सड़क सुरक्षा पर ट्रैफिक पुलिस की कड़ी कार्यवाही : नो पार्किंग अभियान में 43 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ₹80,000 का जुर्माना किया गया वसूल.

यातायात पुलिस ने की है अपील, वाहन चालक सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के प्रति रहें सजग. रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएसपी ट्रैफिक श्री रमेश कुमार चंद्रा ने आज ब्लैक स्पॉट कांशीराम चौक से छातामुड़ा चौक तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर खतरनाक तरीके से खड़ी वाहनों और नो पार्किंग में पार्क किए गए वाहनों पर सख्त चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि भारी वाहन चालक सड़कों…

Read More

युवक को आत्महत्या हेतु उकसाने के मामले में जशपुर पुलिस ने चार आरोपियों के विरूद्ध किया अपराध दर्ज : युवक श्रवण यादव ने फांसी लगाकर कर ली है आत्महत्या….आरोपी फरार.

थाना सन्ना में अपराध क्रमांक 78/24 धारा 108 भा.न्या.संहिता का अपराध किया गया दर्ज, आरोपीगण फरार हैं, गठित विशेष टीम कर रही है पतासाजी. मृतक का नाम – श्रवण यादव उम्र 34 साल निवासी ग्राम धौरापाठ थाना सन्ना. जशपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि मृतक श्रवण यादव ग्राम धौरापाठ थाना सन्ना का रहने वाला है, उसका शव दिनांक 01 दिसंबर 2024 की शाम को मिला है, वह पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। शव पंचनामा…

Read More

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : विधवा से दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के आरोपी को झारसुगुड़ा से किया गिरफ्तार… भेजा गया जेल.

दुष्कर्म के फरार आरोपी सूरज चौधरी को जशपुर पुलिस ने झारसुगुड़ा से लाया पकड़ कर. दुष्कर्म करने से विवाहिता हो गई थी गर्भवती, आरोपी ने दवाई खिलाकर करा दिया था गर्भपात, आरोपी सूरज चौधरी उम्र 27 साल के विरुद्ध थाना फरसाबहार में अपराध क्रमांक 67/2024 धारा 450, 376, 376(2)(N), 313 भा.द.वि. का अपराध है दर्ज. जशपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना फरसाबहार क्षेत्र के एक ग्राम कि प्रार्थिया उम्र 37 साल ने दिनांक 25 नवंबर 2024…

Read More

छत्तीसगढ़ की अंडर 15 बालिका क्रिकेट टीम में इचकेला, जशपुर की सबसे अधिक खिलाड़ियों ने बनाया स्थान.

जशपुर की मिट्टी हमेशा से ही खेल प्रतिभाओं से भरी रही है. जशपुर : खेल प्रतिभाओं से भरी जशपुर की इसी परंपरा को बढ़ाते हुए  छत्तीसगढ़ की अंडर 15 बालिका क्रिकेट टीम में जशपुर जिले के ईचकेला छात्रावास की चार  खिलाड़ियों क्रमशः अल्का रानी कुजूर (बरगांव), एंजिल लकड़ा (धारेन), तुलसीका भगत(पुरना नगर) और निकिता बाई ( कनमोरा) ने जगह बनायी, जो हाल ही में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित बीसीसीआई ट्रॉफी खेलकर जशपुर लौटी हैं। जशपुर में महारानी क्रिकेट क्लब ईचकेला के टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसमें राष्ट्रीय…

Read More

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं जिला इकाई के समन्वय हेतु जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति.

रायपुर/जशपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं जिला इकाई के समन्वय हेतु जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसमें रजनीश कुमार सिंह को कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, राजा पांडे को बस्तर व कोंडागांव, सौरभ सिंह को कोरबा व सूरजपुर, भूपेन्द्र सवन्नी को रायगढ़ व जशपुर, अनुराग सिंहदेव को दुर्ग व भिलाई, रामजी भारती महासमुंद व गरियाबंद, संजय श्रीवास्तव को बलौदाबाजार व धमतरी, जगदीश (रामू) रोहरा को कवर्धा व बेमेतरा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, भरत लाल वर्मा को कांकेर व बालोद, विकास मरकाम को नारायणपुर व…

Read More

चेतना विकास मूल्य शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय शोध कार्यशाला का हुआ समापन.

चेतना विकास मूल्य शिक्षा से समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव – बृजमोहन अग्रवाल शोध केंद्र के डॉ. संकेत ठाकुर, महावीर अग्रवाल, सचिन, स्वाति परमार ने मूल्य शिक्षा में शोध कार्य की प्रस्तुति दी। अछोटी (दुर्ग) : अभ्युदय संस्थान अछोटी, जिला दुर्ग में मध्यस्थ दर्शन के प्रणेता ए. नागराज द्वारा प्रवर्तित चेतना विकास मूल्य शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय शोध कार्यशाला का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल थे। इस कार्यशाला में शिक्षकों को मूल्य शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी…

Read More

नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष का सम्मान : पार्टी को मजबूत करने में बूथ इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका – अशोक बजाज

गोबरा नवापारा के बूथ क्रमांक 220 के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष घनश्याम साहू सहित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान. रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज ने गोबरा नवापारा के बूथ क्रमांक 220 के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष घनश्याम साहू एवं अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, परदेसी राम साहू, दयालु राम गाड़ा, अनीता दुबे, वार्ड पार्षद मायाराम साहू, रूपेंद्र चंद्राकर, सूरज साहू, मनीष देवांगन किशन कोसरे, मिथिलेश ठाकुर एवं कामेश्वर प्रसाद तिवारी उपस्थित थे। श्री बजाज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों…

Read More

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आम नागरिकों में क्षोभ उत्पन्न करने के पाँच मामलों में सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही…पाँच आरोपी किये गये गिरफ्तार.

अवैध महुआ शराब बिक्री के मामलों में भी पुलिस टीम की कड़ी कार्यवाही, कुल तीन प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 17.5 लीटर अवैध महुआ शराब की गई जप्त. थाना कोतवाली थाना गांधीनगर एवं थाना उदयपुर द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही, सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी रहेगा जारी. आरोपियों के कब्जे से जप्त महुआ शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1750/- रुपये की गई बरामद. सर्वाधिक जप्ती के मामले में थाना कोतवाली के 01 प्रकरण में 10 लीटर महुआ शराब आरोपी…

Read More

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले में सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही : आरोपी के कब्जे से 40 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन किये गये जप्त… एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी का मामला हुआ था दर्ज. थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से जप्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल कीमत लगभग 40000/- रुपये किया गया बरामद. आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन सहित कुल दो नग सिरिंज एवं दो नग निडील किया गया जप्त. अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी. अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियों/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही…

Read More

अवैध गांजा बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस का प्रहार : 2 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया है न्यायिक रिमांड पर.

जप्ती मादक पदार्थ गांजा – 2 किलो ग्राम, गांजा कीमत 20,000/- रूपये. थाना-सीपत, जिला-बिलासपुर में अपराध क्रमांक – 615/2024 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज. नाम आरोपी – मोनू शिकारी पिता रंगलाल शिकारी उम्र 29 साल निवासी शिकारी मोहल्ला मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. अवैध नशे का कारोबार करने वाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही. बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 29 नवंबर 2024…

Read More