समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिस छत्तीसगढ़ मॉडल की बड़ी-बड़ी डींगें हाँककर सियासी लफ़्फ़ाजी कर रही है, उसका काला सच आख़िरकार सामने आ गया है। डॉ. सिंह ने कर्ज़ नहीं चुकाने पर नया रायपुर में सरकारी सम्पत्तियों को बैंक द्वारा कब्जे में लिए जाने के मामले में कहा कि इससे साफ़ है कि कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार का छत्तीसगढ़ मॉडल गर्त में जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं ड्रेसर ग्रेड-1 पद पर भर्ती हेतु मेरिट चयन सूची प्रकाशित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग के अन्तर्गत संभाग के सभी सातों जिलों के लिए स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं पुरुष तथा ड्रेसर ग्रेड-1 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत मेरिट चयन सूची प्रकाशित कर दी गई है। मेरिट चयन सूची का प्रकाशन बस्तर संभाग के विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov..in में कर दिया गया है। संभाग आयुक्त एवं अध्यक्ष विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग द्वारा जिला बस्तर, कांकेर,…
Read Moreडाईट बस्तर में प्राचार्यों के नेतृत्व क्षमता विकास के संबंध में प्रशिक्षण प्रारंभ, 6 दिवसीय प्रशिक्षण में कोण्डागांव जिले के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य हो रहे हैं शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्तर में कोण्डागांव जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत प्राचार्यों के नेतृत्व क्षमता विकास के संबंध में 6 दिवसीय प्रशिक्षण आज से प्रारंभ हो गया है। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रमुखों के नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। जिससे कि बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की क्षमताओं को विकसित कर शिक्षा गुणवत्ता के निर्धारित लक्ष्य को हासिल…
Read Moreमहिलाओं की बढ़ रही आमदनी, बल्ब बनाकर घरों तक पहुंचाने लगी रोशनी, एलईडी बल्ब निर्माण के क्षेत्र में आने से गांव की महिलाओं का संवर रहा भविष्य
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, घरों में चूल्हां फूंकने और कभी माचिस से चिमनी जलाने वाली गांव की इन महिलाओं ने समय के साथ स्वरोजगार का वह जरिया अपनाया है, जो है तो तकनीकी, लेकिन अपने हाथों में हुनर सम्हालनें के बाद तकनीकी आधारित काम को न सिर्फ आसान बना दिया है, बल्कि एलईडी बल्ब निर्माण से जुड़कर भविष्य में आमदनी बढ़ाने की नई संभावनाएं भी बना ली है। कोरिया जिले के ग्राम छिंदिया में गौठान आजीविका के रूप में सूरज महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने एलईडी बल्ब निर्माण के…
Read Moreबिहार की आड़ लेकर शराबबंदी से मुकरने पर आमादा प्रदेश सरकार रोज़ नित-नए शिगूफ़े छोड़ रही है : भाजपा
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने कहा- कांग्रेस सरकार ने दारू वाले राज्य की पहचान देकर प्रदेश का माथा शर्म से झुका दिया, शराबबंदी के वादे पर बदनीयती शुरू से ही सामने आती रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि गंगाजल की सौगंध खाकर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाली प्रदेश सरकार अब जिस तरह इस वादे से मुकर कर यू-टर्न ले रही है, वह प्रदेश की जनता, विशेषकर मातृ-शक्ति के साथ खुली धोखाधड़ी है। बिहार…
Read More‘नेकी की दीवार’ को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मूणत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना आंदोलन करेंगे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि प्रदेश सरकार, ज़िला प्रशासन और नगर निगम ने यदि 07 दिनों के भीतर अनुपम गार्डन के पास निगम द्वारा निर्मित ‘नेकी की दीवार’ को क्षतिग्रस्त और जलाकर नष्ट करने के मामले में आरोपियों की पहचान कर उन्हें दंडित नहीं किया तो वह (स्वयं मूणत) अपनी पार्टी के जागरूक युवा कार्यकर्ताओं के साथ उसी क्षतिग्रस्त ‘नेकी की दीवार’ के पास धरना आंदोलन प्रारंभ करेंगे। इस दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की…
Read Moreहर्बल स्टेट बनने की ओर कदम बढ़ाता छत्तीसगढ़, तीन साल में ही साढ़े चार सौ गुना बढ़ा विक्रय, अगले वर्ष तक एक हजार गुना विक्रय बढ़ाने का हो रहा प्रयास
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. कभी पिछड़े प्रदेश के रूप में पहचान रखने वाला छत्तीसगढ़ अब लगातार नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की इन्हीं उपलब्धियों में यहां उत्पादित होने वाले हर्बल्स (औषधि) अब अहम भूमिका निभा रही है। एक ओर जहां सरकारी प्रयासों से स्थानीय बाजार समेत देश-दुनिया के दूसरे कोनों तक पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के हर्बल्स रिकॉर्ड कायम करने की ओर है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ अब हर्बल स्टेट बनने की ओर भी कदम बढ़ा रहा है। यह न सिर्फ राज्य की एक अलग पहचान बनाने…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने राशनकार्ड बनाए जाने के संबंध में जारी किया दिशा निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सीएमओ नगरपालिका एवं नगर पचंायत तथा सभी जनपद सीईओ को राशनकार्ड बनाए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने निर्देश में कहा है कि नवीन राशनकार्ड बनाये जाने एवं जारी राशनकार्डाे में सदस्य जोड़ने हेतु प्राप्त कई आवेदन पत्र अपूर्ण परीक्षण,जांच, आवश्यक दस्तावेज के बिना प्रेषित किया जाता है। इस कारण कई पात्र हितग्राहियों को भी राशनकार्ड जारी होने में विलम्ब की संभावना होती है। इस हेतु नवीन राशनकार्ड बनाये जाने अथवा जारी राशनकार्डाे में सदस्य जोड़ने हेतु…
Read Moreकार्यालय सहायक आयुक्त अभियंता विद्युत सुरक्षा एवं सहायक विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन उप संभाग अंबिकापुर का पता हुआ परिवर्तित
सत्तीपारा शीतला वार्ड, श्री राम हॉस्पिटल के पास अंबिकापुर के पते पर किया जा रहा है संचालन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कार्यालय सहायक आयुक्त अभियंता विद्युत सुरक्षा एवं सहायक विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन उप संभाग अंबिकापुर यह उपसंभागीय कार्यालय राज्य परिवहन निगर कॉलोनी बिहीबाड़ी अंबिकापुर पते से शिप्ट होकर सत्तीपारा शीतला वार्ड, श्री राम हॉस्पिटल के पास अंबिकापुर जिला सरगुजता में प्रारंभ हो गया है। उक्त कार्यालय का दूरभाष नंबर परिवर्तित करते हुए 07774-299160 किया गया है।
Read Moreकांसाबेल की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को 18 जनवरी अपरान्ह 3 बजे से 21 जनवरी के प्रातः 9 बजे तक पूर्णतः बंद रखने के निर्देश
ग्राम पंचायत कांसाबेल में 20 जनवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है शुष्क दिवस घोषित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम पंचायत कांसाबेल में 20 जनवरी 2022 को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों के आम या उप निर्वाचन 2021-22 को ध्यान में रखते हुए विकासखण्ड कांसाबेल की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना दिवस…
Read More