Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • गौ-वंश मांस तस्करी का पर्दाफाश : जशपुर के पतरापाली गांव में दबिश, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, दस किलो गौ मांस के साथ पकड़े गए दो आरोपी, जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भेजा गया जेल.

    गौ-वंश मांस तस्करी का पर्दाफाश : जशपुर के पतरापाली गांव में दबिश, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, दस किलो गौ मांस के साथ पकड़े गए दो आरोपी, जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भेजा गया जेल.

    दिनांक 27 जून 2025 को थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम पतरापाली चुरेलझरिया में आरोपी प्रकाश एक्का अपने घर में गौ-वंश मांस को भारी मात्रा में रखा है, जिस पर पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना पत्थलगांव पुलिस टीम के द्वारा आरोपी प्रकाश एक्का के घर में घेरा बंदी कर, छापामारी की गई। पुलिस को प्रकाश के घर से बोरी में बंधा हुआ, लगभग 10 किलो संदिग्ध मांस मिला, पुलिस के द्वारा संदिग्ध मांस को जप्त कर, पशु चिकित्सक से परीक्षण कराने पर, पशु चिकित्सक द्वारा गौ-मांस की पुष्टि करने पर, पुलिस के द्वारा आरोपी प्रकाश एक्का को हिरासत में लिया गया।

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रकाश ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उक्त गौ-वंश मांस को वह अपने गांव के ही बिमल कुजूर उर्फ भानू के पास से सुशील कुजूर के साथ खाने के लिये खरीद कर लाया था व अपने घर पर में रखा था।

    पुलिस के द्वारा आरोपी प्रकाश एक्का की निशानदेही पर मामले में संलिप्त एक आरोपी सुनील कुजूर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी विमल कुजूर उर्फ भानु फरार है, जिसकी पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    उक्त कृत्य के लिए आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि – 2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

    आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    प्रकरण की कार्यवाही व आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक श्री विनीत कुमार पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक श्री राजनाथ भगत, आरक्षक भवानी लाल कहरा, नगर सैनिक दिनेश पैकरा की सराहनीय भूमिका रही है।

  • बिलासपुर रेल मंडल में राजभाषा कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न : राजभाषा हिंदी बने कार्यालय की पहचान, हिंदी में कार्य करना ही राष्ट्रसेवा का भाव, बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में हुई बैठक.

    बिलासपुर रेल मंडल में राजभाषा कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न : राजभाषा हिंदी बने कार्यालय की पहचान, हिंदी में कार्य करना ही राष्ट्रसेवा का भाव, बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में हुई बैठक.

    बिलासपुर. 27 जून 2025 : बिलासपुर मंडल रेल कार्यालय में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में जनवरी से मार्च 2025 तिमाही में राजभाषा हिंदी के प्रयोग व प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने राजभाषा हिंदी को कार्यालयीन कार्य में प्राथमिकता देने पर बल देते हुए, इसे एक सामूहिक उत्तरदायित्व के रूप में अपनाने की बात कही।

    मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक आज दिनांक 27.06.2025 को संपन्न हुई। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री चंद्रभूषण एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे । उक्त बैठक में रेलवे बोर्ड के मानक कार्यसूची के अनुसार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में हुई राजभाषा प्रगति की मदवार समीक्षा की गई.

    अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछली तिमाही की तुलना में राजभाषा प्रयोग-प्रसार की प्रगति संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिये। हम सभी को राजभाषा हिंदी को अपने दैनिक कार्यालयीन कार्य में अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिये।

    समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल ने कहा कि आज की बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों से यह स्पष्ट पता चलता है कि पिछली तिमाही की तुलना में विभिन्न मदों में अनुपालन का प्रतिशत अच्छा रहा। उन्होंने सभी सदस्यों से इसे यथास्थिति बनाये रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मंडल में पदस्थ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी का अपेक्षित ज्ञान है। अधिकारीगण स्वयं राजभाषा हिंदी में काम करें एवं अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी में कार्य करने के लिये प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें।

  • रायपुरा चौक में बड़ा बदलाव : 4.33 करोड़ की लागत से रायपुरा में ट्रैफिक जाम का समाधान, भूमि-पूजन के साथ शुरू हुआ अंडरग्राउंड वायरिंग और फोरलेन सड़क का कार्य, 400 मीटर सर्विस लेन बनेगी फोरलेन.

    रायपुरा चौक में बड़ा बदलाव : 4.33 करोड़ की लागत से रायपुरा में ट्रैफिक जाम का समाधान, भूमि-पूजन के साथ शुरू हुआ अंडरग्राउंड वायरिंग और फोरलेन सड़क का कार्य, 400 मीटर सर्विस लेन बनेगी फोरलेन.

    रायपुर. 27 जून 2025 : रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने रायपुरा चौक पर अंडरग्राउंड वायरिंग कार्य का भूमि-पूजन कर चौड़ीकरण परियोजना की औपचारिक शुरुआत की। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के इस प्रोजेक्ट के तहत 11 केवी बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाएगा, जिससे रायपुरा ओवरब्रिज के नीचे फोरलेन सड़क निर्माण का रास्ता साफ होगा। यह कार्य कुल 4.33 करोड़ रुपये की लागत से 6 चरणों में पूरा किया जाएगा।

    रिंगरोड नंबर वन के रायपुरा चौक के दोनों ओर 11केवी लाइनों को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अंडरग्राउंड करेगा, जिसका भूमि-पूजन रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज शाम को किया। श्री मूणत ने इस अवसर पर कहा कि बिजली तारों के अंडरग्राउंड होने से सड़क चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब रायपुरा ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर सर्विस लेन को टू-लेन से फोरलेन किया जाएगा, ताकि आम लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिले।

    भूमि-पूजन कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य पार्षद एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रायपुर शहर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम जामुलकर ने बताया कि कुल 4.33 करोड़ रूपए की लागत से रायपुरा चौक के 11केवी लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। बिजली लाइनों को छह हिस्सों में अंडरग्राउंड किया जाएगा। मनुआस रियल्टी मैरिज पैलेस के पास 80.53 लाख रूपए, रायपुरा चौक में राज ट्रेडर्स से प्रतिमा हार्डवेयर तक 77.05 लाख रूपए, गोल चौक डीडीनगर से रायपुरा चौक तक 95.08 लाख रूपए, मंजीत ट़ॉवर के पास 70.58 लाख रूपए, कामाख्या रेस्टोरेंट के पास 60.44 लाख रूपए और राजा बैटरी से सन्नी ट्रेडर्स रायपुरा में 49.69 लाख रूपए की लागत से अंडरग्राउंड कार्य पूरा होगा।

  • नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : स्कूल आते-जाते पहचान, फिर झांसा और शोषण, रायगढ़ में 32 वर्षीय युवक ने शादी का सपना दिखा कर किया रेप, नाबालिग के बयान से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

    नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : स्कूल आते-जाते पहचान, फिर झांसा और शोषण, रायगढ़ में 32 वर्षीय युवक ने शादी का सपना दिखा कर किया रेप, नाबालिग के बयान से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

    रायगढ़. 27 जून 2025 : कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना में पुलिस ने संजीदगी से कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कुमार चौहान (32 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, रायगढ़ को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलते ही जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी को पकड़ लिया।

    कोतरारोड़ थाना पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई कर बालिका को दस्तयाब कर, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार चौहान (32 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, वार्ड क्रमांक 15, रायगढ़ के रूप में हुई है।

    दिनांक 23 जून को बालिका के परिजनों द्वारा थाना कोतरारोड़ में शिकायत दर्ज कराई गई  कि 22 जून को सुबह 11 बजे उनकी बेटी बिना बताये घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने उसे रिश्तेदारी और आसपास तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने की आशंका के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 270/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    दूसरे ही दिन 24 जून को बालिका को दस्तयाब कर लिया गया, जिसका महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा कथन दर्ज किया गया। अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि वह दीपक चौहान को स्कूल आते-जाते समय से जानती थी। दीपक ने उसे शादी का झांसा दिया था, हालांकि उसने अपनी नाबालिग उम्र का हवाला देकर इंकार किया था। इसके बावजूद दीपक उसे 22 जून को ऑटो में बैठाकर अपने घर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

    बालिका ने आगे बताया कि आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद वह उसे घर के पास छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार चौहान को गिरफ्तार किया।

    पीड़िता के बयान व मेडिकल परीक्षण के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 64(1), 87 बीएनएस और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 4 जोड़ते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया।

  • अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए पुलिस का बड़ा अभियान : घुसपैठियों पर शिकंजा कसने सरगुजा पुलिस हुई एक्टिव, पेट्रोलिंग वाहनों पर लगाए गए स्टिकर, हेल्पलाइन नंबर जारी कर मांगा जनता से सहयोग.

    अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए पुलिस का बड़ा अभियान : घुसपैठियों पर शिकंजा कसने सरगुजा पुलिस हुई एक्टिव, पेट्रोलिंग वाहनों पर लगाए गए स्टिकर, हेल्पलाइन नंबर जारी कर मांगा जनता से सहयोग.

    अंबिकापुर. 27 जून 2025 : सरगुजा जिले में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी नागरिकों की पहचान और निष्कासन के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध अप्रवासियों की सूचना देने हेतु टोल फ्री नंबर 18002331905 जारी किया गया है। इस नंबर को आम जनता तक पहुँचाने के लिए जिले के पेट्रोलिंग वाहनों पर जागरूकता स्टिकर लगाए गए हैं, ताकि हर नागरिक संदिग्ध अप्रवासी की सूचना सीधे पुलिस को दे सके।

    छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहने वाले अप्रवासी नागरिकों की तलाश, पतासाजी के लिए व्यापक अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में अवैध अप्रवासियों के संबंध में सूचना प्रदान करने हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। उक्त टोल फ्री नंबर के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में सभी पेट्रोलिंग वाहनों पर अवैध अप्रवासी हेल्प लाईन नंबर 18002331905 का स्टिकर चस्पा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिससे अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों की पहचान हेतु सूचनाएं आम नागरिकों से प्राप्त की जा सके। इसी क्रम में आज दिनांक को जिले में पेट्रोलिंग ड्यूटी में लगे सभी वाहनों एवं उक्त वाहनों में कर्तव्यस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रांगण में एकत्रित कर स्टिकर चस्पा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा वाहनों में स्टिकर चस्पा कर कर्तव्यस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को उक्त टोल फ्री नंबर को आम लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी नागरिकों के संबंध में पुलिस को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके।

    ज्ञात हो कि अवैध अप्रवासियों की संदिग्ध एवं देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए उनकी पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें निर्वासित करने हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा प्रत्येक जिले में STF का गठन किया गया है एवं व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। टोल फ्री नंबर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच लुक छिपकर निवास कर रहे अवैध रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करना है, जिससे अवैध अप्रवासियों को चिन्हित कर उनके निर्वासन की कार्यवाही की जा सके। आम नागरिकों से अपील की गई है कि आपके आसपास अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध अप्रवासी नागरिकों के संबंध में सूचना त्वरित रूप से टोल फ्री नंबर 18002331905 पर प्रदाय करें, जिससे सूचना की तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही पुलिस टीम द्वारा किया जा सके। टोल फ्री नंबर के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी पोस्टर, स्टिकर एवं बैनर लगाए गए हैं।

  • बाइक चोरी की वारदात सुलझी : सीसीटीवी से पकड़ा गया चोर, चोरी की मोटरसाइकिल अंबिकापुर पुलिस ने की बरामद, आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल.

    बाइक चोरी की वारदात सुलझी : सीसीटीवी से पकड़ा गया चोर, चोरी की मोटरसाइकिल अंबिकापुर पुलिस ने की बरामद, आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल.

    सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार धरपकड़ कर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी करमू राजवाड़े साकिन गणेशपुर थाना लखनपुर का दिनांक 25 जून 2025 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 22 जून 2025 को प्रार्थी अपने मोटर सायकल हीरो हौंडा सीडी डॉन क्रमांक सीजी/15/सीसी/9490 से कम्पनी बाजार के पास आकर हनुमान मंदिर के पास अपने मोटरसायकल को खड़ा कर मक्का बीज लेने अंदर गया था। प्रार्थी मक्का बीज लेकर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटरसायकल अपने खड़ा किये हुए स्थान पर नहीं था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के मोटरसायकल को चोरी कर ले गया हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 427/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया, पता तलाश के दौरान संदेही अजमल अली उर्फ़ गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम अजमल अली उर्फ़ गुड्डू आत्मज अकबर उम्र 52 वर्ष साकिन लखनपुर स्टेट बैंक के सामने थाना लखनपुर का होना बताया गया,आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त मोटरसायकल वाहन को चोरी कर अपने कब्जे में छिपा कर रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया 01 नग मोटरसायकल बरामद किया गया हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं, आरोपी आदतन अपराधी किस्म का हैं, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कई प्रकरण दर्ज हैं।

  • श्री जगन्नाथ रथ यात्रा : दोकड़ा में भक्तिमय माहौल, झांकियां, कीर्तन मंडलियां और मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक भागीदारी, रथ यात्रा में ऐतिहासिक मोड़, मुख्यमंत्री संभालेंगे गजपति की भूमिका, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय रहेंगी उपस्थित, उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु.

    श्री जगन्नाथ रथ यात्रा : दोकड़ा में भक्तिमय माहौल, झांकियां, कीर्तन मंडलियां और मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक भागीदारी, रथ यात्रा में ऐतिहासिक मोड़, मुख्यमंत्री संभालेंगे गजपति की भूमिका, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय रहेंगी उपस्थित, उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु.

    श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष रथ यात्रा को लेकर भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा जी की रथ यात्रा का आयोजन ओडिशा के पूरी धाम की परंपरा के अनुरूप किया जा रहा है। मंदिर समिति के अनुसार  इस वर्ष रथ यात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘गजपति महाराजा’ की परंपरागत भूमिका निभाएंगे, वहीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागी बनेंगी।

    श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा ने रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा महाप्रभु का रथ मंदिर परिसर से चलकर मौसी बाड़ी तक पहुंचेगा, जहां विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यह रथ यात्रा केवल धार्मिक महत्व नहीं रखती, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का भी प्रतीक बन गई है।

    रथ यात्रा में ओडिशा की पारंपरिक विधियों के अनुसार सारी रस्में निभाई जाएंगी। ओडिशा से आमंत्रित विद्वान पंडितों द्वारा पूजन अनुष्ठान और विधि-विधान के साथ महाप्रभु को रथ पर विराजमान कराया जाएगा। साथ ही कीर्तन मंडलियों और झांकियों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

    हजारों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन एवं समिति ने सुरक्षा, यातायात और सुविधा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक प्रबंध किए हैं। यह रथ यात्रा न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य अनुभव होगी, बल्कि दोकड़ा क्षेत्र के लिए भी गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बनेगी।

  • रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस की पहल : ट्रेन में आग लगने से पहले मिलेगी जान बचाने की ट्रेनिंग, सिविल डिफेंस की टीम पहुंची बिलासपुर स्टेशन, बिलासपुर स्टेशन पर अग्निशमन प्रशिक्षण आयोजित.

    रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस की पहल : ट्रेन में आग लगने से पहले मिलेगी जान बचाने की ट्रेनिंग, सिविल डिफेंस की टीम पहुंची बिलासपुर स्टेशन, बिलासपुर स्टेशन पर अग्निशमन प्रशिक्षण आयोजित.

    बिलासपुर. 26 जून 2025 : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सिविल डिफेंस की विशेष टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा पर आधारित एक जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रेन में आग लगने जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए केटरिंग स्टॉल के कर्मचारियों को फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग, निकासी प्रक्रिया और त्वरित प्रतिक्रिया उपायों की प्रशिक्षण दिया गया। यह पहल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने और रेल सम्पदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बिलासपुर मंडल की सराहनीय पहल है।

    ट्रेनों में आग लगने की घटनाएं मानव जीवन एवं रेल सम्पदा के लिए सबसे गम्भीर आपदाओं में से एक है। इसी संदर्भ में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर मंडल में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण अभियान चलाई जा रही है।

    इसी क्रम में यात्रियों की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के तहत दिनांक 25 जून 2025 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 व 03 में स्थित केटरिंग स्टॉल के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस टीम द्वारा आग बुझाने के विभिन्न तरीकों, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को भी बताया गया, साथ ही रेलवे कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करने, नियमित निरीक्षण करने तथा तुरंत सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।        

  • दोकड़ा में रथ यात्रा महापर्व : 83 वर्षों की परंपरा में पहली बार सीएम बने गजपति महाराज, श्री जगन्नाथ की रथ-यात्रा बनेगी ऐतिहासिक अध्याय, श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, नौ दिवसीय उत्सव में झांकियां और मेला मुख्य आकर्षण, दोकड़ा में होगा पुरी जैसा दृश्य.

    दोकड़ा में रथ यात्रा महापर्व : 83 वर्षों की परंपरा में पहली बार सीएम बने गजपति महाराज, श्री जगन्नाथ की रथ-यात्रा बनेगी ऐतिहासिक अध्याय, श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, नौ दिवसीय उत्सव में झांकियां और मेला मुख्य आकर्षण, दोकड़ा में होगा पुरी जैसा दृश्य.

    दोकड़ा/कुनकुरी. 26 जून 2025 : जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष 27 जून को रथ यात्रा महापर्व का आयोजन अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ होने जा रहा है। इस अवसर को और विशेष बनाने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जो गजपति महाराज की पारंपरिक भूमिका निभाते हुए रथ खींचने की रस्म अदा करेंगे। यह आयोजन पुरी (ओडिशा) की परंपरा के अनुरूप होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु, भक्ति संगीत, झांकियां, और एक विशाल मेला आयोजन को गौरवशाली स्वरूप देंगे।

    जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक व प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष भी रथ यात्रा का आयोजन पूरे भव्यता व श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। 27 जून को भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के रथ को हजारों श्रद्धालु रस्सी खींचकर खीचेंगे।

    इस वर्ष की रथ यात्रा में एक विशेष आकर्षण यह रहेगा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं गजपति महाराजा की परंपरागत भूमिका निभाएंगे। उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी शामिल रहेंगी। यह आयोजन ओडिशा के पुरी धाम की परंपरा के अनुरूप आयोजित किया जाएगा।

    बताया जाता है कि रथ-यात्रा की शुरुआत दोकड़ा में सन् 1942 में हुई थी। इसकी नींव स्व. सुदर्शन सतपथी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. सुशीला सतपथी ने रखी थी। तब से लेकर आज तक यह परंपरा निर्विघ्न रूप से जारी है और अब यह आयोजन एक भव्य धार्मिक मेले का रूप ले चुका है।

    रथ-यात्रा के अवसर पर ओडिशा से विशेष रूप से आमंत्रित कीर्तन मंडलियां भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगी। साथ ही अनेक धार्मिक, सांस्कृतिक झांकियां भी यात्रा में शामिल होंगी, जो भगवान श्री जगन्नाथ की महिमा और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाएंगी।

    श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा के लोगों ने बताया कि रथ यात्रा महापर्व केवल एक दिन का नहीं होगा, बल्कि पूरा नौ दिन तक चलने वाला महोत्सव होगा। इस दौरान मंदिर परिसर एवं दोकड़ा गांव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल व युवा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

    रथ-यात्रा के दौरान दोकड़ा में विशाल मेला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय व दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु भाग लेंगे। मेला में मनोरंजन, खानपान, झूले, हस्तशिल्प की दुकानों आदि की भरमार रहेगी।

  • तलवारबाज की खुलेआम गुंडागर्दी पर पुलिस की सख्ती : नयापारा चौक पर खुलेआम तलवार लहराकर मचाई दहशत, आरोपी अनिल नायक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर जेएमएफसी कोर्ट में किया गया पेश.

    तलवारबाज की खुलेआम गुंडागर्दी पर पुलिस की सख्ती : नयापारा चौक पर खुलेआम तलवार लहराकर मचाई दहशत, आरोपी अनिल नायक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर जेएमएफसी कोर्ट में किया गया पेश.

    बिलासपुर. 26 जून 2025 : थाना चकरभाठा, बिलासपुर पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खुलेआम तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी अनिल नायक उर्फ कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे की तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को माननीय जेएमएफसी न्यायालय, बिल्हा में पेश किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश और एएसपी अनुज कुमार व सीएसपी रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में की गई। यह घटना जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।

    मामले का विवरण – इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री राजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को शख्त हिदायत देकर सार्वजनिक स्थानों में तलवार चाकू लेकर आम नागरिकों को डराने धमकाने वालों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्रीमती रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में आज दिनांक को जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि चकरभाठा नयापारा चौक के पास एक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए आम जनों को डरा रहा है।

    इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल हमराह स्टॉफ के साथ घटना-स्थल पहुंच कर उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल नायक उर्फ कबाड़ी पिता बाबूलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नयापारा चकरभाठा जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया गया। जिसके कब्जे से एक लोहे का तलवार जप्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा के समक्ष पेश किया गया है।