02 बच्चे है। पूर्व में दशोदा साहू द्वारा अपनी मां एवं भाभी को बताया गया था कि उसका पति शेखर साहू उसके चरित्र पर शंका करते हुये उसके साथ मारपीट करता था। दिनांक 06 जनवरी 2025 के दोपहर करीबन 01:00 बजे दशोदा साहू अपनी मां से फोन में बात कर रही थी, उसी समय शेखर साहू दशोदा साहू से गाली-गलौच कर मारपीट किया जिसे दशोदा साहू की मां सुनी थी। रात करीबन 08:30 बजे शेखर साहू ने प्रार्थी के बडे़ भाई बलीराम साहू के मोबाईल फोन में फोन कर बताया कि दशोदा को चक्कर आने से गिर गई है। जिस पर दशोदा साहू की मां व अन्य लोग ग्राम गौरभाट पहुंचे तो मृतिका दशोदा साहू का शव घर के हाल में रखा था। पूछने पर मृतिका का पति शेखर साहू द्वारा दशोदा साहू को शौच हेतु जाते समय चक्कर आ कर गिरना और अस्पताल ले जाने पर मृत्यु होना बताया गया। शेखर साहू द्वारा जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दिया गया तथा दिनांक 07 जनवरी 2025 को मृतिका के शव को अंतिम संस्कार हेतु शमशान घाट ले गये थे। सूचना प्राप्त होने पर थाना आरंग पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार को रोकवाया गया तथा थाना आरंग में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका का पी.एम. कराया गया, पी.एम. रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका की मृत्यु गला घोंटने से होना बताया गया।
हत्या की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मृतिका के पति शेखर साहू से पूछताछ किया गया, जिसने पूछताछ में पहले मृतिका की मृत्यु शौच जाते समय चक्कर आकर गिरने से होना तथा बाद में घर के कमरे के छत के हुक से फांसी लगाने से होना बताने के साथ ही बार-बार अपना बयान बदलकर पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी शेखर साहू द्वारा अपनी पत्नि दशोदा साहू की रस्सी से गला घोंट कर हत्या करना स्वीकार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नि मृतिका दशोदा साहू के चरित्र पर शंका करता था, कि दिनांक 06 जनवरी 2025 को दोपहर में वह खाना खाने अपने घर आया तब दशोदा मोबाईल फोन पर अपनी मां से बात कर रही थी, शेखर को लगा कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर रही है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अपने कमरे में गए और विवाद इतना बढ़ गया कि वह गुस्से में आकर रस्सी से अपनी पत्नी दशोदा साहू का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को छुपाने के लिए वह अपने पिता, भतीजा व बहु को बुलाकर बताया कि शौच जाते समय दशोदा साहू को चक्कर आया जिससे वह गिर गई और बेहोश हो गई तथा अस्पताल ले जाना है, कहा सभी उसकी बात मानकर कोई शक नहीं किया और एम्बुलेंश बुलाकर गांव वालों को दिखाने के नाम से दशोदा साहू के शव को ढंक कर आरंग से रायपुर की ओर ले गया और वापस गांव लेकर आ गया। गांव वालों को पुलिस थाना में स्वयं सूचना दूंगा कहा और सूचना नहीं दिया।
आरोपी शेखर साहू के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 19/25 धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी शेखर साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी जप्त कर कार्यवाही की गई।