बच्चों का बौद्धिक स्तर बेहतर होगा और प्रशिक्षण से युवाओं का भविष्य सुधरेगा: मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए वर्ष के पहले दिन दो नए अभियान शुरू हुए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव और स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इन दोनों अभियानों का शुभारंभ किया। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम से दोनों मंत्रियों ने वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ कर बच्चों के पठन और गणितीय कौशल विकास के लिए सौ…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए, आरडीए की कॉलोनी में आवास खरीदी पर पत्रकारों को मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
छत्तीसगढ़ी दैनिक स्तंभ ‘झंगलू-मंगलू के गोठ’ के किताब के रूप में संकलन और प्रकाशन के लिए दो लाख रूपए देने की घोषणा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण की कॉलोनी में आवास खरीदी पर पत्रकारों को 15 प्रतिशत की छूट की घोषणा की। उन्होंने सांध्य दैनिक ‘अग्रदूत’ में प्रतिदिन प्रकाशित होने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंग्य स्तंभ ‘झंगलू-मंगलू के गोठ’ के किताब के रूप में संकलन और प्रकाशन के लिए दो लाख रूपए…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल पुलिस जवानों के साथ नव वर्ष मिलन कार्यक्रम में हुये शामिल, नक्सल क्षेत्र में लोगों को भरोसा हुआ कि पुलिस उनकी मित्र है: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के किसानों और जवानों की हो रही जय-जयकार, पुलिस ने नक्सलियों की मांद में कैंप खोलकर उनके हौसले किये पस्त मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिये ’अभिव्यक्ति’ एप किया लॉन्च समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के साथ नव वर्ष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों और जवानों दोनों की जय-जयकार हो रही है। पिछले दो…
Read Moreमुख्यमंत्री ने मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ की नये वर्ष की शुरूआत, श्रमवीरों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ बांटी नए वर्ष की खुशियां
भगिनी प्रसूति सहायता योजना में सहायता राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने की घोषणा नववर्ष में श्रमवीरों के साथ सुबह की चाय पी, श्रम अन्न योजना केन्द्र में जाकर श्रमिक भाई-बहनों के साथ की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे नववर्ष के प्रथम दिन राजधानी रायपुर के कोतवाली चावड़ी के मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष का अभिनंदन किया। उन्होंने श्रमवीर भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके…
Read Moreकरन कप के समापन में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय एवं सांसद गोमती साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय एवं रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय शनिवार को टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता “करन कप” के समापन समारोह में शामिल हुए। तमनार में आयोजित “करन कप” टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल मैच में उपस्थित होकर मैच का आनंद लिया। एवं अंतिम दोनो विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार राशि का वितरण किया। इस अवसर पर लैलूँगा विधानसभा पूर्व विधायक व संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति सत्यानन्द राठिया, जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया, जनपद उपाध्यक्ष बूढ़ा गौंटिया, जिला पंचायत सदस्य …
Read Moreजशपुर जिले में 03 जनवरी 2022 को होगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. 25 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक पुदुचेरी में आयोजित है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय युवा महोत्सव में श्री अरबिंदो के जीवन तथा शिक्षा के प्रति प्रतिभागियों को जागरूक करने हेतु उनके स्वतंत्रता संग्राम तथा साहित्यिक विधाओं के संबंध में विभिन्न प्रोग्राम का जिला स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तिथि एवं स्थान पर संशोधन किया गया है। 02 जनवरी को किया जाना था जिसके तिथि…
Read Moreजशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम गाला में किसान क्रेडिट कार्ड शिविर लगाया गया, शिविर में उपस्थित होकर किसान उठाएं लाभ
देशव्यापी ए.एच.डी.एफ किसान क्रेडिट कार्ड अभियान 15 फरवरी 2022 तक चलेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर. कलेक्टर रितेश अग्रवाल के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा 15 नवम्बर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक विशेष क्रेडिट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के पशुपालन से जुड़े प्रत्येक किसान को लीड बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। केसीसी हेतु पशुपालक अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड, व्होटर आईडी एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन कर सकते हैं। जिससे पशुपालकों को उनके पास उपलब्ध पशुधन के आवर्ती व्यय जैसे- चारा,…
Read Moreजशपुर जिले के पर्यटन स्थलों पर राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम बनाए रखे निगरानी, लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा जा रहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में कोविड 19 एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन के संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन सार्थक प्रयास कर रहा है इसी कड़ी में नया साल के अवसर पर सभी पर्यटन स्थलों में भीड़-भाड़ अधिक होने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जिले के सभी पर्यटन स्थलों में अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है और निरीक्षण करके निगरानी की जा रही है। साथ ही पर्यटन स्थल में…
Read Moreजशपुर जिला पंचायत सीईओ ने 28 पहाड़ी कोरवा परिवारों को किया कम्बल वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने आज बगीचा विकासखंड के ग्राम रमसमा के गौठान का निरीक्षण करके स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करके मल्टीएक्टिविटी के संबंध में जानकारी ली और समूह को प्रोत्साहित करते हुए एक से अधिक गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम रोकड़ा के 28 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को कम्बल भी वितरण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन 3 जनवरी को,पत्थलगांव के अग्रसेन भवन में शामिल होकर शिविर का उठा सकेगे लाभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर द्वारा पत्थलगांव के अग्रसेन भवन में 03 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे से जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि जागरूकता शिविर में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना तथा छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति, 2019-24 की जानकारी दी जाएगी। इस हेतु उन्होंने सभी नव उद्यमी, व्यापारी, शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों, महिला स्व-सहायता समूहों को कार्यक्रम में सम्मिलित होकर…
Read More