देश का बजट बनाना है भाजपा का घरेलू बजट नहीं, कांग्रेस सांसद पहले ही उठा चुके हैं छत्तीसगढ़ के सारे मुद्दे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बजट पूर्व तैयारियों के संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा देश भर के भाजपा प्रतिनिधियों से मांगे गए सुझाव और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रतिनिधियों द्वारा दिये गए सुझावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सीतारमण बजट पर भाजपा के लोगों से सुझाव मांगने की नौटंकी करने की बजाय इस बजट में सात साल से…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर योगी मोदी की बौखलाहट -कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उत्तरप्रदेश के नोएडा में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड नियमो के उल्लंघन का हवाला दे कर रिपार्ट दर्ज किया जाना योगी और मोदी की बौखलाहट को दर्शाता है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप 5 व्यक्तियों के साथ घर घर जा कर जनसम्पर्क कर रहे थे ।उन्होंने इस दैरान कोविड के प्रोटोकाल का पूरा पालन किया । इसके बावजूद उनके विरुध्द रिपोर्ट दर्ज करवाया जाना इस बात को बताता…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस की वर्चुवल वैठक सम्पन्न, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भी करेगी डिजिटल मेम्बर शिप
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस की महत्व पूर्ण वर्चुवल माध्यम से सम्पन्न हुई।बैठक में प्रभारी पीएलपुनिया अध्यक्ष मोहन मरकाम एआईसीसी सदस्यता प्रभारी के राजू सचिव चंदन यादव ,सप्तगिरि शंकर उल्का सांसद ज्योति मणीभी जुड़े थे। बैठक में ए आईसीसी के डिजिटल सदस्यता प्रभारी के राजू ने डिजिटल सदस्यता के बारे में विस्तृत जानकारी दिया ।कांग्रेस अब सदस्यता बुको के अलावा डिजिटल माध्यम से भी सदस्यता अभियान चलाएगी ।इसके लिए कांग्रेस ने एक एप बनाया है जिसे प्ले स्टोर से डाउन लोड करना होगा ।इसके लिए कांग्रेस जिले ब्लॉक और…
Read Moreजशपुर जिले में आज मिले 174 कोरोना संक्रमण के मामले, कुल 745 लोगो की हुई जांच, जिले की आज पाजीटीव दर हुई 23.36 प्रतिशत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले के अन्तर्गत कोरोना पॉजीटीव मामलों ने फिर पकड़ ली है रफ्तार। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला जशपुर की जिला सर्विलांस ईकाई द्वारा 16 जनवरी की जारी हुई जांच की रिपोर्ट के अनुसार पूरे जिले में कुल 174 मामले पाजीटीव पाये गये है। जिले भर में आज 745 लोगो की कोरोना जांच की गई थी। जिले की आज पाजीटीविटी दर 23.36 प्रतिशत बताई जा रही है। कोरोना से आज किसी की भी मृत्यु की जानकारी नही है। कोरोना जांच में आज मिले कुल 174…
Read Moreप्रदेशभर में छेरछेरा के रूप में प्रदेश सरकार से बेरोजगारी भत्ता और रोजगार मांगेगा भाजयुमो
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशभर में सोमवार को छेरछेरा पर्व के पावन अवसर पर बेरोजगारी भत्ता और रोज़गार की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छेरछेरा के रूप में करेगा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि छेर छेरा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में दान की परंपरा हैं परंतु इस पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के युवाओं का हक मांगने उनका अधिकार मांगने प्रदेशभर में निकलेगा। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेशभर में प्रमुख चौक…
Read Moreकोविड-19 जांच केंद्रों को जॉच कराने हेतु आने वाले व्यक्तियों के निवास का पूर्ण पता एवं 2 अन्य सम्पर्क नंबर लेने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा कोरोना वायरस की बीमारी को संक्रामक बीमारी घोषित किया गया है। भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेश/ निर्देश के द्वारा कोविड -19’जाँच केन्द्र संचालित किये जा रहे है। मरीजों की जांच रिपोर्ट आने के उपरांत यह दृष्टिगत हो रहा है कि कोविंड टेस्टिंग के दौरान मरीजों के द्वारा निवास का स्पष्ट पता एवं सम्पर्क नंबर सही नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण मरीजो के कान्टेक्ट ट्रेसिंग एवं सैम्पलिंग में कठिनाइयां आ रही है।…
Read Moreसभी पात्र लोगों को मिलेगा आवास योजना का लाभ, 192 हितग्राहियों को स्वीकृत आवास का कार्यादेश वितरित – कृषि मंत्री रविंद्र चौबे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज साजा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में 192 हितग्राहियों को स्वीकृत आवास के निर्माण का कार्यादेश प्रदान करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कृषि मंत्री श्री चौबे ने इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद साजा नगर के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार की मंशा लोगों को शासकीय योजनाओं…
Read Moreदुकान में अवैध रूप से भण्डारित 86 बोरी धान जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापर, जिला प्रशासन द्वारा बिचौलियों एवं दुकानों में अवैध रुप से भण्डारित धान पर लगातार करवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण मंडावी के द्वारा दुकानों में अवैध रूप से भण्डारित 86 बोरी धान जब्त किया गया। श्री मंडावी ने बताया कि अम्बिकापुर जनपद के ग्राम मेण्ड्राकला में एक किराना दुकान के निरीक्षण में 40 बोरी तथा ग्राम बरढोढ़ी में अजित किराना स्टोर्स में 46 बोरी धान को अवैध रूप से भण्डारित किया गया था। दुकानदारों से धान भंडारण के संबंध…
Read Moreज़मीन माफ़ियाओं का ग़िरोह सक्रिय, प्रदेश सरकार की इन ज़मीन माफ़ियाओं से मिलीभगत का अंदेशा पुष्ट हो रहा : भाजपा
प्रदेश मंत्री चौधरी ने कहा- प्रदेश सरकार और सत्तारूढ़ दल के राजनीतिक संरक्षण ने ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के माफ़ियाओं को दुस्साहसी बना रखा है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्तारूढ़ होते ही ज़मीन माफ़ियाओं का ग़िरोह जिस तरह सक्रिय हुआ है और अब सरकारी भवनों तक का ताला तोड़कर वहाँ कब्जा करने की वारदात घट रही है, उससे साफ़ प्रतीत हो रहा है कि इन माफ़ियाओं को सरकारी संरक्षण मिला हुआ है। श्री चौधरी ने…
Read Moreमनोरा विकास खंड के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को वितरित किया गया कंबल और मास्क
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश में मनोरा विकास खंड के रेमने, हर्रापाट सरडीहपाट विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मनोरा जनपद सीईओ ने और उनकी टीम ने मास्क वितरण किया गया साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए भी कहा गया | जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए हुए पहाड़ी कोरवा परिवारों को कंबल भी वितरित किया गया है |
Read More