सोशल डिस्टेंस रखने के लिए राशन दुकान, उचित मूल्य दुकान के सामने बनया जा रहा गोला, राजस्व, पुलिस और नगरीय निकाय टीम के द्वारा मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए कहा जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में सभी विकासखण्डों में राजस्व, पुलिस और नगरीय निकाय के टीम द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राशन दुकान के सामने गोला भी बनाया जा रहा है, ताकि हितग्राही एक-एक करके दुकान पहुंचे। हाट-बाजारों में मास्क नहीं लगाने वालों पर चालान किया जा रहा है। इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस, बैंक, एलआईसी कार्यालय सहित अन्य दुकानों में भी लोगों को कोरोना संक्रमण…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रगतिरत कार्याे की जानकारी लेते निर्माण कार्य मे तेजी लाने के दिए निर्देश

आइसोलेशन सेंटर में आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित रखने के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने 06 जनवरी दिवस पत्थलगांव विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं निर्मित्त किए जा रहे आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन के विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशाला, सहित अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए निर्माण में कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री प्रताप विजय खेस्स, जनपद सीईओ  सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल…

Read More

नगर पंचायत कुनकुरी में संयुक्त टीम द्वारा मार्च पास्ट निकालकर लोगों को कोविड से बचाव के लिए किया गया जागरूक, आम नागरिको दुकानदारों को कोविड गाईड लाईन का पालन करने के लिए दी गई समझाईश

कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन न करने वाले 22 लोगों से 5500 रूपए की गई चालानी कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं कुनकुरी एसडीएम रवि राही के दिशा निर्देश में विकासखंड कुनकुरी में राजस्व विभाग, पुलिस एवं नगर पंचायत कुनकुरी की संयुक्त टीम द्वारा नगर में मार्चपास्ट निकालकर आम नागरिकों को कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, फेसकवर का उपयोग करने, सेनेटाईजर, सोशल डिस्टेंसिंग  सहित अन्य सभी कोविड गाईडलाईन का पालन करने के लिए समझाईश दी गई। साथ ही…

Read More

जशपुर जिले में अवैध धान के परिवहन पर सतत् की जा रही कार्यवाहीए संयुक्त टीम द्वारा दुलदुला में 45 बोरी अवैध धान किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही के दिशा निर्देश में विगत दिवस दुलदुला विकासखण्ड में 45 बोरी अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया ने बताया कि दुलदुला के श्री उमेश यादव द्वारा पिकअप वाहन से 45 बोरी लगभग 20 क्ंिवटल अवैध धान का परिवहन कर लाया     जा रहा था जिसे जब्त…

Read More

जशपुर जिले के 15 से 18 आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों का प्राथकिता से किया जा रहा टीकाकरण

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, बगीचा के देव संस्कृति विद्या मंदिर सहित अन्य विद्यालयों के शत् प्रतिशत् पात्र विद्यार्थियों को लगाया गया कोविड का पहला टीका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का शत् प्रतिशत टीकाकरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व अमला पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। जिले के सभी विकासखंडो के चयनित शासकीय व निजी उच्च एवं…

Read More

युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर थाना पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 15/2022 धारा 376, 376(2)(एन) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी प्रार्थिया 21 वर्षीय युवती ने दिनांक 06.01.2022 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका परिचय वर्ष 2021 में ग्राम शिवपुर का रहने वाला प्रियेश तिग्गा से पूंजीपथरा जिला रायगढ में स्थित एक प्लांट में काम करने के दौरान हुई। प्रियेश तिग्गा अक्सर अपने मोबाईल से युवती को फोन कर बातचीत करता था तथा शादी करूंगा कहकर…

Read More

अपनी कार्य कुशलता से वन विभाग की छवि को मिला बेहतर स्वरूप – श्री अकबर

स्टार अलंकरण कार्यक्रम: वन मंत्री अकबर ने वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर दी बधाई नवनियुक्त 27 वन क्षेत्रपालों को वितरित किए गए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्टार अंलकरण कार्यक्रम में उप वन क्षेत्रपाल से वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान विभाग में नवनियुक्त 27 प्रशिक्षु वन क्षेत्रपालों को प्रशिक्षण…

Read More

उप पुलिस अधीक्षक पासिंग आउट परेड में दिखा देशभक्ति का जज्बा, वर्दी पहनकर बच्चों ने की दीक्षांत समारोह में शिरकत, वर्दीधारी बच्चों से मिलकर मुख्यमंत्री ने किया उत्साहवर्धन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह में उप पुलिस अधीक्षकों के परिजन भी सम्मिलित हुए थे। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक की वर्दी में दर्शक दीर्घा में मौजूद दो बच्चों ने मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पुत्र कृतज्ञ चंद्राकर और उनके भतीजे रूद्रांश चंद्राकर को पुलिस वर्दी में देखकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खुद को उनसे मिलने से नहीं रोक पाए और दोनों से विशेष मुलाकात कर…

Read More

एक बार फिर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को ई-श्रमिक सेवा के लिए मिला गोल्डन अवॉर्ड

ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नवाचार के लिए भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा किया गया सम्मानित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने श्रमिकों और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी को दी बधाई केन्द्रीय कार्मिक एवं लोक शिकायत मंत्री से हैदराबाद में छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग के सचिव ने ग्रहण किया अवॉर्ड समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को ई-श्रमिक सेवा के लिए गोल्डन अवॉर्ड से नवाजा गया है। ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नवाचार के लिए भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक…

Read More

प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे, 15 से 18 वर्ष के 38 प्रतिशत किशोरों को पहला टीका

18 वर्ष से अधिक के 97 प्रतिशत नागरिकों को पहला टीका और 64 प्रतिशत को दोनों टीके लगाए जा चुके समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यहां के एक करोड़ 25 लाख 49 हजार 361 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक…

Read More