टीकाकरण महाअभियान का जायजा लेने मारडूम पंहुचे कलेक्टर श्री बंसल, सुबह 8 बजे टीकाकरण केंद्र को बंद पाए जाने पर सचिव को निलंबित करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल आज बस्तर जिले में चल रहे कोरोना टीकाकरण महाअभियान का जायजा लेने मारडूम पहुंचे। यहां टीकाकरण केंद्र को सुबह 8 बजे खुला नहीं पाए जाने पर मारडूम के पंचायत सचिव श्री धनसिंह ठाकुर को निलंबित करने के निर्देश कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा दिए गए। शनिवार को टीकाकरण के महाअभियान का जायजा लेने के दौरान कलेक्टर श्री रजत बंसल ने यह कार्यवाही की। टीकाकरण कार्य का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल जब मारडूम पहुंचे, तब सुबह 8 बजे टीकाकरण केंद्र…

Read More

मुख्यमंत्री को अगर अपने प्रदेश की चिंता नही औऱ वो लगातार बाहर रहना चाहते है तो निर्णय लेने का अधिकार किसी को सौंपे : भाजपा

मुख्यमंत्री प्रदेश के बाहर घूम रहे है कोरोना प्रदेश के अंदर आ रहा है समय रहते कदम नही उठाती कांग्रेस : अजय चंद्राकर महज कुछ विदेशी यात्रियों की निगरानी भी नही कर पा रही राज्य सरकार : अजय चंद्राकर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. ओमीक्रोन वायरस के बढ़ते खतरे के बीच भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा है कि कांग्रेस कभी समय रहते कोई काम नही करती जिसका परिणाम जनता को भुगतना पड़ता है। कोरोना की पिछली दो लहरों में राज्य सरकार ने भारी लापरवाही…

Read More

लंबे समय से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, नाबालिग को अपहरण कर ओड़िसा ले जाकर किया था दुष्कर्म

थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 75/21 धारा 363, 376(2)ढ भादवि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बागबहार क्षेत्र का प्रार्थी दिनांक 11-07-2021 को थाना-बागबहार में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 10-07-2021 के रात्रि 08.00बजे घर में बिना बताये कहीं चली गई है। कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना-बागबहार में गुम इंसान क्रमांक 13/2021 एवं अपराध क्रमांक 75/21 धारा 363 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। विवेचना दौरान…

Read More

गांजा बेचने वाले दंपत्ति को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से डेढ़ किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त, छोटे बच्चो भी आदि हो रहे थे नशे के

पुलिस थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 160/21 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर. कुनकुरी पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दंपत्ति को डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दंपत्ति छोटे छोटे बच्चो को गांजा की छोटी छोटी पुडिया बनाकर विक्रय करते थे जिससे बच्चे नशे के आदि हो रहे थे। पुलिस को गांजा विक्रय की सूचना मिलने पर आरोपी दंपत्ति के उपर एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की गई। कुनकुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुहैल…

Read More

नरवा विकास योजना : अचानकमार टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणियों के रहवास सुधार में काफी मददगार, कैम्पा मद में 21 करोड़ रूपए की राशि से 16 हजार 675 भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,  रायपुर, अचानकमार टाईगर रिजर्व में नरवा विकास योजना के तहत भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण वन्यप्राणियों के रहवास सुधार आदि में काफी मद्दगार साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वहां टाईगर रिजर्व में विगत दो वर्षों में 16 हजार 675 विभिन्न संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें से अब तक 13 हजार 424 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इनके निर्माण के लिए कैम्पा की…

Read More

पुलिस जवानों को आवास आवंटन का काम पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करें-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्वयं और सतत करें समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस जवानों को शासकीय आवास आवंटन का काम पूरी पारदर्शिता पर गंभीरता के साथ करने के निर्देश पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों को आवास आवंटन का काम उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता के साथ किया जाए और काम में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। उन्होंने डीजीपी सहित पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को इस…

Read More

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर, हृदय के तीनों वाल्व का एक साथ सफल ऑपरेशन, 45 वर्षीय मरीज के हृदय के दो वाल्व बदले और तीसरे वाल्व का रिपेयर किया गया

तीनों वाल्व के सफल ऑपरेशन का प्रदेश के शासकीय चिकित्सा संस्थान में पहला केस, हार्ट चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में हुआ ऑपरेशन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में सूरजपुर निवासी 45 वर्षीय मरीज के हृदय के तीनों वाल्वों का सफल ऑपरेशन हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में हुआ। मरीज के हृदय के तीनों वाल्व…

Read More

चिटफंड कम्पनी फ्यूचर गोल्ड इंफ्राबिल्ड इंडिया लिमिटेड के असिस्टेंट डायरेक्टर विनित कुमार फाल्के गिरफ्तार

आरोपी को ग्वालियर से किया गया गिरफ्तार, कम समय मे रकम दुगुना  करने का लालच देकर कराया निवेश चिटफंड कंपनी से रकम वापसी हेतु पूरे जिले से मिले हैं आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा, कोरबा पुलिस ने चिटफंड कम्पनी फ्यूचर गोल्ड इंफ्राबिल्ड इंडिया लिमिटेड के असिस्टेंट डायरेक्टर विनित कुमार फाल्के  को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है । पुलिस को प्रार्थी राम प्रसाद पिता स्व. मिठूराम साहू, उम्र 64 वर्ष, सा. टाटी, थाना छाल, जिला रायगढ, छ.ग. ने थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था  कि  फ्यूचर गोल्ड इंफ्राबिल्ड…

Read More

पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा द्वारा दक्षिण बस्तर क्षेत्र के नक्सल विरोधी अभियानों की की गई समीक्षा, जिला दन्तेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों के प्रगति के बारे में की गई चर्चा

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान  विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., महानिरीक्षक, सीआरपीएफ डी. प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षकगण के साथ-साथ सीआरपीएफ के अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, दिनांक 03.12.2021 को पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा द्वारा जिला दन्तेवाड़ा के भ्रमण के दौरान पुलिस/सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के विरूद्ध संचालित किये जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा बैठक ली गई।  समीक्षा के दौरान जिला दन्तेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा में संचालित नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के साथ-साथ शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत…

Read More

मंत्री डॉ. डहरिया का आरंग में किया गया अभिनन्दन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का आज यहां रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के ग्राम बेनीडीह में छत्तीसगढ़ निषाद समाज द्वारा अभिनन्दन किया गया। ग्राम बेनीडीह में छत्तीसगढ़ निषाद समाज परिक्षेत्र आरंग के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया था। कार्यक्रम में डॉ डहरिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों  को समाज के हित में निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निषाद समाज रायपुर के सचिव श्री रामप्यारे निषाद ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ…

Read More