विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से रिक्त पदों की भर्ती के संबंध में बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने कहा कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की भर्ती हेतु संभाग के सभी जिला कार्यालय में भर्ती सेल का गठन करें जिससे भर्ती से संबंधित किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की शंका हो तो उसका निराकरण किया जा सके। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला के भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारियों को विभागीय भर्ती नियम और सामान्य प्रशासन के भर्ती नियम…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कलेक्टर ने किया नगर में निर्माणाधीन विकास कार्यो का निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, गुरूवार को शहर के दलपत सागर, कलागुडी और इतवारी बाजार में निर्माणाधीन विकास कार्यो का निरीक्षण कलेक्टर रजत बंसल ने किया। उन्होंने दलपत सागर के सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दलपत सागर में स्थित शिव मंदिर आइलैण्ड में लाइटिंग की सुविधा तथा समुंद चौक से धरमपुरा मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश निर्माण विभागों के अधिकारियों को दिए। निगम आयुक्त को दपलत सागर के सामने संचालित दुकानों को सिप्टिंग करने की कार्ययोजना पर आवश्यक कार्यवाही…
Read Moreसिंचाई सुविधाओं के विस्तार से खेतों की बुझी प्यास : नहरों के जीर्णोद्धार से सिंचाई सुविधाओं का बढ़ रहा दायरा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य होने के कारण इसकी अधकांश गतिविधियां खेती-किसानी से जुड़ी हैं। राज्य सरकार भी अपने कृषि के आधार को मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के विकास के साथ खेतों की प्यास बुझाने के लिए लगातार सिंचाई क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए पुराने नहरों के जीर्णोद्धार के साथ नहर लाईनिंग के काम हो रहे हैं,जिससे हर खेत तक पानी पहुंचायां जा सके। जल संसाधन संभाग कांकेर…
Read Moreगांजा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने सीमावर्ती जिलों में लगेंगे चेकपोस्ट
सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कैमरे लगाने के निर्देश हुए जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, गांजा तथा अवैध मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश के सीमावर्ती स्थानों में चेकपोस्ट लगाये जाएंगे। डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस तारतम्य में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुये कहा है कि प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से अवैध गांजा के राज्य में प्रवेश की सूचना अक्सर मिलती रहती है। गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिये…
Read Moreछत्तीसगढ़ के नवोदित रचनाकारों के लिए गिरीश पंकज प्रोत्साहन योजना प्रारंभ
पाँच युवा लेखकों को प्रोत्साहनस्वरूप कुछ निश्चित धनराशि प्रदान होगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, सद्भावना दर्पण के संपादक साहित्यकार पत्रकार गिरीश पंकज ने छत्तीसगढ़ के नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए एक अभिनव प्रोत्साहन योजना शुरू की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ हमारी कर्मभूमि है और इस महान धरती ने मुकुटधर पांडेय, गजानन माधव मुक्तिबोध, नारायण लाल परमार, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, बलदेव प्रसाद मिश्र, हरि ठाकुर, आनंदीसहाय शुक्ल, श्यामलाल चतुर्वेदी,ललित सुरजन, बबनप्रसाद मिश्र, गुरुदेव काश्यप जैसे अनेके विचारवान लेखक-पत्रकार पैदा किए। उनकी परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए…
Read Moreअपराध कायमी के 4 घंटे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोजशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दुलदुला क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने बुधवार 15. सितम्बर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष 4 माह की है। उसकी पुत्री दिनांक 13 सितम्बर 2021 को प्रतिदिन की तरह स्कूल गई थी, जो वापस घर में नहीं आई। प्रार्थी ने शंका किया कि उसकी नाबालिग पुत्री को ग्राम रायडीह निवासी अमरदीप केरकेट्टा बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में धारा 363 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध…
Read Moreवैवाहिक कार्यक्रम में अब 100 एवं अन्य कार्यक्रमों में 50 व्यक्तियों को शामिल होने की मिली अनुमति, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोरायगढ़, कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए वैवाहिक कार्यक्रम में अधिकतम 50 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति दी गई थी। वर्तमान में जिला रायगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण तथा पॉजिटीव मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। अतएव उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर भीम सिंह द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम में अब अधिकतम 100 एवं अन्य कार्यक्रमों में 50 व्यक्तियों को विभिन्न शर्तों के तहत सम्मिलित होने की अनुमति दी गई है। जिसके अंतर्गत मैरिज हॉल संचालक कार्यक्रम में सम्मिलित…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरम्भ होगा भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान
भाजपा जशपुर की वर्चुअल बैठक आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर, प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार बुधवार को जिला भाजपा जशपुर द्वारा एक आवश्यक वर्चुअल बैठक बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय एवं जिला भाजपा के संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई, बैठक में स्वागत भाषण जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने दिया, उसके बाद बैठक को कृष्ण कुमार राय एवं गुरूपाल भल्ला ने भी संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से समूचे देश…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रथम छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माता श्री नायक ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रथम छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘कहि देबे संदेश’ के निर्माता मनु नायक ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी में पहली बार फिल्म कहि देबे संदेश का निर्माण का हम सभी छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है। उन्होंने इसमें फिल्म के निर्माता मनु नायक के लगन, उत्साह और योगदान की सराहना भी की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘कहि देबे संदेश’ का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था। इस अवसर पर निर्माता श्री नायक के…
Read Moreसघन सुपोषण अभियान के अंतर्गत समाजसेवी संस्था उदयाचल ने छुईखदान में 350 पैकेट अतिरिक्त आहार का किया वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, जिला प्रशासन द्वारा राजनांदगांव जिले के मानपुर, मोहला एवं छुईखदान विकासखंड में कुपोषण को दूर करने के लिए सघन सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रशासन के साथ समाजसेवी संस्था कुपोषण मुक्ति के लिए कार्य कर रही है। सघन सुपोषण अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण में उदयाचल द्वारा कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त आहार देकर सुपोषित करने कार्य किया जा रहा है। इसके तहत उदयाचल संस्था के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, संरक्षक उत्तम चंद जैन, अध्यक्ष श्रीमाल, कोषाध्यक्ष अशोक मोदी एवं किशन जोशी ने छुईखदान…
Read More